रांची। निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। यह सुनवाई न्यायमूर्ति बी.वी. नागरथना और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान की पीठ के समक्ष तय की गई है। विनय चौबे 20 मई 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका पर अब अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले 25 मार्च को इसी पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सह-आरोपी सुधीर सिंह और विजय प्रताप को जमानत दे दी थी। हालांकि, विनय चौबे को उस समय राहत नहीं मिल सकी थी। दरअसल, एसीबी द्वारा शपथ पत्र देर से…
Author: shivam kumar
रांची। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब आम आदमी की जेब पर सीधा पड़ने लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। महीने की पहली तारीख से यह सिलेंडर 194 से 220 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के विभिन्न शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली में यह 194 रुपये महंगा होकर 2078.50 रुपये हो गया…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के जल्द थमने का संकेत मिलने और मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दो प्रतिशत से भी अधिक की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का झटका भी लगता रहा, लेकिन बाजार में हो रही जोरदार खरीदारी के कारण ये दोनों सूचकांक लगातार शानदार मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के खत्म होने की संभावना के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अगले एक से दो सप्ताह में ईरान के युद्ध से बाहर हो सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद ईरान युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ी है, जिसके कारण ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान शानदार मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर…
गोलाघाट (असम)। असम विधान सभा चुनाव 2026 के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनवी सभाओं में हिस्सा लेते हुए भाजपा सरकार के पूर्वोत्तर के विकास के लिए उठाए गये कदमों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब असम में विकास और आधारभूत संरचना की बात होती है। रक्षा मंत्री सिंह आज शोणितपुर जिले के तेजपुर और गोलाघाट जिला के देरगांव विधान सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देरदाव में चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि कांग्रेस के कुशासन में असम की पहचान अशांति और इन्सर्जेंसी के…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अचानक अपनी नाैकरी से इस्तीफा दे दिया है। आईएएस रिंकू सिंह राही ने इसे अपना नैतिक निर्णय बताया है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं। आईएएस रिंकू सिंह राही ने राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि आठ माह पहले शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए एक कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। तबसे उन्हें न तो फील्ड पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई गरिमापूर्ण कार्य सौंपा जा रहा था। हालांकि उन्हें वेतन मिलता रहा, लेकिन काम करने…
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और पूर्व आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे ने सोमवार को अपनी पत्नी गौरी के लिए फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने अपने पिता को नया जीवन देने के लिए किडनी दान करने का संकल्प लिया। यह कदम रोहिणी आचार्य द्वारा अपने पिता लालू यादव के लिए किडनी दान करने के बाद एक और मिसाल बन गया है। शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, “गौरी, जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नहीं कर पाई, मैं सदैव…
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर और मेला को बंद करा दिया है तथा स्थिति को नियंत्रण…
मायावती का दावा- 2027 में उत्तर प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार — अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस समय अमेरिका-इजराइल और ईरान देशाें के युद्ध के बीच केंद्र सरकार देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें। वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि से ‘गरीबी में आटा गीला होने’ से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार काे यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में लिएंडर पेस ने भाजपा की सदस्यता ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा ने लिएंडर पेस को पार्टी में शामिल कराकर तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिएंडर पेस का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भाजपा के मंच से देश की सेवा करेंगे। रिजिजू ने कहा कि…
