– भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेरा जम्मू। आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। आतंकवादियों ने आज सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला…
Author: shivam kumar
रांची। सिविल कोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रांची सिविल कोर्ट ने सुधीर कुमार को सजा सुनायी है। वहीं इस केस के अन्य अभियुक्तों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुधीर पर उसकी पत्नी अपराजिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वर्ष 2019 में चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया था। अपराजिता की ओर से अधिवक्ता कुमार सत्यम और शुभांगी शर्मा ने बहस की।
रांची। झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम कटारूका ने रांची रेल मंडल को पत्राचार किया है, जिसमें रांची-लोहरदगा टोरी रेल लाइन के दोहरीकरण और स्टेशनों को विकसित करने की मांग की गयी है। इसके साथ ही मुरी-बड़काकाना दोहरीकरण और स्टेशनों को विकसित करने के लिए स्वीकृत परियोजना के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की। सिल्ली-इलू बायपास रेल लाइन निर्माण, टोरी-अंबिकापुर वाया लोहरदगा, गुमला नयी रेल लाइन के सर्वे और रेल लाइन का निर्माण कार्य करने के लिए शीघ्र राशि उपलब्ध कराने की मांग की।
नदिया। नदिया जिले में राणाघाट रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को कारशेड में ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के अंत में गार्ड केबिन के कई पहिए पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर तरह तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण था। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में लगातार हल्की बारिश का सिलसिला सोमवार को जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटों में कोलकाता का आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा और बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी रही।…
लोहरदगा। लोहरदगा जिले सावन के पहले सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर को जल चढ़ाया। इस दौरान हर-हर महादेव से शिवालय गूंज उठा। गा शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव ,स्वयंभू शिव मंदिर के अलावे भंडरा के अखिलेश्वर धाम, खखपरता के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्त भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे।
हजारीबाग। भगवान शिव की आराधना का महीना सावन साेमवार से शुरू हो चुका है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पहली सोमवारी के कारण शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। हर हर महादेव की गूंज से पूरा शिवालय गूंज उठा। अपने आराध्य के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पहली सोमवारी के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तो कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत घाटी नौवां माइल के पास सोमवार की सुबह लोहा लदे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मुन्ना राय ( 40 ) और पांची लाल राय ( 48 ) के रूप में हुई है। वहीं रमेश यादव गम्भीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर में बंगाल से लोहा लोड करके बिहार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर के केबिन ने तीन लोग सवार थे जो…
रांची। एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति की संयुक्त बैठक धुर्वा स्थित राजद महासचिव कैलाश यादव के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान श्री यादव ने प्रतिनिधियों को बताया कि एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के द्वारा प्रस्तावित मांग पत्र को लेकर 23 जुलाई को मंत्री सत्यानंद भोक्ता से नेपाल हाउस स्थित मंत्री कार्यालय में दिन के 11 बजे से त्रिपक्षीय वार्ता होगी। उस दौरान राजद से दस और एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति से दस प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। वार्ता में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उद्योग सचिव, एचइसी सीएमडी भी मौजूद रहेंगे।
रांची। गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी की विज्ञान के प्रति नवाचारी पहल अंतर्गत पिछले दिनों सपनों की उड़ान नामक साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इस साइंस ओलंपियाड अंतर्गत सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को जिला विज्ञान केंद्र परिसर से कर्ण सत्यार्थी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए इस टीम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। सभी लोग 22 जुलाई को सुबह…
पलामू। आजसू पार्टी के द्वारा रविवार को पलामू जिले के छतरपुर हुसैनाबाद में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकताओं ने फूल माला से सुदेश महतो का स्वागत किया। वहीं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और निर्मल महतो की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही महापुरुषों की कउवल और मदनपुर में प्रतिमा को स्थापित…
