Author: shivam kumar

रांची। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू के…

Read More

रांची। रांची रेलवे स्टेशन से रविवार को रांची-भागलपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन रांची विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।माैके पर डीआरएम रेल, सीनियर डीसीएम उपस्थित थे। स्पेशल ट्रेन भागलपुर से सोमवार और बुधवार को दोपहर 12.20 में खुलेगी और रांची से मंगलवार और गुरुवार को रात 9.35 में खुलेगी। बांका, देवघर, जसीडीह, धनबाद के रास्ते होकर ये ट्रेन चलेगी7 रांची से ट्रेन 21, 23, 28, 30 जुलाई 4, 6, 11,13 अगस्त को खुलेगी। वहीं भागलपुर से 22,24,29,31 जुलाई, 5,7,12,14 अगस्त को खुलेगी।

Read More

नई दिल्ली। बिहार काे विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले काे लेकर बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आैर सहयाेगी दलाें के सांसद अभी आशान्वित हैं। बिहार काे विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले में राजनीति करने पर पलटवार भी किया है। साेमवार काे बजट सत्र के बाद पत्रकाराें से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “सरकार ने बिहार काे विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के अनुरोध को खारिज नहीं किया है, बिहार का विकास भी नहीं रुकेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि बिहार के लिए खजाना खाेल दिया…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में शाम चार बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जायेगी। सीएम हेमंत सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इसकी जानकारी दी गयी है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 8 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक हुई थी। इसमें हेमंत सोरेन सरकार ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इसमें विस्थापन आयोग के गठन पर मुहर लगी थी।

Read More

सरायकेला। पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी गायक कुंदन गोप से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो और मुगुल पुरान शामिल हैं। इसमें बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक बीते 18 जुलाई को कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत की, थी जिसमें कहा गया था कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी…

Read More

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम धान अधिप्राप्ति योजना 2023-24 की समीक्षा की गई। इसमें धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि, निबंधित किसानों की संख्या, चयनित राईस मिलों की संख्या, किसानों को किये गये भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में एनएफएसए, हरा राशन कार्ड अंतर्गत प्राप्त खाद्यान्न, चना दाल का वितरण, जुलाई माह में एनएफएसए अंतर्गत राज्य में लोहरदगा जिला में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, प्रखण्डों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, प्राप्त आवंटन की स्थिति, हरा राशन कार्ड अंतर्गत…

Read More

रांची। रांची पुलिस शहर में लगातार सेक्स रैकेट को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियों सहित दस को हिरासत में लिया है। एससपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने अपनी टीम के साथ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित अर्बन रिट्रीट नाम के गेस्ट हाउस में रेड कर सेक्स रैकेट में शामिल छह लड़कियां और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। डीएसपी केवी रमन ने सोमवार को बताया कि अनैतिक…

Read More

– भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेरा जम्मू। आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। आतंकवादियों ने आज सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रांची सिविल कोर्ट ने सुधीर कुमार को सजा सुनायी है। वहीं इस केस के अन्य अभियुक्तों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुधीर पर उसकी पत्नी अपराजिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वर्ष 2019 में चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया था। अपराजिता की ओर से अधिवक्ता कुमार सत्यम और शुभांगी शर्मा ने बहस की।

Read More

रांची। झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम कटारूका ने रांची रेल मंडल को पत्राचार किया है, जिसमें रांची-लोहरदगा टोरी रेल लाइन के दोहरीकरण और स्टेशनों को विकसित करने की मांग की गयी है। इसके साथ ही मुरी-बड़काकाना दोहरीकरण और स्टेशनों को विकसित करने के लिए स्वीकृत परियोजना के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग की। सिल्ली-इलू बायपास रेल लाइन निर्माण, टोरी-अंबिकापुर वाया लोहरदगा, गुमला नयी रेल लाइन के सर्वे और रेल लाइन का निर्माण कार्य करने के लिए शीघ्र राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

Read More

नदिया। नदिया जिले में राणाघाट रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को कारशेड में ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के अंत में गार्ड केबिन के कई पहिए पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर तरह तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण था। सूत्रों के अनुसार, यह हादसा…

Read More