मुंबई। नासिक जिले के जुन्नर तहसील में कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर बेलहे गुनलंचवाड़ी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को सुबह अंत्येष्टि से लौट रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आक्रामक ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गहन छानबीन का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेल्हे गुनलंचवाड़ी में आज सुबह एक व्यक्ति का अंतिम…
Author: shivam kumar
कोलकाता। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के हिंसक को जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय और अन्य देशों के छात्र भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकत्रित हो गए हैं। पिछले दो दिनों में करीब 830 छात्रों को सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा के अंदर सुरक्षित किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि नागालैंड के दावकी में 18 जुलाई तक भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित चेकपोस्ट दावकी-तमाबिल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले छात्रों की कुल संख्या 474 रही। इसमें भारतीय छात्रों की संख्या 198 थी, जबकि बांग्लादेश के 168 छात्र, नेपाल के 101…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि फिजूलखर्ची की बात करनेवाली राज्य सरकार ने सिर्फ फोटो वॉर में करोड़ों रुपयों का बंटाधार कर दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा को भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे पर आना फिजूल खर्ची लगता है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पूर्णता फंड किये जाने वाले मोबाइल वेटरिनरी क्लिनिक वैन योजना सिर्फ फोटो वॉर के कारण बबार्दी के कगार पर है। प्रतुल ने कहा इस योजना के अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार पड़े जानवरों का पशुपालकों के घर पर जाकर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग का पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह भारत और यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई। वैश्विक भलाई के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है।”
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने पूजा खेडकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और सिविल सेवा परीक्षा-2022 से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं से उन्हें रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। यूपीएससी ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के दुर्व्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की गई है। इस जांच से पता चला है कि उसने अपना…
देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख शतरंज के खेल के शौकीनों के लिए खास है। यह रणनीति और बौद्धिक कौशल से जुड़ा खेल है। यह काफी लोकप्रिय खेल है। यह खेल मेंटल हेल्थ के लिए बेहतरीन है। इसी तारीख को हर साल विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद शतरंज खेल के प्रति जागरुकता बढ़ाना होता है। इस दिवस पर शतरंज के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की जाती है। शतरंज एकमात्र ऐसा खेल है जो मानसिक विकास, रणनीतिक सोच और एकाग्रता को बढ़ावा देता है। विश्व शतरंज…
– डीआरडीओ से लेकर डीपीएसयू और निजी उद्योग से सहयोग का आह्वान – सशस्त्र बलों की आत्मनिर्भरता राष्ट्र की रक्षा की कीमत पर नहीं हो सकती नई दिल्ली। ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य के लिए सेनाएं जिन हथियारों की बात कर रही हैं, उन्हें भारत में ही विकसित और निर्मित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहे हैं लेकिन यह आत्मनिर्भरता राष्ट्र की रक्षा की कीमत पर नहीं हो सकती। भारतीय सेनाओं की आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब डीआरडीओ…
नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 840 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 358.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पेटीएम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 840 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 358.4 करोड़ रुपये का…
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि आईटी मंत्रालय दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में दुनियाभर में आ रही बाधाओं के संबंध में संपर्क में है। वैष्णव ने कहा कि इस घटना का देश के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नेटवर्क पर कोई असर नहीं देखा गया है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। अश्विन वैष्णव ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा कि इस तकनीकी रुकावट की वजह को चिह्नित कर लिया गया है। इस मसले का हल निकालने के लिए ‘अपडेट’ जारी किए…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। डबल इंजन सरकार ने भवन निर्माण, पंचायती राज, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, खेल विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, सूचना एवं जन संपर्क, अल्पसंख्यक कल्याण और शिक्षा विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर स्वीकृति दी । कैबिनेट की बैठक के बाद अपर मुख्य…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को तालिबानी मानसिकता वाली पार्टी करार दिया है। इसके साथ ही संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि टीएमसी का मतलब ‘तालिबानी मानसिकता और संस्कृति’ है। पश्चिम बंगाल पुलिस और सरकार ने संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहां को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछा था कि पश्चिम बंगाल सरकार…
