नई दिल्ली। बिम्सटेक सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त रूप से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा, व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, सुरक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विविध क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने पर मंत्रियों के समूह के साथ उपयोगी चर्चा की। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक विकास के इंजन के रूप में बिम्सटेक की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण, समृद्ध, लचीले और सुरक्षित बिम्सटेक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत की पड़ोसी प्रथम तथा पूर्व की ओर देखो नीतियों के साथ-साथ क्षेत्र…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है। भाजपा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आज जो आदेश आया है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में दोषी हैं और ईडी के पास इसके लिए सारे तथ्य हैं। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अर्जी लगाई थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्ली। सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) के प्रोबेशनर्स ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एमईएस भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है, क्योंकि यह न केवल भारतीय सेना की तीनों सेनाओं की सेवा करती है बल्कि रक्षा मंत्रालय की कई अन्य इकाइयों को भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एमईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे रक्षा बलों के पास मजबूत बुनियादी ढांचा और अच्छी सुविधाएं बनी रहें। इसलिए एमईएस अधिकारियों की सफलता की कसौटी यह होगी कि उनके…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाये जाने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय संविधान के मान-सम्मान व मर्यादा तथा इसके समतामूलक एवं कल्याणकारी उद्देश्यों के विरुद्ध जाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि विभाग में मनुस्मृति पढ़ाए जाने के प्रस्ताव का तीव्र विरोध स्वाभाविक है। इस प्रस्ताव को रद्द किए जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने ख़ासकर उपेक्षितों व महिलाओं के आत्मसम्मान व स्वाभिमान के साथ ही मानवतावाद एवं धर्मनिरपेक्षता को मूल…
रांची। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) के कैलेंडर और झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए हाई कोर्ट में दो बेंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में लोक अदालत के लिए बनाई गई बेंचों का निरीक्षण करेंगे। झालसा के अध्यक्ष और झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन…
रांची। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के खिलाफ एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद अमन साहू गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने कहा है कि जेल से ही अमन साहू बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। सूचना मिलने पर एटीएस की टीम शुक्रवार को राजधानी रांची और उससे सटे जिले रामगढ़ एवं पतरातू में छापेमारी करके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने कहा है कि अमन साहू जेल में बंद है। वह जेल से ही अपराध की घटनाओं को अंजाम…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत मूरी चांडिल रेलखंड पर विकास कार्य के लिये मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 जुलाई को दो ट्रेने रद्द रहेंगी। इसमें ट्रेन संख्या 08151 और 08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर के साथ ट्रेन संख्या 08195 और 08196 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में कोच संयोजन में बदलाव किया है। इस दौरान रेलवे ने ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस की 14 जुलाई के कोच संयोजन में बदलाव किया है। इसके तहत जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01…
लंदन। इटली की जैस्मीन पाओलिनी और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा गुरुवार को विंबलडन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में पहुंच गईं हैं। 2021 फ्रेंच ओपन चैंपियन क्रेजिकोवा ने 2022 विंबलडन विजेता एलेना रयबाकिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया, जबकि पाओलिनी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को दो घंटे 51 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-4, 7-6(8) से हराया। 28 वर्षीय पाओलिनी ने एक महीने पहले ही फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थीं और विंबलडन में सातवीं वरीयता प्राप्त की थी। हालांकि उन्होंने विंबलडन में कभी भी मुख्य ड्रॉ मैच नहीं जीता था। बावजूद इसके वह लगातार…
-इडी की छापेमारी के बाद सीओ ने 21 जून की रात एनआइसी में जाकर 17 एंट्री को किया डिलीट रांची। कांके अंचल में रांची का अबतक का सबसे बड़ा जमीन घोटाला सामने आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अनुसार कांके अंचल में 700 एकड़ से अधिक जमीन की हेराफेरी हुई है। इसमें जमीन माफिया कमलेश कुमार और उसके सहयोगियों का हाथ है। इडी की टीम ने 10 जून को कांके अंचल ऑफिस में छापेमारी की थी। कई जमीन के दस्तावेज जब्त किये थे। दस्तावेजों के आधार पर इडी की टीम गुरुवार को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) पहुंची। जांच में…
नई दिल्ली। भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में भूटान की शाही सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार काे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्र कीर्ति वर्धन सिंह से भेंट की। इस दौरान एक बैठक में वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस माैके पर भारत ने संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया। बैठक के दाैरान कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत की वैश्विक पहल इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने पर भूटान के…
जम्मू। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का पंद्रहवां जत्था अमरनाथ तीर्थयात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर जहां से तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर के लिए अपनी यात्रा पर निकले थे उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 4,434 तीर्थयात्रियों का पंद्रहवां जत्था 165 वाहनों में सवार होकर सुबह 3 बजे पहलगाम तथा बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ और उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि 2,713 तीर्थयात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम…
