लखनऊ। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में जाने पर लगे प्रतिबंध को 58 वर्ष बाद हटा लिया है। अब सरकारी कर्मचारी भी संघ के कार्यक्रमों में जा सकेंगे। सरकार के इस निर्णय के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस की शाखाओं में जाने पर 58 वर्ष से जारी प्रतिबंध को हटाने का केन्द्र का निर्णय राजनीति से प्रेरित संघ तुष्टीकरण…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये। सोमवार को जिला इकाई रांची के द्वारा समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी हड़ताल पर रहे। राजभवन के समीप धरना दिया। इस कारण काम प्रभावित रहा। एसडीओ कार्यालय का कोर्ट भी नहीं चला। साथ ही प्रमाण पत्र भी नहीं बने। सभी कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य इकाई की बैठक के बाद सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। सोमवार को रांची में धरना के दौरान अभय प्रभाकर तिर्की, जसीम अख्तर, राजीव रंजन दुबे,…
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक दूसरे को डेट कर रहे है। अक्सर ये दोनों स्टारकिड्स हाथों में हाथ डाले इवेंट्स, डिनर डेट पर पहुंचते रहे हैं। अब एक फुटबॉल मैच के दौरान इब्राहिम अली खान का हौसला बढ़ाने के लिए पलक तिवारी आते देखा। इस बार पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। फिर उसके चेहरे की मुस्कान नहीं रुकी। पलक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पलक और इब्राहिम अली खान पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक…
नई दिल्ली। बजट सत्र से पूर्व संसद भवन में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वह अब चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हित में रचनात्मक भूमिका निभाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले साढ़े चार साल देश को समर्पित होकर संसद का उपयोग करें। जनवरी 2029 में जब चुनाव का वर्ष होगा तब फिर जाइये मैदान में। उन छह महीनों में जो राजनीतिक खेल खेलना है, खेल लीजिए। लेकिन तब तक सिर्फ देश, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए जनभागीदारी का जनआंदोलन खड़ा करें। बजट सत्र से पहले…
बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और टूटना सामान्य बात है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी ब्रेकअप पर उनका दुख कई बार जाहिर हो चुका है। जान्हवी इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं। शिखर से पहले जान्हवी कुछ और लोगों को डेट कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने डेटिंग लाइफ और ब्रेकअप पर कमेंट किया। जान्हवी कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरा पहला ब्रेकअप…
-मुख्यमंत्री ने देवालय में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रावण मास के पहले सोमवार पर सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत और अभिनंदन किया है। उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु शंकर से समस्त…
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने भारतीय परीक्षा प्रणाली को धोखाधड़ी बताया वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने काे गलत ठहराया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि सिर्फ नीट में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी…
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में रविवार रात करीब दो बजे सावन के पहले सोमवार के लिए गंगा नदी से जल लेने गए 11 शिवभक्त डूब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई और शेष सात को बचा लिया गया। यह हादसा जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर हुआ। घाट के आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से सभी 11 शिवभक्त किशोर और युवकों को बाहर निकाला। इनमें चार की मौत हो गई। मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले हैं। इनमें दो नाबालिग हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों…
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र है। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने की उम्मीद और परंपरा के तहत रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्यसभा में पार्टी के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजीजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित 41 दलों के 55 नेता शामिल हुए। केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, रिजीजू ने बताया…
नई दिल्ली। आज सावन माह का पहला सोमवार है। देशभर के शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं। उधर, हरियाणा के नूंह में आज से शुरू होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में श्रद्धालु गंगा मैया की हर की पौड़ी पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में भी लोग गंगा स्नान कर भगवान शिव की उपासना कर रहे हैं। महाराष्ट्र में मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए हजारों लोग पहुंचे हैं। झारखंड मे देवघर के बाबा…
राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इस दौरान कुछ देर के लिए हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। साथ ही एक नागरिक के हताहत होने की सूचना मिली है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीजी परषोतम के घर पर हमले…
