Author: shivam kumar

रांची। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की क्लोजर रिपोर्ट मामले की सुनवाई शनिवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में हुई। सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सीबीआइ जांच को जारी रखने की मांग की। पंकज ने राष्ट्रीय खेल मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण में अनियमितता समिति की विधानसभा कमेटी के संयोजक सरयू राय तथा सदस्य राधाकृष्ण किशोर के निष्कर्ष और अनुशंसा पर कार्रवाई करने की मांग की। पंकज यादव के वकील प्रशांत कुमार ने कोर्ट को बताया कि सीबीआइ ने…

Read More

रांची। स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने बैंक अधिकारी बन कर करोड़ों की ठगी करनेवाले पांच लोगों को शनिवार को दोष करार दिया। सभी दोषियों की सजा 23 जुलाई को सुनायी जायेगी। स्पेशल कोर्ट के जज पीके शर्मा ने गणेश मंडल, उसके पुत्र प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, उसके पुत्र पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल को दोषी करार दिया है। चार दोषी जमानत पर थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत में ले लिया गया, जबकि एक दोषी अंकुश मंडल पहले से ही देवघर जेल में बंद है। सभी दोषियों पर फर्जी पते पर सिम कार्ड लेने और बैंक अधिकारी बन…

Read More

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल में सुरक्षाबलाें और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया है। सुरक्षाबलाें ने मुठभेड़ स्थल से नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वॉयरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और सभी जवान सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवानाें काे…

Read More

रांची। पुलिस ने राजधानी रांची के हरमू में एचडीएफसी बैंककर्मी की गोली मार कर हत्या करने के मामले का खुलासा कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शूटर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया है कि मोबाइल लूट की घटना में अभिषेक की हत्या की गयी। अभिषेक का मोबाइल महंगा था। वह अपना मोबाइल उन्हें देना नही चाहता था। जब…

Read More

रांची। रांची के मारवाड़ी कॉलेज के डिजिटल फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण कोर्स में एडमिशन चल रहा है। यह एक वर्ष का डिप्लोमा ऐड ऑन कोर्स है। इच्छुक व्यक्ति या विद्यार्थी मारवाड़ी कॉलेज के वेब साइट में जाकर डीपीएफएम कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। कोई भी विद्यार्थी, जो दूसरे कॉलेज में किसी अन्य विषय की पढ़ाई कर रहा हो या किसी ऑफिस में काम कर रहा हो, या गृहणी हों या जिनको फोटोग्राफी और फिल्ममेकिंग का शौक हो। जो कायदे से रील या लघु फिल्म बनाना चाहते हों वैसे सभी व्यक्ति इस कोर्स में एडमीशन ले सकते हैं। नामांकन के…

Read More

रांची। हजारीबाग में झारखंड का पहला ओपन जेल खुलने के बाद अब झारखंड में पहला हाई सिक्योरिटी स्पेशल जेल भी बननेवाला है। इसको लेकर सरकार ने 97.73 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। केंद्रीय सेक्टर स्कीम के तहत भारत सरकार द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जायेगा। हालांकि निर्माण कार्य में 100 करोड़ के बाद जितनी राशि खर्च होगी, वह राशि राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी। 25 एकड़ भू-भाग में इस जेल का निर्माण होगा। जेल में हाई सिक्योरिटी सेल का होगा निर्माण हाई सिक्योरिटी जेल में हाई सिक्योरिटी सेल का निर्माण किया जायेगा, जहां पूरी सुरक्षा में हार्डकोर और कुख्यात…

Read More

रांची। राज्य में करीब आठ साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जैक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड प्री-टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेटीईटी) के लिए 23 जुलाई से 22 अगस्त तक आवेदन जमा किए जाएंगे। आवेदन झारखंड जैक की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। गौरतलब है कि राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 में आयोजित की गई थी। जैक…

Read More

पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के सजवान, सलेमपुर, चाचरिया , खरगडा आदि गांव से शनिवार सुबह बच्चों को लेकर हैदरनगर के माली मोहल्ला स्थित पीएस पब्लिक स्कूल जा रहा ऑटो संतोषडीह नहर पुल के समीप पलट कर खाई में गिर गया। ऑटो पर सवार दर्जन भर बच्चे व एक महिला यात्री घायल हो गए। कुछ बच्चों के अभिभावक उन्हें घर ले गए, जबकि एक बच्चा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर व नौ बच्चे डा अशोक कुमार के निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। गनीमत रहीं कि एक भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। अभिभावकों का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर…

Read More

रांची। रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन रांची से रविवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं, भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए चलेगी। रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 21, 23, 28 व 30 जुलाई, 4, 06, 11 व 13 अगस्त को चलेगी। वहीं, भागलपुर-रांची ट्रेन 22, 24, 29 व 31 जुलाई तथा 5, 7, 12 व 14 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन रांची से रात 9.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी से प्रस्थान रात 10.47 बजे, बरकाकाना प्रस्थान रात 12.15 बजे, हजारीबाग प्रस्थान रात 1.20 बजे, कोडरमा प्रस्थान…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को संथाल परगना में आदिवासियों की घटती आबादी के जांच के संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि संताल परगना में आदिवासी आबादी पर संकट है। राज्य के संस्कृति और सभ्यता पर भी खतरा है। ऐसे में यहां रहने वाले आदिवासियों के लिए भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है, जिसकी पहचान यहां के आदिवासी समाज की पहचान का एक हिस्सा रही है लेकिन हाल के दशकों में इस क्षेत्र में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध…

Read More

-युवाओं पर बरसी एक-एक लाठी का हिसाब लेगी जनता -गठबंधन की सरकार ने 5 साल युवाओं पर सिर्फ लाठियां बरसाई -युवा हित और रोजगार की बात करने वाले वामपंथियों का असली चेहरा भी सामने आया नयी दिल्ली। झारखंड सरकार के द्वारा सहायक पुलिसकर्मियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। श्री सेठ ने कहा है कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार रोजगार देने के नाम पर आयी। और पूरे 5 साल रोजगार मांगने वालों पर लाठियां बरसाती रही। सहायक पुलिसकर्मी लंबे समय से…

Read More