Author: shivam kumar

नवादा। नवादा का सदर अस्पताल इन दिनों कुव्यवस्था के कारण यहां भर्ती गरीब मरीज तड़प रहे है। वही स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष बने नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा इन कारनामो के मूकदर्शक बनकर अपनी नौकरी की घड़ियां गिन रहे है। मंत्री से लेकर विधायक ने भी इस अस्पताल का दौरा किया है लेकिन कुव्यवस्था जस के तस है। लाइन की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने से मरीज गर्मी से त्राहिमाम है। चलते पंखा में हवा नाम की चीज नहीं है। मरीज के परिजन अपने घर से ही पंख लेकर आते हैं और मरीज को हाथ वाले पंख का सहारा लेते…

Read More

रांची। हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान झारखंड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव से पूछा है कि झारखंड में बगैर लाइसेंस के खुल रहे नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटलों पर क्या कार्रवाई की जा रही है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बी सारंगी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कोर्ट में वर्चुअल उपस्थित स्वास्थ्य सचिव से यह भी पूछा है कि नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटलों में फायर फाइटिंग की सुविधा, बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम आदि की व्यवस्था है या नहीं इसकी भी जानकारी दें। हाई कोर्ट ने इन दोनों बिंदुओं पर स्वास्थ्य सचिव से विस्तृत जवाब मांगा है।…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप अफवाह उड़ी है। इसी बीच मलाइका भी अर्जुन के बिना स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मलाइका ने अपने स्पेन वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस फोटो में एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है। यही कारण है कि नेटिज़न्स सोच रहे हैं कि क्या मलाइका फिर से प्यार में हैं। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेन वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस फोटो में एक मिस्ट्री मैन नजर आया है। इस स्टोरी में मलाइका ने…

Read More

सरायकेला। जिले के सीनी ओपी अंतर्गत जोजो गांव में बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के एक आरोपित जितेन कुरली को पकड़ कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि दो अन्य आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रह है। हालांकि आधिकारिक रूप से दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों की पिटाई से जख्मी आरोपित जितेन का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के चौपरण प्रखंड के गोविंदपुरटांड़ गांव में एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह है मटन के लिए हो हंगामा करना। दरअसल गोविंदपुरटांड़ गांव में प्रह्लाद गिरी की बेटी की शादी कोडरमा जिले के गवनपुर कांको निवासी रामकृत गिरी के बेटे से तय हुई थी। मंगलवार की रात बारात गोविंदपुरटांड़ पहुंची। जयमाला के बाद बाराती भोजन करने बैठ गये। भोजन के दौरान मटन देने में देरी हो गयी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। बारातियों ने दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों तरफ से जम कर मारपीट हुई। इसी दौरान…

Read More

रांची। वादा निभाओ, स्थायी करो अभियान के तहत गुरुवार से झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ सांकेतिक हड़ताल पर चला गया है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सभी मनरेगा कर्मी धरना पर बैठ कर अपना रोष जता रहे हैं। संघ के मुताबिक, विभाग और सरकार हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के माध्यम से मनरेगा कर्मियों को बरगलाने, धमकाने और सामग्री मद में राशि देकर संघ को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संघ के एस प्रमाणिक के अनुसार सभी मनरेगा कर्मी इस बार कमर कस कर हड़ताल पर उतरे हैं। जो भी समस्या आयेगी,…

Read More

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी की। यह मामला बीती रात का है। इसके बाद आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया गया। इस संदर्भ में बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग नौ बजे सुंदरबनी के साथ लगते सीमांत क्षेत्र दादर के पास नियंत्रण रेखा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो संदिग्धों की हरकत देखी, जिसके बाद गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद से तलाशी अभियान जारी है। गुरुवार सुबह हल्की बारिश होने…

Read More

बोकारो। जिले के सेक्टर 9 के हरला थाना क्षेत्र में शंकर रवानी की हत्या के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को फोन किया और उन्हें काफी फटकार लगायी। इतना ही नहीं, उन्होंने राज्य के डीजीपी और कोयलांचल प्रक्षेत्र के डीआइजी से भी फोन पर बात की और बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कहा। ढुल्लू महतो ने कहा कि बोकारो एसपी निश्चित रूप से राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर…

Read More

रांची। 14 जुलाई से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में गुरुवार को झारखंड की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया। 21 जुलाई तक आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टीम ओड़िशा से 2-0 से पराजित हो गयी। वहीं महिला टीम ने 10-0 गोल से बिहार को हराया। पुरुषों के मुकाबले महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया। हालांकि लीग मैच में पुरुष टीम ओड़िशा की पुरुष टीम से हार के बावजूद अंकों के आधार पर फाइनल में पहुंच चुकी है। ओड़िशा के साथ ही वह फाइनल में भिड़ेगी। झारखंड…

Read More

रांची। बड़कागांव, महुदी की घटना की जांच के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में एक टीम बनायी है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल 18 जुलाई को घटना की जांच और वहां की हालात की जानकारी के लिए महूदी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बनी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भानु प्रताप शाही, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, केदार हाजरा, किशुन कुमार दास शामिल हैं।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा है कि हेमंत है तो हिम्मत है। अरे भाई किसको हिम्मत है। अपराधियों को या चोरों को या राज्य संरक्षण में पल रहे हिम्मत वाले गुंडों को। झारखंड में अपराधियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि झारखंड की जनता के पास दो ही उपाय बचते हैं- या तो जान दे देने का या रंगदारी देने का। गठबंधन सरकार में दबंगों का आतंक और साहस इतना बढ़ गया है कि वे सिर्फ अब धमकी भर नहीं देते हैं, बल्कि रंगदारी…

Read More