बोकारो। बोकारो समाहरणालय परिसर से शनिवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थयात्रियों की बस को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद एवं जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस आएं। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 69 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा भेजा जा रहा है। बस से इन्हें रांची स्थित हटिया स्टेशन भेजा जा…
Author: shivam kumar
रांची। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि इस वर्ष अपेक्षाकृत वर्षा कम हुई है। इसलिए यहां जल छाजन के स्कीम की महत्ता बढ़ जाती है। जिलों में जल संरक्षण को लेकर हर स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। जल के एक-एक बूंद का संरक्षण और उसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया। राजेश्वरी ने कहा कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। पानी के व्यर्थ बहाव को रोकना सबकी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरुकता जरूरी है। उन्होंने इन योजनाओं को आत्मसात करते हुए प्लानिंग के साथ कृषि करने की बात कही। साथ ही कहा कि…
बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के पूर्वमंत्री बी. नागेंद्र को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। नागेंद्र को शुक्रवार सुबह उनके आवास से निदेशालय के दफ्तर ले जाया गया। उनसे 13 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। उन्हें रात करीब 10ः30 बजे दफ्तर में ही गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। ईडी ने इस केस में गुरुवार को कर्नाटक समेत चार राज्यों में छापा मारा था। अब तक…
पटना। बिहार में दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर दनियावां के पास शुक्रवार देररात एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से पांच ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया है। हादसे के बाद 03224 फतुहा-राजगीर पैसेंजर, 03395 इस्लामपुर-पटना पैसेंजर, 03237 हिलसा-फतुहा पैसेंजर, 03631 नटेसर-फतुहा पैसेंजर और 03272 पटना-इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को इस्लामपुर-नटेसर-राजगीर-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते जबकि नई दिल्ली- इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस का आंशिक…
रांची। झारखंड के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद रविवार को राज्य में दो अलग-अलग जगहों पर ग्राम न्यायालय का उद्घाटन करेंगे। रांची के मांडर और जमशेदपुर के बहरागोड़ा में वे ग्राम न्यायालय का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, गुमला जिला के चक्रधरपुर में अनुमंडल न्यायालय का भी उद्घाटन किया जाना है। झारखंड में पहला ग्राम न्यायालय कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया में हुआ था। ग्राम न्यायालय में 25 हजार रुपये तक के दीवानी मामले और समन ट्रायल (छोटे-मोटे)…
रांची। रांची के हटिया डैम में नहाने के दौरान डूबे छात्र अंजन केरकेट्टा (14) का शव एनडीआरएफ ने शनिवार को काफी मशक्कत के बाद खोज निकाला। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अंजन केरकेट्टा भाई अंकुर केरकेट्टा के साथ साइकिल से धुर्वा कोचिंग करने आया था और धुर्वा डैम की ओर घूमने चला गया। घूमने के बाद दोनों भाई डैम में नहाने उतर गए और अंजन गहरे पानी में चला गया। अंकुर के शोर मचाने पर जबतक लोग मदद वे लिए पहुंचते अंजन पानी में डूब चुका था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धुर्वा और नगड़ी थाने को…
खूंटी। जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईनारा झोरा टोली में दंपत्ति की हत्या कर दी गयी। इतना ही नहीं आरोपित ने सुकरा की मां और बेटे को भी टांगी से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार काे इस घटना के आरोपित सुकरा के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात लूटो मलाह ने सबसे पहले टांगी से सुकरा मलाह पर हमला किया। बीच-बचाल करने आई उसकी पत्नी पर भी टांगी से वार कर दिया। लूटो मलाह और सुकरा मलाह रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों बिहार के बाहापुर में किसी ईंट-भट्ठा पर…
रांची। राजधानी रांची समेत राज्य भर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इससे राज्य का मौसम सुहाना हो गया। वहीं लोगों को बढ़ते तापमान से भी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में मानसून सक्रिय है। इसका असर दिख रहा है। केंद्र के अनुसार पलामू के हरिहरगंज में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी से अधिक बारिश हुई। गोड्डा में 113, राजमहल में 106 और पत्थरगामा में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। राजधानी रांची में इस दौरान 35 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राजधानी रांची समेत 8 जिलों में 13 जुलाई को…
नवादा। नवादा पुलिस ने लूट कांड मामले के एक आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी जैकी मांझी है। बीते दिनों एक पार्सल डिलीवरी कर्मी ने नगर थाना में शिकायत की थी कि बीते 25 मार्च को मिर्जापुर में पार्सल डिलीवरी के दौरान दो अज्ञात लाेगाें ने उसके साथ मारपीट की और करीब 15 हजार रुपया लूट लिया। इस संदर्भ में नगर थाना में मामला दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने मामले की छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर एक…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट राज्य में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने को लेकर गंभीर है। अधिवक्ताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर सुविधा दिलाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत् रंजन षाड़ंगी और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने सरकार को वकीलों को जीवन बीमा का लाभ देने के लिए प्रावधान करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि ज्यादातर वकील अपना जीवनयापन ठीक से नहीं कर पाते। ऐसे में जीवन और चिकित्सा बीमा…
मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में कम से कम 50 युवा प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के संपर्क में हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित जोएब खान मोहम्मद के खिलाफ कोर्ट में पेश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की चार्जशीट से यह जानकारी मिली है। चार्जशीट में एनआईए ने कहा कि धार्मिक कट्टरतावाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने वाले आईएसआईएस का नेटवर्क छत्रपति संभाजी नगर जिले में बढ़ गया है। एनआईए की टीम ने 15 फरवरी को छत्रपति संभाजीनगर शहर में छापेमारी की और हरसुल इलाके से जोएब खान मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। एनआईए की टीम जोएब…
