Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीद मंगल पांडे को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। भाजपा ने एक्स पर लिखा, ”भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गांव में हुआ था। वो 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34वीं बटालियन…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है और पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। इस दौरान मुरैना में उफनते झरने में तीन युवक फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा झुलस गए। गुरुवार को डिंडौरी जिले के घेवरी पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत हो गई। गुलशन बाई (48) बहू संगीता बाई…

Read More

लंदन। संसदीय चुनाव के बाद ब्रिटेन में हिंसा की चिंगारी भड़क उठी है। लीड्स के हेयर हिल्स में हुए दंगे की डरावनी तसवीरें सामने आई हैं। दंगों का सबसे ज्यादा कहर सड़कों पर बरपा है। बेखौफ दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई जगह आगजनी की। बसें फूंक दी हैं। उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी और पुलिस की गाड़ी को पलट दिया। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। समूचे हेयर हिल्स में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक किसी के हताहत…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया कि सिर्फ किसी कार्य के निष्पादन में देरी को आपराधिक विश्वासघात नहीं माना जाना चाहिए। दरअसल सिमडेगा सिविल कोर्ट ने शंकर सिंह और सोरथो सिंह को दोषी करार दिया था। दोनों ने कोर्ट के फैसले को हाइकोर्ट मे चुनौती दी थी। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई। वर्ष 2006-07 में स्कूल भवन के निर्माण के लिए प्राथियों को 3 लाख 78 हजार 250 रुपये दिये गये थे। यह पैसा आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।…

Read More

वाशिंगटन। अमिरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन औपचारिक तौर पर स्वीकार कर लिया। मिलवाकी में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि वह आत्मविश्वास, शक्ति और आशा के संदेश के साथ खड़े हैं। वह सिर्फ आधे अमेरिका के लिए नहीं लड़ रहे। वह महान देश के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चार महीने बाद हमें अविश्वसनीय जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद देश के इतिहास में सबसे महान शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उन्होंने खुद पर हुए जानलेवा हमले को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत…

Read More

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक बार फिर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में अब उनकी पार्टी के लोग ही उनसे पीछे हटने के लिए कहने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रतिनिधि सभा की स्पीकरण नैंसी पेलोसी जो बाइडन की उम्मीदवारी के बारे में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के समक्ष निजी तौर पर चिंता व्यक्त करते हुए पीछे हटने को कहा है। इन दोनों नेताओं ने आगाह किया है कि यदि वह उम्मीदवारी की दौड़ से पीछे नहीं हटते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी सदन में नियंत्रण हासिल करने की क्षमता खो सकती है।…

Read More

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की हालत बिगड़ गई है। इसके चलते जान्हवी कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब जान्हवी कपूर चेन्नई से मुंबई लौटीं तो उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी है। बोनी कपूर ने कहा है कि मुंबई आने के बाद उनकी हालत खराब हो गई तो हम उन्हें अस्पताल ले आए। वास्तव में क्या हुआ? जान्हवी कपूर एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई गई थीं। इसके बाद वह मुंबई आ गईं। इसी दौरान उसके खाने में कुछ…

Read More

नई दिल्ली। लगातार दो दिन तक तेजी दिखाने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में नरमी दिखाई दे रही है। इसके कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव में गिरावट आई है। आज की नरमी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 74,980 रुपये से लेकर 74,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,740 रुपये से लेकर 68,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई का नया रिकार्ड बनाने के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदार लगातार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि बाजार की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी…

Read More

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। इस बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन कच्‍चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के…

Read More

रांची। भगवान शिव के पूजन का विशेष माह सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। खास संयोग है कि सोमवार से ही सावन महीने का शुभारंभ हो रहा है। इस बार सावन में पांच सोमवारी पड़ेगी, जिस कारण यह महीना और शुभ हो रहा है। सालों ऐसाअद्भुत संयोग बाद बन रहा है। सावन के कृष्ण पक्ष में एक तिथि का हानि होने के कारण यह पक्ष 14 दिनों का है। पंडित रामदेव पाण्डेय ने कहा कि अमावस्या तिथि को पुष्य नक्षत्र मिलने के कारण इस वर्ष मध्यम व समुचित वर्षा की संभावना है। सावन में साग नहीं खाने का…

Read More