Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों में लगे जवानों से जानमाल के नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी थे।…

Read More

-राजकोट के रेसकोर्स मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजकोट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को गुजरात के राजकोट के रेसकोर्स मैदान से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गुजरात का बड़ा योगदान रहा है। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधामंत्री…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए बेहद खास है। देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला रहा है कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदला है। इनमें एक बड़ा नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा…

Read More

श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा की विजेता पोस्ट पर ड्रोन मिला है। इसके साथ तीन किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। ड्रोन मिलने के बाद बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास कालूराम नायक के खेत में ड्रोन मिला। किसान ने शनिवार की भोर में 4.15 बजे खेत में ड्रोन देखकर सूचना दी थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बन्ना गुप्ता ने तय समय पर और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रखने की बात कही। बताया कि झारखंड के चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में यह प्लान चलेगा। इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से तीन करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनायी गयी है। मंत्री ने बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा…

Read More

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 1.481 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गांजा की खरीद-बिक्री करता है। बता दें कि 9 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना क्षेत्र के ग्राम मानदोहर में छापेमारी की गई थी। जिसमें श्रीवंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसके बाद रमना के मानदोहर स्थित जितेंद्र…

Read More

रांची। झारखंड दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश में उपजे हालात पर चिंता जताई है। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति बद से बदत्तर है। हालत इतने खराब हैं कि बयां भी नहीं किए जा सकते। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिप्लोमेसी चैनल के जरिए बांग्लादेश सरकार के साथ समस्या का हल जरूर निकालेंगे। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरे कांग्रेस पर सवाल खड़े किये। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने साबित कर दिया कि विश्व में कहीं भी अगर मुसलमान तकलीफ में होते हैं तो कांग्रेस…

Read More

रांची। झारखंड राज्य के अंतर्गत सभी लेबल क्रॉसिंग की सूची तैयार की जायेगी। इन लेबल क्रासिंग के स्थान पर आरओबी, आरयूबी, एनएचएस, एलएचएस या किसी अन्य व्यवहारिक संरचना का निर्माण किया जायेगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग और दक्षिण पूर्व रेलवे के बीच इस संबंध में एमओयू साइन किया जायेगा। यह काम रेलवे और पथ निर्माण विभाग अब मिलकर करेगा। आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी। इसके निर्माण लागत, संशोधन, बदलाव इत्यादि रेलवे और पथ विभाग के सहयोग से तय किया जायेगा। राशि का आवंटन भी रेल मंत्रालय और झारखंड सरकार करेगी। चरणबद्ध तरीके…

Read More

विशेष देश की कोयला राजधानी में एनडीए और इंडी अलायंस के सामने चुनौतियों का पहाड़ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ गीता के द्वितीय अध्याय, श्लोक 47 में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म पर ही मनुष्य का अधिकार है, कर्म के फलों पर कभी नहीं… इसलिए कर्म को फल के लिए मत करो। अत: तू कर्मफल का हेतु भी मत बन और तेरी अकर्मण्यता में भी आसक्ति न हो। कहते हैं कि कलयुग में श्रीकृष्ण का महात्म्य और बढ़ेगा। श्रीकृष्ण सिर्फ कर्म करने की…

Read More

संगठित अपराध पर नहीं लग रहा लगाम रांची। झारखंड में संगठित अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। कोई अपराधी जेल में रहकर तो कोई जेल के बाहर रहकर कारोबारियों से रंगदारी मांगने का काम कर रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो झारखंड में सात आपराधिक गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ये आपराधिक गिरोह माओवादी और उग्रवादी संगठन की तरह घटना को अंजाम देने के बाद जिम्मेवारी भी ले रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र में अमन साहू गिरोह का बढ़ा उत्पात झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। लेकिन इन दिनों अन्य गिरोह की तुलना में…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल और रक्षा मंत्री की यह शिष्टाचार मुलाकात बताई गई है।

Read More