रांची। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले ने झारखंड हाइकोर्ट का गंभीर संज्ञान ले लिया है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस घटना को घृणित और मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए स्वत: संज्ञान लिया। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी, गृह सचिव और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। खंडपीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास भेज दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष अखबार की कटिंग पेश की…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का…
काठमांडू। नेपाल सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में चल रहे सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट को 24 घंटे के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है। मंत्रिपरिषद की सुशासन सुधार कार्यसूची के तहत संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदायक कंपनियों को यह आदेश जारी किया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने मंत्रालय के निर्णय के बाद इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय कर अब तक पहचाने गए सभी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को बंद करा दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता उदय बहादुर रानामगर ने बताया कि वर्तमान कानून के तहत सट्टेबाजी करना, करवाना…
वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह तैयार हैं। 53 साल बाद चंद्रमा की ओर जाने वाली यह पहली मानवयुक्त उड़ान 1 अप्रैल को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित होगी। कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन विशेषज्ञ क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नासा के अनुसार, 49 घंटे और 40 मिनट की उलटी गिनती सोमवार 31 मार्च को भारतीय समयानुसार देर रात 4:44 बजे शुरू होगी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो रॉकेट 1…
कुवैत। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब पड़ोसी देशों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। सोमवार को ईरान द्वारा कुवैत के एक प्रमुख बिजली और जल डिसेलिनेशन (विलवणीकरण) प्लांट पर किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब क्षेत्रीय तनाव अपने चरम पर है। इस हमले में प्लांट की सर्विस बिल्डिंग को भारी भौतिक नुकसान पहुंचा है। 14 मिसाइलों और 12 ड्रोनों से हमला कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के हवाई क्षेत्र में 14 मिसाइलें और 12 घातक ड्रोन देखे…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार कै दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,44,900…
खूंटी। रामनवमी महोत्सव के दौरान मुरहू में दो समुदायों में हुई झड़प के बाद पुलिस द्वारा हिंदू समुदाय के कुछ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध और गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर केंद्रीय रामनवमी महासमिति के आह्वान पर आहूत खूंटी जिला बंद के पहले दिन सोमवार को बंदी का जबरदस्त असर देखा गया। खूंटी जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की प्रखंड क्षेत्र में बंद पूरी तरह प्रभावी रहा। सुबह से ही दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुबह से ताले लटके रहे। वाहनों को बंद से मुक्त रखा गया है। इसके कारण…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने एक बार फिर अपना हौसला दिखाते हुए लेवी वसूली की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पतरातू स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी को निशाना बनाया। रविवार की रात बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने कंपनी के बेस कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में तैनात सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को बदमाशों द्वारा फेंका गया एक धमकी भरा पर्चा और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को अपने गृह राज्य गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आध्यात्मिक, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री एक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ से होगी, जहां वे महावीर जयंती के अवसर पर ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म के महान संरक्षक…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेज गिरावट के बाद रिकवरी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत जोरदार कमजोरी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक भारी दबाव में नजर आए। ओपनिंग के तुरंत बाद बिकवाली बढ़ने से बाजार और नीचे फिसल गया, लेकिन कुछ ही देर में निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार में सुधार शुरू हुआ। हालांकि रिकवरी के बावजूद बाजार पूरी तरह संभल नहीं पाया और सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स करीब 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते…
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब शेयर बाजारों पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के और तेज होने की आशंका तथा हूती विद्रोहियों के संभावित शामिल होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ा है, जहां बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान कमजोरी का माहौल बना रहा। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.67 प्रतिशत गिरकर 6,368.85 अंक…
