Author: shivam kumar

-शिवराज सिंह, हिमंता विश्व शर्मा, और बाबूलाल मरांडी का खौफ झामुमो पर सर चढ़कर बोल रहा है रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार 1, 2 और 3 में बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को जमाई का दर्जा प्राप्त है। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार इन घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकालने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय में शपथ पत्र भी उपायुक्त की जगह कनीय अधिकारी दे रहे हैं। यह साफ दिखता है कि घुसपैठियों के मुद्दे पर राज्य सरकार तुष्टिकरण की आग में अंधी हो गयी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक कार्यान्वित की जाने वाली अधिसूचित वनभूमि पर वृक्षारोपण एवं भू-संरक्षण योजना (जनजातीय क्षेत्र उपयोजना) के अंतर्गत रंकिणी मंदिर, जादूगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए कुल 1503.62 लाख (पन्द्रह करोड़ तीन लाख बासठ हजार रू) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी योजना प्राधिकृत समिति हेतु संलेख प्रारूप पर अपना अनुमोदन प्रदान किये।

Read More

रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेताओं को घुसपैठिया और मदरसा जैसे मुद्दों पर घेरा। सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल इन दिनों कर रहे हैं, उससे जहर की बू आने लगी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा मुद्दाविहीन है, उसकी सही सोच अब सामने आने लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेता का कहना है कि सबका साथ नहीं, जो हमारे साथ, उसका विकास। बता दें कि उनका इशारा प बंगाल विधानसभा…

Read More

हजारीबाग। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। हेमंत सरकार आदिवासी हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने और उनका वजूद खत्म करने की साजिश रच रही है। प्रकाश हजारीबाग जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं के परिश्रम से ही पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा परिवार की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। भाजपा का स्वरूप सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता बड़कागांव। महुदी गांव में हुई घटना और इलाके में पसरे तनाव की जानकारी लेने के लिए प्रदेश भाजपा की जांच टीम गुरुवार को बड़कागांव पहुंची। टीम का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी कर रहे थे। टीम में सांसद मनीष जायसवाल के अलावा विधायक नवीन जयसवाल, अनंत ओझा, केदार हाजरा, अमित मंडल, किशुन दास और आलोक चौरसिया शामिल थे। टीम सबसे पहले नयाटांड़ मंगल बाजार पहुंची। वहां बाउरी ने कहा कि झारखंड में पहली बार पर्व के नाम पर बवाल और झमेला हुआ है। डंडा-झंडा दिखाने के साथ पथराव भी हुआ है। पाकुड़ में अभी भी बवाल चल…

Read More

-झारखंड में विकास शून्यता की स्थिति…. -भ्रष्टाचार,हत्या लूट,से परेशान जनता -हेमंत सोरेन सरकार के सारे वादे फेल रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता 24घंटे 365दिन पार्टी केलिए समर्पित है।केवल चुनाव में नही बल्कि प्रतिदिन पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों केलिए जनता के पास जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं के परिश्रम का सम्मान पार्टी का फर्ज है। श्री मरांडी ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार यह जनता के आशीर्वाद एवम कार्यकर्ता के प्रयास…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप का असर गुरुवार हो दिखा, जब कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गयी। यही नहीं, साउथ अफ्रीका में फंसे 27 मजदूरों को लार्सेन एंड टूब्रो कंपनी ने बकाया वेतन का भी भुगतान कर दिया है। अब इनकी बहुत जल्द भारत वापसी हो रही है। कैमरून में फंसे झारखंड के मजदूरों ने अपनी दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर केंद्र और राज्य सरकार ने मदद मांगी थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी ने उन्हें कई महीनों से काम कराने के बाद पैसे नहीं दिये, इसलिए…

Read More

रांची। झारखंड के राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दाखिल जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और सीबीआइ को शपथ पत्र के माध्यम से अद्यतन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब अदालत इस मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगी। हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। दरअसल कुछ वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाइकोर्ट को राजनेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिये थे। सुप्रीम…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है और कई के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप गोण्डा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये…

Read More

रांची। यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के 10 से 11 डिब्बे पटरी उतर गए हैं।अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने इस रेल हादसे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार हादसों की सरकार बन गई है। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं लोहरदगा सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मोदी सरकार, हादसों की सरकार बनती जा रही है।हरी झंडी दिखाने को आतुर प्रधानमंत्री जी, हादसों और लापरवाही पर जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते? यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन के…

Read More

पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार पर लिखी पुस्तक भेंट की नयी दिल्ली/रांची। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मौके पर ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक और पति स्वर्गीय प्रशांत मंडल पर लिखी किताब प्रशांत हमारे दिल में हैं भेंट की। मुलाकात के दौरान ममता कुमारी ने राष्ट्रपति को गोड्डा आने का निमंत्रण दिया, जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया। इससे पहले बातचीत के क्रम में ममता कुमारी ने श्रीमती मुर्मू को झारखंड की वास्तविक स्थिति, महिलाओं पर हो…

Read More