गिरिडीह। गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर छह अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल के साथ एक एटीम समेत कई सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरिया के नगर केशवरी निवासी मीतलाल मंडल, बगोदर के अटका निवासी चंदन कुमार, जमुआ के चुंगलों निवासी बीरेंद्र मंडल, बेंगाबाद थाना इलाके के महदेया निवासी पंकज मंडल, गांडेय के महज़ोरी निवासी अब्दुल कयूम और बरमसिया निवासी कमरुद्दीन अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के अपराध के तरीके की जानकारी देते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा…
Author: shivam kumar
रांची। बुढ़मू थाना पुलिस ने 12 घंटे में अपहरण कर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 01.15 बजे बेडवारी गांव निवासी सोमनाथ महतो थाना पर आए और बताया कि मेरा भगीना अजय महतो का अपहरण कर लिया गया है। सोमनाथ महतो ने बताया कि अजय अपने दोस्त के साथ ओझासाड़म जगदीश…
रांची। 1500 पीजीटी शिक्षकों को 12 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा। 12 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से रांची के धुर्वा स्थित प्रभाततारा मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विशिष्ट अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित होंगे। इस समारोह के दौरान विज्ञापन संख्या 02/2023 और 03/2023 के आधार पर सात विषयों में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को यह नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। बता दें कि राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी…
नई दिल्ली। देश का पूर्वोत्तर राज्य असम इन दिनों बाढ़ की भीषण विभीषिका से जूझ रहा है। ब्रह्मपुत्र नद सहित राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं और जन-जीवन दूभर हो गया है। लोगों के घर-बार डूब गए हैं और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।ऐसे में हमेशा की तरह सेवा भारती (पूर्वांचल) के कार्यकर्ता पहले ही दिन से बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। सामान्य तौर पर असम में बाढ़ हर वर्ष आती है और उसके लिए सेवा भारती के लोग पहले से तैयार रहते हैं।पर इस वर्ष की बाढ़ ने भीषण…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा सक्रिय हाे गई है। इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान 14 जुलाई और असम के मुख्यमंत्री एवं चुनाव सह-प्रभारी हिंमता विश्व सरमा 16 जुलाई को रांची पहुंचेंगे। अमित शाह की बैठक को लेकर दोनों नेता तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शिवराज 14 जुलाई को रांची में पार्टी की ओर से खिजरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन व विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15…
अररिया। रानीगंज के बेलसरा वार्ड संख्या एक निवासी एवं पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के आरोपी भवेश यादव की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बदमाशों ने भवेश यादव पर अलग अलग हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। भवेश यादव शादी समारोह में भोज खाकर बुधवार रात में ग्यारह बजे अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था।इसी क्रम में बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड संख्या 7 में सड़क को जाम कर उसका घेराव करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी।जबकि बाइक चला रहा रजनीश के पीठ में एक गोली लगी।जिससे वह बुरी तरह…
रामगढ़। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा अभी से शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह से रामगढ़ के पतरातु लेक रिजॉर्ट में आयोजित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में राज्य के तमाम डीसी शामिल हुए हैं। बैठक में केंद्रीय उपचुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कैसे तैयारी करनी है इस पर चर्चा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जिन स्थानों पर त्रुटियां रह गई थी, उसे दूर करना है। मतदाताओं को कैसे बूथ तक पहुंचाना है, यह बेहद जरूरी है। मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़े…
रांची। सावन शुरू होने के साथ ही त्योहार सीजन भी शुरू हो जायेगा। ऐसे में राज्य से चलने वाली कुछ ट्रेनों में यात्रियों की बुकिंग अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट दिखा रही है। ऐसे में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार मालदा टाउन सूरत, अलेप्पी धनबाद, गंगा दामोदर और गंगा सतलज में जनरल डिब्बे बढ़ेंगे। इन सभी ट्रेनों में जुलाई के अंत से लेकर अक्टूबर तक जनरल कोच बढ़ाये जायेंगे। इसमें अलेप्पी धनबाद में जुलाई के अंत से कोच बढ़ाये जायेंगे। जबकि गंगा दामोदर और गंगा…
नई दिल्ली। राजधानी में शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। गुरुवार को भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा है।भाजपा ने कहा कि अब जांच एजेंसियों द्वारा शराब घोटाला मामले में दाखिल चार्ज शीट में भी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का नाम है। अब इस राजनीतिक दल ने सरकार चलाने का नैतिक आधार खो दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली में एक नया इतिहास बना है।शराब घोटाले…
रांची। कांके थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी कर फरार हो गए। इस संबंध में जगतपुरम स्थित ग्रीन हेरिटेज में रहने वाली महिला उषा तिवारी के पति रंगी लाल तिवारी ने गुरुवार को थाने में मामला दर्ज कराया है। उषा तिवारी ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह है, जिसके लिए वह कुछ सामान खरीदने बाजार गई थीं। इसी बीच वह किसी काम से अपने अपार्टमेंट लौटने लगीं, तभी बाइक सवार दो उचक्कों ने उनका पीछा किया और उनमें से एक ने बाइक से उतरकर उनके गले से सोने…
जम्मू। स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 3ः06 बजे 191 वाहनों से 4,885 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों (बालटाल और पालगाम) के लिए रवाना हुआ। आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षाबलों के अभियानों की बीच भगवती नगर आधार शिविर के आसपास तथा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 2,366 पुरुष, 1,086 महिलाएं, 32 बच्चे और 163 साधु-साध्वियां बसों और हल्के मोटर वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 2,991 तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा…
