रांची। चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपी और पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को ED और प्रेम प्रकाश की ओर से बहस सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की खंडपीठ में प्रेम प्रकाश की बेल पर सुनवाई हुई. बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन सोमवार को हंगामेदार रहा। सदन के बाहर और अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर जम कर निशाना साधा। प्रदीप यादव ने भाजपा पर झारखंड का विभाजन करने का आरोप लगाया। उनका इशारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर था। उन्होंने कहा कि झारखंड के अस्तित्व को भाजपा मिटाना चाहती है। जम्मू-कश्मीर को भी इन लोगों ने बांटने की कोशिश की। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। आदिवासी महिलाओं का अपमान कर रही है भाजपा रांची। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा के नेता…
गढ़वा। प्रवर्तन निदेशालय की दो सदस्यीय टीम सोमवार को गढ़वा पहुंची। इडी की दो सदस्यीय टीम कचहरी रोड स्थित हृदयनारायण तिवारी के घर पहुंची और नोटिस चिपकाया। सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमानत को चुनौती देनेवाली इडी की याचिका को किया खारिज नोटिस चिपकाने के बाद इडी की टीम रांची रवाना हो गयी। इडी की टीम के अचानक गढ़वा पहुंचने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि इडी की टीम ने श्री प्रभात कुमार शर्मा न्यायालय एजेंसी 18 विशेष न्यायाधीश पीएमएल एक्ट रांची के आदेश के आलोक में उक्त कार्रवाई की है।
रांची। चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े जमीन घोटाला मामले के आरोपित रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी ने रांची के पूर्व…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने चेक बाउंस के आरोप में दोषी पाये गये अमित कुमार सोनी को एक वर्ष की सजा और 24 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जुर्माना की राशि उस पीड़ित को दी जायेगी, जिसे अमित सोनी ने चेक दिया था। यह राशि उस चेक के बदले देय होगी, जो बाउंस हो गया। दरअसल अमित सोनी ने अजय जैन को पैसों के भुगतान के 19 लाख 85 हजार के दो अलग-अलग चेक दिये थे। वह बाउंस कर गया था। इसके बाद अजय जैन ने कोर्ट की शरण ली थी। अजय जैन…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गयी है। विधानसभा के मानसून सत्र के बाद झारखंड के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित कई जिलों के एसपी का तबादला हो सकता है। जिन जिलों में ढाई वर्ष से ज्यादा समय से एसपी जमे हुए हैं, उनका तबादला होना है। साथ ही वैसे एसपी का भी तबादला किया जायेगा, जिनके जिले में हाल के महीने में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। ऐसे में बेहतर…
-आजसू पार्टी युवाओं को जनता की सेवा के लिए सशक्त मंच देगी : सुदेश महतो रांची। रांची के बोड़ेया स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में रविवार काे आजसू पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए । इस दौरान केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आदिवासी युवा विकास समिति के संरक्षक निर्मल उरांव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य परिवर्तन की गुहार लगा रही हो, उस वक्त हजारों की तादाद…
देवघर। सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान देवघर में हादसा हो गया है। देवघर-दुमका मार्ग पर कांवरियों से भरे आॅटो को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक कांवरिये की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ गांव के पास हुई है। मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। इसके बाद सभी को आनन फानन में सदर अस्पताल…
रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू की झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता रद्द करने से संबंधित मामले में झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यहां बता दें कि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल के दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में सभी सदस्यों को बुलाये जाने के लिए नोटिस जारी नहीं करने पर अजय मारू ने आपत्ति जतायी थी। इसके बाद वर्ष 2020 में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना नोटिस के उन पर…
रांची। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के संसद में झारखंड के संथाल परगना और बंगाल के कुछ जिलों को जोड़ कर केंद्र शासित राज्य बयाये जाने के बयान पर झामुमो ने सांसद को घेरा। प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने देश में विभाजनकारी राजनीति की बुनियाद रखी है। इसका नतीजा बहुत गंभीर होनेवाला है। आपको थाड़ा पीछे ले जाना चाहते हैं। कहा, बीजेपी ने जब यहां विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत की, तो मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया। सह प्रभारी बनाये गये असम के सीएम…
बाेकाराे। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता ने सरकार को अपना बहुमूल्य मत देकर जनसेवा का मौका दिया था लेकिन सरकार ने जनता से वादा खिलाफी कर उन्हें धोखा दिया है। पिछ्ले चुनाव में बड़े-बड़े वादों की पोटली लेकर जनता के समक्ष जाने वाली सरकार पांच सालों में एक भी वादे को धरातल पर नहीं उतर पाई। जेएमएम के लिए विकास का अर्थ परिवार का विकास है राज्य के विकास से इनका कोई वास्ता नहीं। सुदेश कुमार महतो रविवार काे चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह…
