रांची। मोहर्रम का चंदा नहीं देने पर कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हॉल के मैनेजर को गोली मारने की धमकी दी गयी है। इस संबंध में मैनेजर हेमंत झा ने सोमवार देर रात कांके थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये शिकायत में मैनेजर ने कहा है कि सोमवार की रात बैंक्वेट हॉल में एक व्यक्ति अंदर आया और मुझसे कहा मोहर्रम का चंदा दो। जब मैंने कहा कि कल दूंगा तो उसने मुझसे कहा कि देख लो फिर क्या होगा। तो मैं उससे पूछा कि क्या देख ले तो उसने कहा कि तुम्हरे…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक 20 जुलाई को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हाेंगे। बैठक में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी सात मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यसमिति सहित विभाग और प्रकोष्ठ के सूचीबद्ध कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पाकुड़। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार अच्छे काम को कर नहीं सकती है और गलत काम को रोक नहीं सकती है। भाजपा एक सीमा से आगे जा नहीं सकती है। सरयू राय सोमवार को पाकुड़ में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कहा कि भाजपा के नेता मीडिया में अखबारों में बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर की हकीकत को कभी जानने का प्रयास नहीं किया। जिन गांवों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं उन लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ कितना मिल रहा है, इसका खाका तैयार करना…
रांची। मोरहाबादी में धरने पर बैठे झारखंड पुलिस के जवानों ने बापू वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुधा और अरमान चैरिटेबल ट्रस्ट ने इसमें सहयोगी के रूप में भागीदारी निभायी। मुख्य अतिथि महादेव फाउंडेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कल्पतरू वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कई तरह के फलदार पौधे लगाये गये। चीफ गेस्ट मृत्युंजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और दुर्लभ वृक्षों को बचाना सभी का कर्तव्य है। मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी खास तौर से मौजूद थे।
रांची। मुहर्रम का चंदा के नाम पर मेन रोड के दुकानदार से मारपीट के मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संज्ञान लिया है। बीजेपी नेता ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार से संख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मेन रोड के दुकानदारों को सुरक्षा सनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस बाबत बीजेपी नेता मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें घटना का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे मुहर्रम का चंदा मांगने के नाम पर गुंडागर्दी की…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को बोकारो और धनबाद जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की, जहां प्रखण्ड स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के जरिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत प्रखंड अध्यक्षों से मुलाकात होती रहती है, लेकिन उनका आवास पहुंच उनके परिजनों से मिलना एवं उनके सुख-दुख को साझा करना सुखद अनुभूति प्रदान करती है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोमवार को यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पीटीआई को राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं में आरक्षित सीटों के हिस्से के लिए योग्य घोषित कर दिया था। तरार ने कहा कि सरकार ने सभी उपलब्ध सबूतों को देखने के बाद पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने पिछले साल हिंसक विरोध प्रदर्शनों को उकसाने और वर्गीकृत जानकारी लीक करने सहित आरोपों का…
-दो उप प्रधानमंत्री सहित 22 मंत्रियों का शपथ ग्रहण काठमांडू। नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शपथग्रहण कराया। केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेपाल में संविधान जारी करने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने शपथ ली है। संविधान जारी होने के बाद पहले कार्यकाल में दो बार और संविधान सभा के दौरान एक बार पहले भी ओली प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इस बार नेपाली कांग्रेस के समर्थन से वो प्रधानमंत्री…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है,” सुरक्षा अधिकारियों ने चुनावी वर्ष में हिंसा के जोखिम की चेतावनी दी है। यह समय शांत रहने का है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से काम होना चाहिए।” उन्होंने प्राइम टाइम संबोधन में यह बेहद अहम टिप्पणी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए कातिलाना हमले के बाद की है। ट्रंप इस हमले में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा है कि हम बहस करते हैं और असहमत होते हैं। हम उम्मीदवारों के चरित्र, रिकॉर्ड, मुद्दों, एजेंडे और विजन की तुलना भी करते हैं। हम मतदान का सहारा लेते हैं,…
बिग बॉस ओटीटी 3 इस वक्त काफी चर्चा बटोर रहा है। इसी तरह बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार में बिग बॉस से एक और एलिमिनेशन हो गया है। इस बार चौंकाने वाला नाम सामने आया। बिग बॉस ओटीटी 3 से बड़ापाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित घर से बहार हो गयी है। कम वोट मिलने के कारण चंद्रिका को घर छोड़ना पड़ा। चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर जब चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में प्रवेश किया, तो उनका लक्ष्य बाहर अपनी विवादास्पद छवि को बदलना था। लेकिन बिग बॉस में भी उनकी…
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में है। 12 जुलाई को बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस जोड़े का विवाह समारोह भव्यता से आयोजित किया गया था। इस समारोह में देश-विदेश के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई कलाकार शामिल हुए। पिछले चार महीने से अंबानी के घर पर कई तरह के कार्यक्रम चल रहे थे। आख़िरकार, अनंत और राधिका अब शादीशुदा हैं। इसी साल मार्च के महीने में इन दोनों की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आयोजित की…
