हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार rat को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) पर भुजाली से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा…
Author: shivam kumar
रांची। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के आज प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में बड़े और छोटे मालवाहक वाहनों, बसों तथा अन्य वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए डायवर्ट या पूरी तरह रोका…
विशेष देश की जातीय संरचना को पूरी तरह छिन्न-भिन्न कर रहा है धर्मांतरण देश को मजबूत करेगा यह फैसला, आने वाली पीढ़ी रहेगी सुरक्षित और जागरूक राजनीतिक रूप से इस फैसले के बहुआयामी प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश के सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति के संदर्भ में अत्यंत ही महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस फैसले से धर्मांतरण के अवैध और असामाजिक कृत्यों से देश को बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी। हालांकि यह फैसला अभी अधूरा है। जनजातीय समाज को भी इस फैसले में सम्मिलित करने…
रांची। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी- एसटी एक्ट का संरक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा… यानी धर्म परिवर्तन के बाद वह व्यक्ति आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा…
रांची। राज्य की जनता अपराधियों से परेशान है। राजधानी रांची की सभी छोटी-बड़ी दुकानें रात 08 बजे ही इस डर से बंद हो जाती हैं कि कोई उन्हें लूट न ले। आए दिन राजधानी और अन्य जिला में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, पेट्रोल पंप डकैती और मॉल में डकैती करके अपराधी आराम से निकल जाते हैं। यह बातें बडकागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध डकैती, ट्रैफिकिंग, लूट, ब्राउन शुगर या ड्रग्स माफिया और जबरन…
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में आयाेजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में…
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जनगणना अनुसूची में ओबीसी श्रेणी को शामिल किए जाने की मांग की। पी विल्सन ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वर्तमान जनगणना अनुसूची में संशोधन करके प्रश्न 12 और उसके बाद के सभी गणना चरणों में “अन्य पिछड़ा वर्ग” को एक अलग श्रेणी के रूप में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। पी विल्सन ने अपने पत्र में कहा कि सामाजिक वर्गीकरण से संबंधित गृह सूची अनुसूची के प्रश्न 12 में केवल तीन श्रेणियां दी गई हैं जिनमें…
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। इस पूरी घटना की जड़ 24 मार्च को ओटीसी ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी को बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते एक बड़े विवाद का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, खेल के दौरान हुए विवाद में अनिल पाण्डेय के बेटे मंतोष पाण्डेय के दोस्तों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसी का…
रांची। रांची के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां शहर के प्रतिष्ठित जेएससीए स्टेडियम को आने वाले दिनों में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, रांची में क्रिकेट का ‘डबल बोनांजा’ देखने को मिलेगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जबकि 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का आयोजन होगा। जेएससीए के अधिकारियों ने इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की पुष्टि कर दी है। इन मुकाबलों की घोषणा…
– सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के गोरखपुर सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि टेक्नोलॉजी विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है। हमारी गति को प्रगति में बदल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। बजट में टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान देने का प्रयास किया है। पिछले नाै सालाें में प्रदेश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के गोरखपुर सेंटर के…
मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायावरम के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे 14 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 23 घायल हैं। मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी. हर्षवर्धन राजू ने बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और चालक सहित 23 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा…
