नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और ईंधन स्टेशनों के पास पर्याप्त स्टॉक है। हमारी रिफाइनरियां बेहतर काम कर रही हैं, कुछ तो 100 फीसदी क्षमता से ऊपर भी चल रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने यहां अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि 96 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी आधारित डिलीवरी के साथ घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि करीब 6500…
Author: shivam kumar
कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और कल्याण योजनाओं के लिए दिए गए धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गिरावट का भी दावा किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के लिए दिए गए केंद्रीय धन को कथित रूप से पार्टी गतिविधियों में लगाया गया। उन्होंने कहा, “बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है।”…
गुवाहाटी। आसन्न 16वीं असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होने जा रहे मतदान के मद्देनजर मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से समाप्त हो गया। उम्मीदवार आगामी बुधवार को अनौपचारिक रूप से घर-घर प्रचार अभियान चला सकेंगे। इस बीच मतदान कर्मी बुधवार को अपने पोलिंग स्टेशनों की ओर रवाना होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दूर-दराज के पोलिंग स्टेशनों के लिए खासकर राज्य के पहाड़ी जिले डिमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के कुछ पोलिंग स्टेशनों के लिए मतदान कर्मी मंगलवार को ही रवाना हो गये। कारण वे…
जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारत की रीढ़ है तथा किसान इस देश की आत्मा हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके जीवन स्तर में सुधार करते हुए कृषि में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने राजस्थान में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि का रोडमैप तैयार किया गया है। चौहान ने अन्य राज्यों को भी इस नवाचार का अनुसरण करने का संदेश दिया। चौहान मंगलवार…
रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव अगले वर्ष अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न कराये जायेंगे और इसमें किसी भी तरह का विलंब नहीं होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि विभाग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत…
रांची। रिम्स की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रांची के बांधगाड़ी निवासी राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, कोकर चौक आदर्श नगर राजेश कुमार झा और चेतन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने गलत वंशावली तैयार कर व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से रिम्स की अधिग्रहित भूमि की धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री की। जांच के दौरान दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश पर एसीबी ने मामले में (कांड…
बालूमाथ, हेरहंज, बारियातू,मुरपा के लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति खास नाराजगी बालूमाथ। झारखंड के बालूमाथ अनुमंडल बनने का सपना लोगों के द्वारा बालूमाथ लिए अब तक अधूरा है। सारी अहर्ता पूरी करने के बाद भी बालूमाथ को अनुमंडल का दर्जा नहीं मिलने के कारण बालूमाथ, हेरहंज, बारियातू,मुरपा लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति खासनाराजगी है। जबकि लोग 32 वर्षों से अधिक समय से बालूमाथ को अनुमंडल और मुरपा को प्रखंड बनाने की मांग सांसद, विधायक और सत्ताधारी दल से करते आ रहे हैं। ज्ञात हो की एकीकृत बालूमाथ प्रखंड से विभाजीत कर दो नए प्रखंड हेरहंज और बारियातू प्रखंड की घोषणा…
सात दशक पहले ही लिख दी गयी थी इस युद्ध की पटकथा यह कहानी है अथाह तेल भंडार पर कब्जे की, डॉलर की वैश्विक बादशाहत की और विश्वासघात की यह युद्ध यूरेनियम संवर्धन की आड़ में ‘सोना बनाम डॉलर’ और ‘पेट्रो-डॉलर बनाम संप्रभुता’ का खतरनाक खेल बन चुका है आज की वैश्विक राजनीति के रंगमंच पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जो भीषण तनाव दिखाई दे रहा है, वह कोई अचानक उपजी घटना या तात्कालिक कूटनीतिक विफलता नहीं है। असल में यह उस बारूद की ढेर पर लगी चिंगारी है, जिसकी पटकथा आज से सात दशक पहले, यानी 1950…
रांची। रांची पुलिस ने राजधानी में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। खरसीदाग ओपी क्षेत्र में की गयी विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई की शुरूआत पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना से हुई, जिसमें बताया गया था कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुपुदाना की ओर…
-नेपाल नंबर का टैंकर ज़ब्त मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीते देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास चल रहे एक बड़े अवैध रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी कर रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा…
मृतक के आश्रितों को मिलेंगे 21 लाख रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट (जेएसपी)में फर्निश फटने से घायल हुए एक और मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या तीन हो गई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर बृजलाल बेदिया ने रांची के देवकमल अस्पताल में सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले अशोक बेदिया और अखिल राय का निधन इलाज के दौरान ही हो गया था। अभी भी चार और मजदूर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मुआवजे की रकम पर बनी सहमति,…
