कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में लगातार हल्की बारिश का सिलसिला सोमवार को जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटों में कोलकाता का आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा और बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोलकाता में अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी रही।…
Author: shivam kumar
लोहरदगा। लोहरदगा जिले सावन के पहले सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर को जल चढ़ाया। इस दौरान हर-हर महादेव से शिवालय गूंज उठा। गा शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव ,स्वयंभू शिव मंदिर के अलावे भंडरा के अखिलेश्वर धाम, खखपरता के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्त भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे।
हजारीबाग। भगवान शिव की आराधना का महीना सावन साेमवार से शुरू हो चुका है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पहली सोमवारी के कारण शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी। हर हर महादेव की गूंज से पूरा शिवालय गूंज उठा। अपने आराध्य के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पहली सोमवारी के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तो कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत घाटी नौवां माइल के पास सोमवार की सुबह लोहा लदे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मुन्ना राय ( 40 ) और पांची लाल राय ( 48 ) के रूप में हुई है। वहीं रमेश यादव गम्भीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर में बंगाल से लोहा लोड करके बिहार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर के केबिन ने तीन लोग सवार थे जो…
रांची। एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति की संयुक्त बैठक धुर्वा स्थित राजद महासचिव कैलाश यादव के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान श्री यादव ने प्रतिनिधियों को बताया कि एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के द्वारा प्रस्तावित मांग पत्र को लेकर 23 जुलाई को मंत्री सत्यानंद भोक्ता से नेपाल हाउस स्थित मंत्री कार्यालय में दिन के 11 बजे से त्रिपक्षीय वार्ता होगी। उस दौरान राजद से दस और एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति से दस प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। वार्ता में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उद्योग सचिव, एचइसी सीएमडी भी मौजूद रहेंगे।
रांची। गुमला डीसी कर्ण सत्यार्थी की विज्ञान के प्रति नवाचारी पहल अंतर्गत पिछले दिनों सपनों की उड़ान नामक साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया था। इस साइंस ओलंपियाड अंतर्गत सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को जिला विज्ञान केंद्र परिसर से कर्ण सत्यार्थी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए इस टीम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। सभी लोग 22 जुलाई को सुबह…
पलामू। आजसू पार्टी के द्वारा रविवार को पलामू जिले के छतरपुर हुसैनाबाद में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकताओं ने फूल माला से सुदेश महतो का स्वागत किया। वहीं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और निर्मल महतो की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही महापुरुषों की कउवल और मदनपुर में प्रतिमा को स्थापित…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने पटना में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। उनसे बिहार-झारखंड के कई मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रमुख रूप से नामकुम में भारत सरकार द्वारा बनाकर तैयार कराये गये इएसआइसी अस्पताल के भूमि हस्तांतरण पर चर्चा हुई। नामकुम में 100 करोड़ की लागत से बड़ा अस्पताल बनकर तैयार है। जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाने की वजह से यह अस्पताल चालू नहीं हो पा रहा है। इस अस्पताल के चालू होने से लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कई बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बातचीत के बाद…
रांची। देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस (केआईएसएस) की शाखा के स्थापना को लेकर डॉ. सामंत से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. सामंत से कहा कि विगत दिनों उनके ओडिशा दौरे के क्रम में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने…
रांची। झारखंड छात्र संघ की ओर से शिक्षा और रोजगार पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पीयूष आनंद ने की। संचालन राकेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन ज्योति शंकर साहू ने दिया। बतौर अतिथि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ने झारखंड छात्र परिषद द्वारा शिक्षा-रोजगार विषय में आये सुझाव को भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। विधानसभा में भी इस विषय को उठाया जायेगा। नयी शिक्षा नीति से युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार में भी मदद मिलेगी। मौके पर राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य में शिक्षा का विस्तार ग्रामीण क्षेत्र में हो। विधानसभा…
विशेष झारखंड भाजपा में उत्साह भर गये अमित शाह -सात घंटे की रांची यात्रा से कर गये ‘मिशन झारखंड’ का आगाज -भाजपाइयों को सत्ता में लौटने का मंत्र दे गये भाजपा के चुनावी चाणक्य नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं में से एक अमित शाह का रांची दौरा संपन्न हो गया है। उनका यह दौरा न केवल झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के भाजपा के संकल्प का एलान साबित हुआ, बल्कि इससे लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह…
