Author: shivam kumar

श्रीनगर। हज-2024 के लिए भारत से गए श्रद्धालुओं को लेकर अंतिम उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें 317 हाजी सवार थे। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर के लिए इस साल की हज यात्रा का समापन हो गया। इस बार की हज यात्रा दुःखद यादे छोड़ गई है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के 11 हाजियों की हज यात्रा के दौरान ‘हीट स्ट्रोक’ से मौत हो गई। जम्मू और कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुजात कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह हज यात्रियों का अंतिम जत्था आ गया है। इस साल जम्मू और कश्मीर से कुल 7008…

Read More

गुवाहाटी। दो दिवसीय मेघालय और असम के दौरे पर पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यहां पहुंचेंगे। शुक्रवार को सिंधिया शिलांग में डोनर सचिवालय में एक बैठक में भाग लेंगे। डोनर ( मिनिस्ट्री ऑफ डेवेलेप्मेंट ऑफ नार्थ ईस्टर्न रीजन ) के मंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर के अपने पहले दौरे के दौरान सिंधिया आज शिलांग में अन्य कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सिंधिया गुवाहाटी के दिसपुर स्थित नेडफी हाउस में भी एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान सिंधिया नए उद्यमियों को बढ़ावा देने संबंधी सरकार के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके अलावा भी इन…

Read More

-संसद में प्रधानमंत्री प्रचण्ड पर विश्वास मत की प्रक्रिया शुरू काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने संसद में विश्वास मत लेने से ठीक पहले अपने सरकारी बंगले को छोड़ दिया है। संसद भवन में विश्वास मत के बाद प्रधानमंत्री प्रचण्ड सीधे अपने निजी निवास में जाने की तैयारी में हैं। प्रतिनिधि सभा में प्रधानमंत्री प्रचण्ड द्वारा प्रस्तावित विश्वास मत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेपाल में सत्ता समीकरण बदलने और प्रचण्ड को समर्थन कर रहे कई राजनीतिक दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई है। हालांकि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बदले…

Read More

काठमांडू। पोखरा के अलग-अलग स्थानों पर बीती रात हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 7 लोगों सहित अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गई।राहत व बचाव कार्य के दौरान इन सभी लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पोखरा महानगरपालिका के पुरनचौर में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आने से उसमें रह रहे सभी सात सदस्यों की मौत हो गई। बचाव तथा राहत कार्य में जुटे सुरक्षाबलों ने मलबे से इन सभी सातों लोगों के शव निकाले। पोखरा पुलिस प्रवक्ता…

Read More

-सशस्त्र प्रहरी बल की राहत व बचाव टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची काठमांडू। नेपाल में यात्रियों से भरी दो बसों के नदी में गिरने के कारण लापता हुए करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। राहत व बचाव कार्य में 70 से अधिक लोगों की टीम दुर्घटनास्थल पर लगातार काम कर रही है। सशस्त्र प्रहरी बल के डिआईजी पुरुषोत्तम थापा ने बताया कि नदी में लापता हुए यात्रियों की तलाश में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के सात गोताखोरों को त्रिशुली नदी में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि एपीएफ की डिजास्टर मैनेजमेंट से…

Read More

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया रूस की यात्रा के बाद दोनों के संबंधों को लेकर अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को भारत को आगाह किया कि ‘‘एक दीर्घकालिक, भरोसेमंद साझेदार के रूप में रूस पर दांव लगाना ठीक नहीं है’’। उन्होंने दावा किया कि भारत और चीन के बीच संघर्ष की स्थिति में रूस, नई दिल्ली के बजाय बीजिंग का पक्ष लेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल की मास्को यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। मोदी ने रूस के राष्ट्रपति…

Read More

अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो मनोरंजन उद्योग में खिलाड़ी के नाम से जाने जाते हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों से रूबरू होते हैं। अब वह जल्द ही फिल्म ‘सरफिरा’ से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक घटना के बारे में खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की एक घटना के बारे में खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि फिल्म ‘सरफिरा’ की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल काम क्या था। इस बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म में कई चीजें हैं, जिनसे मेरी जिंदगी…

Read More

– 90 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर – शुरुआती कारोबार में ही लगा अपर सर्किट नई दिल्ली। एफ्वा इंफ्रा एंड रिसर्च और गणेश ग्रीन भारत ने आज शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की । इन दोनों कंपनियों के शेयरों की आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई। दोनों शेयर 90 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद जोरदार खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इन दोनों शेयरों में 5 प्रतिशत की उछाल आ गई, जिसके कारण शुरुआती कारोबार में ही इन पर अपर सर्किट लग गया। जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार दबाव का सामना कर रहे घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख बन गया है। आज की तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,580 रुपये से लेकर 73,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 74 हजार रुपये के ऊपर बनी हुई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,860 रुपये से लेकर 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह आज चांदी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी‌। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूती भी दिखाई। कुछ देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स दोबारा हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से शुक्रवार को मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,584.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह…

Read More