रांची। मंत्री हफीजुल अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। मंत्री के खिलाफ ये शिकायत भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल दुबे ने दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में कहा गया कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंको राष्ट्रगान के प्रति आदर नहीं दिखाया। वो अपने शरीर कपड़े को ठीक करते हुए कैमरे में कैद हुए, उनका व्यवहार अपमानजन रहा। बता दें कि यह मामला 8 जुलाई का है। जब सीएम हेमंत सोरेन के…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कमरहाटी के एक क्लब में, एक लड़की को टांग कर बर्बर तरीके से पीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में स्थानीय तृणमूल नेता जयंत सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम प्रसन दास उर्फ लाल्टू है। उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के सूत्रों के अनुसार, लाल्टू से पूछताछ हो रही है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, एक युवती को नग्न करके प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त वीडियो में लाल्टू भी शर्मनाक हरकत करता नजर आता है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई…
झाड़ग्राम। झाड़ग्राम के नयाग्राम थाना अंतर्गत के निचू पाटिना प्राइमरी स्कूल में बुधवार को कक्षा के दौरान फर्श धंस गई। इस घटना में चार छात्र बेंच सहित पांच फीट नीचे गिर गए। इस घटना के बाद पूरे स्कूल और आस पास के इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बेंच पर बैठे 4 छात्र फर्श धंसने के कारण बने गड्ढे में गिरे, शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बचाया और क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। बहरहाल, पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की गाज राज्य भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों पर गिरी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 180 ब्लॉक भूमि रिकॉर्ड अधिकारियों (बीएलआरओ) और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करने और सख्त कार्रवाई की हिदायत के एक हफ्ते के भीतर उठाया गया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस तबादले का उद्देश्य विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। कुल 180 बीएलआरओ और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले के आदेश…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 34˚C और न्यूनतम तापमान 29˚C के आसपास रहने की उम्मीद है। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 58 फीसदी रही। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत बंगाल के अन्य जिलों में भी इसी तरह के मौसम की उम्मीद है। कुछ जिलों में हल्की बारिश…
रामगढ़। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में केंद्रीय चुनाव आयोग के उपचुनाव आयुक्त ने एक बड़ा निर्णय लिया है। गुरुवार काे बैठक के दौरान यह बात स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव नहीं होंगे। यहां कितने चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, इसकी घोषणा जल्द ही होगी। बैठक से बाहर निकल राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। ऐसे सभी वोटरों को इसमें शामिल करना है,…
नवादा। नवादा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार काे प्रखंड सभागार में गुरुवार काे विशेष समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उनके बेहतर जीवन की भी कामना की गई। बीडीओ अंजनी कुमार की पदोन्नति डीआरडीए के डायरेक्टर के पद पर हुई है। उनकी पदस्थापना मुंगेर जिले में की गई। साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार का भी स्वागत किया गया। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष तथा महुली ग्राम पंचायत के विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी ने एक स्वर से अंजनी कुमार को विकास पुरूष के साथ ही मानवता का…
पटना। नेपाल और इससे सटे बिहार के जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल से पानी छोड़ने के कारण कोसी नदी उफान पर है, जिसके कारण मधुबनी के मधेपुर प्रखंड स्थित कोसी नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मधेपुर प्रखंड के लगभग 50 हजार की आबादी कोसी की बाढ़ से चौतरफा घिरी है। कोसी नदी पर बने सुपौल जिले के बीरपुर बराज से गुरुवार सुबह आठ बजे 9.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर गंडक नदी के बाल्मिकीनगर बराज से 8.50 लाख क्यूसेक पानी…
पूर्वी चंपारण। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 71 वीं बटालियन जमुनिया कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना पर सीमावर्ती झरौखर में छापेमारी कर भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहे 20 पीस वाटर मोटर व प्लम्बर एसेसरीज के साथ तस्करी में प्रत्युक्त टाटा मैजिक लोडर को जब्त किया है। हालांकि एसएसबी जवानों को देख तस्करी का सामान लदा उक्त मैजिक लोडर छोड़ कर तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। जानकारी देते एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी तस्कर बड़े पैमाने पर भारतीय क्षेत्र से वाटर मोटर नेपाल ले कर जाने वाले है। जिसके बाद…
अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जोगबनी भारत-नेपाल सीमा के आउट पोस्ट के जवानों ने बीती देर शाम जांच के दौरानुखू नाका बीसीपी गेट के पास से एक नेपाली नागरिक को 2 लाख 70 हजार भारतीय रुपये के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी के अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए नेपाली नागरिक मोरंग जिला के रंगेली वार्ड संख्या चार के रहने वाले गोवर्धन सिंह पिता -महावीर सिंह से बरामद रुपये के बारे में जानकारी लेनी चाही तो बरामद भारतीय रुपये को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दिया। जिसके आधार पर एसएसबी के अधिकारियों ने बाद में रुपये को…
विशेष झामुमो के लिए बड़ी चुनौती है पांच सीटों पर प्रत्याशियों का चयन जोबा, नलिन, लोबिन, सीता और चमरा के उत्तराधिकारियों की तलाश जारी हर कीमत पर ये पांच विधानसभा सीट अपने कब्जे में रखना चाहता है झामुमो नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव खत्म होने और हेमंत सोरेन के दोबारा झारखंड की कमान संभालने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा में इस बात पर मंथन होने लगा है कि अगले चार-पांच महीने में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को धार कैसे दी जाये। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों के चयन पर…
