कीव। रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रविवार को एक दूसरे पर ड्रोन, मिसाइल और गोलाबारी की। रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के आंशिक रूप से कब्जे वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खारकीव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने…
Author: shivam kumar
– कहा, पन्नू मामले में भारत के साथ हो रही सम्मानजनक बात वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि भारत रूस के साथ अपने रिश्ते को छोड़ने वाला नहीं है। यह बात उन्होंने पीएम मोदी की रूस यात्रा के जवाब में कही थी। इससे पहले सुलिवन ने कहा कि सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों के संबंध में भारत के साथ बातचीत सम्मानजनक और प्रभावी रही, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे पर भारत के साथ रचनात्मक बातचीत की है। सुलिवन शुक्रवार को…
फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रविवार रात करीब दो बजे एक सभा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक फिलाडेल्फिया के कैरोल पार्क इलाके में 100 से अधिक लोग सभा में मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटनास्थल पर एक से अधिक कैलिबर के कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।…
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव के तलाक को तीन साल हो गए हैं । दोनों ने 16 साल तक साथ रहने के बाद 2021 में तलाक लेने का फैसला किया। तलाक के बाद भी इन्हें साथ घूमते और काम करते देखा जाता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। दोनों को अक्सर परिवार और बच्चे के साथ समय बिताते देखा जाता है। अब किरण राव ने तलाक पर प्रतिक्रिया दी है। आमिर और किरण ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में साथ काम किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई…
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस समय चर्चा में है। इस शो को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर होस्ट करते नजर आ रहे हैं। घर से एक साथ दो प्रतियोगी बेघर हो गए हैं। ये दर्शकों के लिए भी बड़ा झटका है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के ‘बिग बॉस ओटीटी’ 3 से बाहर होने के बाद सभी ने सोचा था कि कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, लेकिन बिग बॉस ने एक बार फिर गेम पलट दिया है। दर्शक भी संतुष्ट हैं क्योंकि बिग बॉस ओटीटी हाउस में दो प्रतियोगियों की यात्रा समाप्त हो गई है। अब ये प्रतिस्पर्धी कौन हैं?…
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 से ठीक एक दिन पहले देश के सामने वित्त वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण संसद के पटल पर रखेंगी। बजट से पहले इसे पेश करने की परंपरा है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत का आर्थिक सर्वेक्षण सोमवार को संसद के सदनों के पटल पर रखा जाएगा। निर्मला सीतारमण मंगलवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला…
नई दिल्ली। बजट के एक दिन पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। आज की गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 74,560 रुपये से लेकर 73,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,340 रुपये से लेकर 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…
नई दिल्ली। बजट के एक दिन पहले घरेलू शेयर बाजार में संभल कर कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल, एनटीपीसी, एचडीएफसी…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूट कर 5,505 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.46 डॉलर यानी 0.56 फीसदी की उछाल के साथ 83.09 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.45 डॉलर यानी 0.56 फीसदी बढ़कर 80.58 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के…
रांची। नगर निगम और नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर रोशनी खलखो द्वारा दाखिल अवमानना याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सोमवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को उनकी याचिका में डिफेक्ट दूर करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में डिफेक्ट दूर नहीं किया गया, तो सरकार की याचिका स्वयं खारिज हो जायेगी। यह जानकारी प्रार्थी के अधिवक्ता विनोद सिंह ने दी।
