रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाते हुए तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार के अनुसार, हाथियों का झुंड सबसे पहले बंदा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर पहुंचा, जहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुजू निवासी धीरज भुईंया और पतरातू के ताराटांड़ गांव निवासी युगल भुईंया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथियों…
Author: shivam kumar
रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नेता प्रशांत बोस का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था, जहां उसने सुबह अंतिम सांस ली। उसकी उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने उसके निधन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी था और नक्सली संगठन में ‘किशन दा’ के नाम से जाना जाता था। जानकारी के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के जादवपुर…
पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगौर स्वीट्स के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किए जाने पर उसने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से फरार हो…
रांची। सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके में दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए सार्वजनिक अपमान का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को भीड़ ने आरोपी पंकज कुमार सिंह के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि 29 मार्च को पंकज ने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी थी और चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया था। इस घटना ने पूरे इलाके में तूल पकड़ ली। पुलिस ने पहले ही आरोपी पंकज कुमार सिंह और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन…
बोकारो। विदेश में बैठकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के साथ मृत अमन साहू के अलावा राहुल दूबे व मयंक सिंह गिरोह के सात गुर्गों को पुलिस दबोचने में कामयाब हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में एक प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने गुरुवार की अहले सुबह पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के बाएं पैर में पुलिस की एक गोली लगी। घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। एसपी हरविंदर सिंह…
बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 7 नाबालिगों और एक वयस्क हैंडलर को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से जुड़े हैं और एक संगठित गैंग के हिस्से हैं। भीड़भाड़ में चोरी के लिए तैयार किए जाते थे बच्चे पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का तरीका काफी सुनियोजित है। नाबालिगों को खास तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करने के लिए भेजा जाता था। इसके बदले उन्हें करीब…
रांची। पाण्डेय गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई की जा रही है। विकास तिवारी ने जिस मामले में जमानत मांगी है, वह चैनपुर थाना कांड संख्या 03/2025 से जुड़ा हुआ है। यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार से संबंधित है, जिसमें गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या कर दी गई थी। दोनों का संबंध पांडेय गिरोह से बताया जाता है। कोयलांचल क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया…
लातेहार। लातेहार दो अप्रैल को प्रतिबंद्धित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने पुलिस के समक्ष आत्मसपमर्ण कर दिया है। पुलिस मुख्यालय, लातेहार में आयोजित एक कार्यक्रम में उसने पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर के समक्ष आत्मसमपर्ण किया। इस दौरान आइजी श्री सिन्हा ने सुरेंद्र लोहरा का माल्यापर्ण किया और बुके भेंट कर समाज के मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया। उन्होंने उसे पांच लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा। आइजी ने एसपी और…
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त सचिव संजीव लाल को जमानत नहीं दी। अदालत ने मामले में चार सप्ताह के अंदर महत्वपूर्ण गवाहों की जांच करने का आदेश दिया। न्यायालय ने इसके बाद मामले की सुनवाई की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया। आलगमगीर आलम और संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और न्यायाधीश एन। कोटेश्वर सिंह की पीठ में सुनवाई हुई। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तत्कालीन मंत्री और उनके आप्त सचिव मई 2024 से जेल में हैं।
– 30 जून तक 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच पेट्रोकेमिकल उत्पादों का मुख्य रॉ मटेरियल के रूप में इस्तेमाल करने वाले उद्योगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादन से अगले तीन महीने तक के लिए पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी हटाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के इस कदम का उद्देश्य कच्चे माल की कीमत में होने वाली बेतहाशा वृद्धि से भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सुरक्षित रखना है। अमेरिका-इजराइल तथा ईरान के…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हमले को ईरान और उसके सहयोगियों की लगभग आधी सदी से की जा रही हिंसा का बदला बताया। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ट्रंप ने बुधवार रात अमेरिकी मतदाताओं से युद्ध के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की और देशवासियों से सब्र रखने की अपील की। इस युद्ध को अमेरिकियों के सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया एक “निवेश” बताया। यह 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के दौरान ईरान को केंद्र में रखकर दिया गया ट्रंप का पहला राष्ट्र के नाम संबोधन है। ‘मुख्य रणनीतिक…
