अभिनेत्री हिना खान का परिवार और प्रशंसक यह जानकर हैरान हैं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। हर कोई हिना को कैंसर से लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल भी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। हिना और रॉकी पिछले कुछ सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। रॉकी ने हाल ही में हिना के लिए एक खास पोस्ट किया है। रॉकी जयसवाल ने उनकी तीन तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- “जब वह मुस्कुराती हैं तो रोशनी और भी तेज हो जाती है.. जब वह खुश होती हैं तो जीवन सार्थक हो जाता है.. जब वह मेरे…
Author: shivam kumar
– जून महीने में देश का व्यापार घाटा 20.98 अरब डॉलर पर पहुंचा नई दिल्ली। देश के वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 फीसदी बढ़कर 35.20 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। वहीं, जून में कुल वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त निर्यात 65.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। जून 2024 के लिए कुल आयात (वस्तुओं और सेवाओं) 73.47 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो जून 2023 की तुलना में 6.29 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भारतीय निर्यात संगठनों का महासंघ (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने सोमवार को मुलाकात की। वित्त मंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। फियाे के अध्यक्ष अश्विनी कुमार की वित्त मंत्री से हुई इस मुलाकात के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। यह देश का शीर्ष व्यापार संवर्धन संगठन है। इसको वाणिज्य मंत्रालय के तहत भारत सरकार और निजी व्यापार और उद्योग खंड ने 1965 में स्थापित किया था। यह संगठन विदेशी बाजार में भारतीय उद्यमियों और निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करने और उनकी सहायता करने के लिए जिम्मेदार है।
मुंबई/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्लांट बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें 23 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इसके जरिए 510.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को खुलेगा। निवेशक 23 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम मूल्य दायरा 90-95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के मुताबिक निवेशक इसमें…
नई दिल्ली। महंगाई के र्मोचे पर लाेगाें के लिए झटका देने वाली खबर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 16 महीने के उच्चतम स्तर 3.36 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने मई में यह 2.61 फीसदी पर थी, जबकि अप्रैल में थोक महंगाई दर 1.26 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि जून महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 3.36 फीसदी रही है। मंत्रालय के मुताबिक मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों के विनिर्माण, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और खनिज तेल सहित…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। आज की कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,890 रुपये से लेकर 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी चेन्नई के अलावा ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 67,740 रुपये से लेकर 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 74 हजार और 22 कैरेट सोना 68 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने की…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में मुनाफा वसूली के चक्कर में मामूली बिकवाली भी हुई। लेकिन शेयर बाजार लगातार हरे निशान में ही कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मुनाफा कमा कर हरे निशान में बंद हुए थे। लेकिन एशियाई बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट लोकसभा के पटल पर रखेंगी। इस बार बजट से लोगों को तमाम उम्मीदें हैं। आम जनता को उम्मीद है कि वित्त मंत्री बेरोजगारी दूर करने, महंगाई कम करने और टैक्स का बोझ कम करने के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि वित्तमंत्री केंद्रीय बजट 2024-25 में किसी भी टैक्स से पहले लोगों के लिए आय सीमा को मौजूदा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर सकती हैं। इस बार बजट में वेतनभोगियों…
कानपुर। मानसून बारिश के साथ इन दिनों मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आ रही है। यहां तक कि पिछले चार दिन में 43 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में बज्रपात से हुई है। यह सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है और आकाशीय बिजली गिरने में बढ़ोत्तरी हो रही है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से गरज के साथ बारिश वाले बादलों का बनना बढ़ रहा है। भारत सहित हर जगह गरज के साथ बारिश की घटनाओं…
-वरुणा नदी का बड़ा हिस्सा जलकुम्भी से पटा,पानी कॉरिडोर के मुहाने पर पहुंचा वाराणसी। पहाड़ों पर लगातार बारिश से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा की लहरों में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल भी डूब गया है। गंगा सीढ़ियों को अपने आगोश में लेने के बाद तेजी से उपर चढ़ने लगी हैं। गंगा की लहरों में बढ़ाव का रुख देख गंगा आरती अब उंची सीढ़ियों पर होगी। मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागघाट स्थित रुक्मिणी मंदिर, ललिता घाट पर बनी जेटी भी लहरों में समा गई है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 61.79 मीटर…
