रांची। राज्य में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य भर में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। विशेषकर दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में भारी बारिश और थंडरिंग को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल में गंगा के तटीय इलाके में बने चक्रवाती घेरे के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है। ऐसे में झारखंड में इसका असर देखा जायेगा। विशेषकर दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में। जहां लो प्रेशर के कारण आने वाले तीन दिनों के दौरान…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन के बाहर झामुमो विधायकों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान जम कर भाजपा विरोधी नारे लगाये गये। सभी जेएमएम विधायकों के हाथों में तख्ती थी, जिसमें लिखा था कि झारखंड और झारखंडी विरोधी भाजपा हाय हाय, संथाल है वीरों की धरती ,जब अंग्रेजों को नहीं छोड़ा, तो तुम्हारी क्या हस्ती। हेमंत है तो हिम्मत है। झारखंडी झुक कर जोहार करता है, अस्तित्व पर बात आये तो हूल के साथ वार करता है। हेमंत को झुका ना सके, तो झारखंड तोड़ने चल पड़े मिट जाओगे। कैसे लिया झारखंड लड़…
इस्लामाबाद। बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने जेल में बंद देश के पूर्व प्रधानमंत्री व पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान से बातचीत करने की पहल की है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अगर वे इच्छुक हैं तो पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने को तैयार है। पीपीपी के वरिष्ठ नेता खुर्शीद शाह ने बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए कहा, ऐसा कहा जा रहा है कि पीटीआई संस्थापक बातचीत के लिए तैयार हैं। अगर इमरान खान बातचीत के लिए तैयार हैं तो यह…
ढाका। बांग्लादेश में देशव्यापी हिंसा और आगजनी के चलते 10 दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रखने के बाद रविवार को बहाल कर दी गईं। ज्ञात रहे कि पड़ोसी बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जल्द पूरे देश में हिंसा में तब्दील हो गई। सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। खबर के अनुसार, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि सेवाएं बहाल होने के बाद तीन…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन भी सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज की गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट 69,140 रुपये से लेकर 68,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 63,390 रुपये से लेकर 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 70 हजार रुपये के ऊपर और 22 कैरेट सोना 64 हजार रुपये के ऊपर बना हुआ है।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई के नए स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद दोनों सूचकांकों में और तेजी आई। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों में गिरावट भी दर्ज की गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का जोर बना हुआ है। टेक कंपनियों के शानदार नतीजों के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये,डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में…
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद में सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था। उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे। बच्चा सिंह सूर्यदेव सिंह के भाई थे। बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना, तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री थे। बच्चा सिंह झरिया से विधायक रह चुके हैं। वह कभी सिंह मेंशन के स्तंभ हुआ करते थे। उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव साल…
जमशेदपुर। स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सावन की दूसरी सोमवारी पर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मंदिर पहुंचे।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डिमना स्थित अमरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है।बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सब पर बना रहे,सब खुशहाल रहे यही प्रार्थना है। झारखंड बाबा की नगरी है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।…
रांची। वन विभाग में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बड़े पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। नियुक्ति की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो रही है। जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पद और सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पदों के लिए 29 जुलाई से 10 अगस्त तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण मापदंड आदि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विस्तार से जेपीएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। जेपीएससीने पीटी परीक्षा…
