Author: shivam kumar

रांची। सावनी पूजा की तैयारियों में पहाड़ी मंदिर विकास समिति जुट गया है। मंदिर परिसर में रंग-रोगन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। इस बार सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस संबंध में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पहाड़ी मंदिर रांची का ही नहीं, बल्कि राज्य का एक ऐतिहासिक मंदिर है। यहां लाखों लोग सावन में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हैं। सिन्हा ने कहा कि समिति की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग को एक पत्र लिखकर…

Read More

गुमला। जिले की रायडीह थाना पुलिस ने शनिवार काे लूटपाट और छिनैती करने वाले गिरोह के तीन आराेपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में जारी थाना क्षेत्र के महेन्द्र पन्ना उर्फ काडा, गुमला थाना क्षेत्र के रॉबिन्सन भगत उर्फ तुफानी बाबा और रायडीह थाना क्षेत्र के बिरेन्द्र खड़िया शामिल हैं।इनकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा, चार गोली, 10 हजार रुपये, दो मोबाईल और घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद किया है। बीरेंद्र खड़िया दो माह पूर्व रंगदारी मामले में जेल से जमानत पर निकला था। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन पर रायडीह थाना में…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि शुक्रवार को पीजीटी टीचर्स नियुक्ति पत्र समारोह सिर्फ मुख्यमंत्री के चेहरे को चमकाने के लिए आयोजित किया गया था। ये सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा करने का कार्यक्रम था जिसके जरिए युवाओं को ठगने का कार्य किया गया। प्रतुल ने कहा कि पीजीटी परीक्षा पर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर आरोप लगाये थे। हजारों युवा सड़कों पर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लाखों परीक्षार्थी इंसाफ के इंतजार में थे। इसी बीच सरकार ने हड़बड़ी में नियुक्ति…

Read More

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरफ 1500 नवनियुक्त पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बाबूलाल मरांडी ने नौकरी के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नौकरियां कम करती जा रही है और राज्य के युवकों को धोखा दे रही है। युवा रोजगार न मिलने से, नौकरियों में धांधली से तथा वैकेंसी न आने से बहुत परेशान हैं। सोशल मीडिया एक्स पर बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि झारखंड के लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। यह इसलिए…

Read More

-नियुक्ति का सिलसिला जारी रहेगा : हेमंत सोरेन आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला तो सभी के चेहरे खुशी से चमक उठे। मौका था स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा एवं इमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे। रोजगार से स्वरोजगार तक में कर रहे मदद: मुख्यमंत्री ने नौजवानों को अपने पैरों पर…

Read More

रांची। झारखंड में समय से पूर्व विधानसभा चुनाव का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस इसके विरोध में उतर गया है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करना बंद करे। आखिर चुनाव आयोग को किस बात की हड़बड़ी है। क्यों झारखंड में समय से पहले चुनाव कराने की इतनी जल्दी है। जबकि सरकार अपना दिन गिन गिन कर किसी भी योजना को लागू करती है। तय समय पर ही होना चाहिए चुनाव गुलाम अहमद मीर ने यह भी कहा कि हमारी सरकार बनते ही…

Read More

रांची। मैं एक अच्छा क्रिकेटर रहा हूं इसलिए राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने बड़े विश्वास के साथ अंतिम ओवर में मुझे बैटिंग का मौका दिया है। आप देखते रहिए कि मैं अंतिम ओवर में कितने राजनीतिक छक्के लगाता हूं। विकास की आंधी तो मैं विधायक रहकर लाया था। अब तो मंत्री बन गया हूं और इस कम समय में मैं क्या-क्या कर सकता हूं यह आपको बता नहीं सकता। इरफान अंसारी झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद जामताड़ा पहुंचे। जामताड़ा कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष माथा टेकने के बात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि रांची जिले में पिछले दस वर्षों से पदस्थापित सभी सीओ और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा मित्रों की संपत्ति की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रांची में जमीन दलालों ने कोहराम मचा रखा है। वे सरकारी जमीन के साथ ही आदिवासियों की जमीन को भी लूटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की जरूरत है कि अब सभी जमीन दलाल और जमीन के व्यवसाय में कार्यरत सभी लोगों की गहराई से जांच करने के साथ ही उनकी संपूर्ण गतिविधियों पर…

Read More

रांची। रांची में भूमि घोटाला मामले में जमीन दलाल कमलेश कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने समन भेजा है। कमलेश को 19 जुलाई को इडी के रांची स्थित जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। जमीन दलाल कमलेश कुमार पर आरोप है कि कांके प्रखंड के चामा गांव में उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। 50 ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर रखी है। शुक्रवार (12 जुलाई) को कमलेश को समन जारी करने से पहले इडी की टीम ने चामा गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत का सत्यापन किया था। टीम…

Read More

रांची। टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इडी की चार्जशीट पर धन-शोधन निवारण अधियनियम (पीएमएलए) कोर्ट ने शुक्रवार को संज्ञान लिया। इडी ने गत चार जुलाई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इडी की ओर से दाखिल चार्जशीट को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने सही ठहराया है। संज्ञान लेने के साथ ही तीनों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अब मामले में आरोपितों को पुलिस पेपर सौंपा जायेगा। इडी ने चार्जशीट में लिखा है कि संजीव लाल के नौकर के ठिकानों पर हुई…

Read More

रांची। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतू तिर्की की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। इसी मामले के दूसरे आरोपित अफसर अली की जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में 24 जुलाई को अगली सुनवाई की तिथि तय की है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने इसी वर्ष 16 अप्रैल को अंतू तिर्की को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक…

Read More