नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने गुरुवार को बैंक घोटाला मामले में राजधानी दिल्ली समेत पांच शहरों में छापा मारा है। इडी की टीम 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला से जुड़े मामले में 15 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में 15 लोकेशन पर छापा मारा है। इडी की ये छापेमारी बैंक घोटाले मामले में महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह एवं उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है। इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा इडी के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)…
Author: shivam kumar
भागलपुर। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को भागलपुर जिला इकाई कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तमाम डीलर और फुटकर विक्रेता शामिल हुए। बैठक में संगठन के द्वारा समस्याओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। शामिल लोगों ने अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। बिहार सरकार की योजना के तहत चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर बातें हुई। डीलर एसोसिएशन के सदस्य ने कहा कि यह बैठक उनके मूलभूत समस्याओं को लेकर है। खास तौर पर तमाम डीलर एसोसिएशन सरकारी योजना के तहत मिलने वाली तीस हजार की सहायता राशि पर विचार…
भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला इकाई द्वारा आगमी सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री हैप्पी आनंद भारद्वाज, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, एसएफएस प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रांत के द्वारा सदस्यता अभियान 22 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। सबसे पहले चरण में स्कूली सदस्यता 22 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया…
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। अपने घर पर ही सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी ने लहंगे की जगह साड़ी पहनकर शादी की। उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा की शादी की 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। उन्होंने रिसेप्शन के लिए भी साड़ी चुनी। शादी में सोनाक्षी ने अपनी मां की ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वैलरी से पूरा किया। 23 जून को सुबह घर पर ही रजिस्ट्रेशन के जरिए सोनाक्षी ने शादी कर ली। उसी दिन शाम को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में उनका रिसेप्शन रखा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इसका वीडियो वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर अपलोड किया है। उन्होंने पूरी घटना की जांच की मांग करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक और जिला पुलिस अधिक्षक से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उन्होंने लिखा है, “बेरहामपुर, मुर्शिदाबाद जिला में धार्मिक जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ नारे से प्रेरित है, जो उन्होंने…
रकुल प्रीत सिंह इंटरटेनमेंट में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक के रूप में जानी जाती हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने जीनत अमान के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए टीम बनाई है। इन सबके बीच हाल ही में उनके शूट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ नजर आ रही हैं। रकुल बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि जीनत अमान के साथ काफी हौसला पैदा हुआ है। इस वीडियो ने सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। सभी यह जानना चाहते हैं कि वे दोनों किस प्रोजेक्ट पर साथ मिलकर काम…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नार्को समन्वय केंद्र (नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर) की सातवीं शीर्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृहमंत्री राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘एमएएनएएस’ की शुरुआत करने के साथ श्रीनगर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा शाह एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट-2023 और नशामुक्त भारत पर सारांश जारी करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य देश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में शामिल विभिन्न केन्द्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के प्रयासों में समन्वय और तालमेल स्थापित करना है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के आज के…
मेरठ। भाजयुमो नेता नेमू पंडित से अभद्रता के मामले में दरोगा के बाद अब गंगानगर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। मेरठ के गंगानगर एसएचओ कुलदीप सिंह को भी हटा दिया गया है। भाजयुमो के महानगर महामंत्री नेमू पंडित के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने इस मामले में जांच बैठाई हुई है। इस प्रकरण के बाद ही सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला जांच बैठने के…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दर्ज 26 पुलिस मामलों की केस डायरी अगले महीने तक अदालत में सौंपने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ ने राज्य पुलिस को आठ अगस्त तक इन केस डायरी को सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही, न्यायमूर्ति सेनगुप्ता ने अधिकारी के खिलाफ किसी भी कठोर पुलिस कार्रवाई, जिसमें गिरफ्तारी शामिल है, के खिलाफ पहले से दिए गए संरक्षण को भी बरकरार रखा। यह संरक्षण पहले एकल-न्यायाधीश पीठ के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा द्वारा दिया…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में निवास करने वाले भक्तों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए संत-महंत और स्थानीय लोगों को पास जारी करने का फैसला लिया है। पास के लिए स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड से पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद छह महीने के लिए पास जारी किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि रामलला के नियमित दर्शन करने के इच्छुक अयोध्या के संत-महात्मा अथवा स्थानीय लोग ट्रस्ट के कैम्प…
बिजनौर। जनपद में तीन दिन से घर से गायब युवक अश्वनी का शव डीएवी कॉलेज के नाले में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मालूम हो कि शहर थाना कोतवाली बिजनौर के बकली कालोनी निवासी अश्विनी(32) 16 जुलाई से गायब था। उसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। पुलिस में सूचना देने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचारित कर पता लगाने का प्रयास किया गया था। गुरुवार को इन्टर काॅलेज के निकट थाना रोड पर नाले में अश्विनी का शव देखा गया। लोगों ने पहले तो उसे अज्ञात शव मानकर पुलिस को सूचना दी थी। बाद…
