बरवाडीह:- बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। दोनों युवक छिपादोहर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रविवार को गम्हरिया डैम में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।…
Author: shivam kumar
खूंटी। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में पिछले 168 वर्षों से आयोजित हो रहा पारंपरिक मंडा भगतिया महोत्सव रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगतिया झूलन के साथ संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालु एक सप्ताह तक कठिन उपवास रखकर भगवान भोले बाबा और भैरवनाथ की आराधना करते हैं। इस दौरान वे पूजा-अर्चना कर अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। समापन अवसर पर आयोजित भगतिया झूलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
तिरुवल्ला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर विकास कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में केरल की जनता “ऐतिहासिक बदलाव” के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत केरल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को नमन करते हुए की। उन्होंने श्री वल्लभम मंदिर, संत तिरुवल्लुवर, सबरीमाला और स्वामी अयप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने…
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छात्रों, शिक्षकों और विद्वानों को संबोधित करते हुए बिहार की ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह भूमि महान विचारों की धरती है, जहां गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी जैसे विचारकों ने जीवन का मार्ग तय किया। राधाकृष्णन ने जयप्रकाश नारायण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश की नैतिक और राजनीतिक चेतना को नई दिशा दी। उपराष्ट्रपति ने अपने युवावस्था के अनुभवों का जिक्र करते हुए 1974 की क्रांति में अपनी भागीदारी का स्मरण भी किया और छात्रों से राष्ट्रवाद…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में शुक्रवार शाम तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने उग्र विरोध किया। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना की विशेष टीम सब-इंस्पेक्टर हीरालाल महतो के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने आई थी। टीम का उद्देश्य एक संदिग्ध साइबर अपराधी को पकड़ना था, लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, लगभग 50-60 लोगों की भीड़ मुस्ताक अंसारी के नेतृत्व में इकट्ठा हो गई और पुलिस को घेर लिया। भीड़ ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और तीखी नोकझोंक के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास शनिवार दोपहर एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। यह घटना मालदा जिले के मालतीपुर में उस समय हुई जब ममता बनर्जी अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं। शनिवार काे उनकी यह दूसरी जनसभा थी। इससे पहले उन्होंने मानिकचक में सभा की थी और इसके बाद उन्हें गाजोल में तीसरी जनसभा के लिए जाना था। जैसे ही वह हेलीपैड…
विशेष सुगठित रणनीति और चाक-चौबंद समन्वित व्यवस्था ने दिलायी कामयाबी नोटबंदी से लेकर विकास का रोडमैप, धैर्य और प्रहार से लेकर बेहतर आत्मसमर्पण नीति ने सटीक भूमिका निभाई अमित शाह ने जो संकल्प लिया उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी 31 मार्च वह तारीख है, जिसका एलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए किया था। अब वह तारीख भी निकल चुकी है और इस तारीख से एक दिन पहले ही संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने एलान कर दिया कि अब देश नक्सल मुक्त हो चुका है। ऐसे में अब जब पूरा देश नक्सल…
कोलकाता। भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपनी नई राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत की है। उन्होंने राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण और खेल ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। दिल्ली से कोलकाता लौटने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व टेनिस स्टार ने शहर से अपने गहरे जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इसे अपनी “मातृभूमि” बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल के युवाओं को मजबूत बनाना जरूरी है ताकि राज्य “वृद्धाश्रम” में न बदल जाए। अपने बंगाली होने पर गर्व जताते हुए लिएंडर पेस…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। वह शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित उनकी 150वीं जयंती वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपने विचार, व्यवहार और कर्तव्यों में आत्मसात करें तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि…
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी में एक अनियंत्रित कार बीती रात कुंए में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। नासिक पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह तक सभी शव कुएं से निकाल लिए। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले के शिवाजी नगर इलाके में स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दरगोड़े परिवार गया था। वहां से लौटते समय शुक्रवार रात करीब 10 बजे दरगोड़े परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत की…
सिमडेगा। सिमडेगा जिले में पुलिस विभाग के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, सदर थाना का प्रभारी थानेदार सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है। साथ ही, सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र मुर्मू, जो पूर्व में कुरडेग थाना में तैनात थे, उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी…
