नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 विश्व कप 2024 के दौरान टीम के कोचों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और प्रबंधन कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पाया गया। जियो न्यूज ने आगे कहा कि इस बात की जांच चल रही है कि प्रबंधन कर्मचारियों ने 24 वर्षीय खिलाड़ी के अनुचित व्यवहार के बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। कोचों के साथ अफरीदी के दुर्व्यवहार की खबर तब सामने आई जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वहाब रियाज ने पाकिस्तान क्रिकेट…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए 30 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में विदेश में तीन अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण लेगी, तथा ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं के शुरू होने से चार दिन पहले 28 जुलाई को पेरिस में एकत्रित होगी। पोलैंड के स्पाला में ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर, तुर्की में अंताल्या और स्विट्जरलैंड में सेंट मोरित्ज़ तीन विदेशी गंतव्य हैं, जहाँ भारतीय एथलीट अपनी तैयारी के अंतिम चरण में प्रशिक्षण लेंगे। मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने बुधवार को कहा, “राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण लेंगे, लेकिन उन्हें 28…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के सफलतम दौरे के बाद आज नई दिल्ली में आम बजट पर देश के विशेषज्ञों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। इस चर्चा में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। विशेषज्ञों के साथ होने वाली बैठक में आम बजट के प्रावधानों के माध्यम से विकसित भारत का रोडमैप तैयार करने, निवेश हासिल करने के लिए आर्थिक सुधार की रफ्तार तेज करने और मध्य-निम्न मध्यवर्ग को राहत देने के उपायों पर बातचीत होगी। इस बैठक में नीति अयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी,अन्य सदस्यों के अलावा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ…
यरुशलम। इजराइल की सेना ने बुधवार को फिर गाजा सिटी को खाली करने के आदेश दिया है। इसके साथ युद्ध विराम की पहल के बीच युद्ध भड़कने की आशंका बढ़ गई है। इजराइली सेना ने गाजा सिटी में पर्चे गिराए हैं। इसमें लोगों से दक्षिण की ओर जाने का आह्वान किया गया है। इसमें कहा गया है कि गाजा शहर खतरनाक युद्ध क्षेत्र बना रहेगा। इस बीच, मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 20 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें छह बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। इजराइल के गाजा सिटी छोड़ने के ताजा आदेश को घुसपैठ से…
वाशिंगटन। नाटो शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में विफल हो रहा है। इस अवसर पर बाइडन ने यूक्रेन को वायु सुरक्षा उपकरण देने का ऐलान करते हुए नाटो देशों से कहा कि कोई गलती न करें, रूस इस युद्ध में विफल हो रहा है। बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन पुतिन को रोकने में सफल होगा। वाशिंगटन डीसी में मंगलवार से शुरू हुए नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन (नाटो) के शिखर सम्मेलन बेहद खास है। नाटो ने अपनी स्थापना 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर बाइडन…
नई दिल्ली। शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान पर खुला । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 92.16 अंक यानी 0.12 फीसदी उछलकर 80,016.94 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) भी 25.75 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 24,350.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी और 5 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल, आईटी और ऑटो के शेयरों में ज्यादा तेजी दिख रही है। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 200 अंकों…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य एक डॉलर उछलकर 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.67 डॉलर यानी 0.79 फीसदी की उछाल के साथ 85.75 यूएस डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.62 डॉलर यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 82.72 यूएस डॉलर…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन की पूर्व सहयोगी नैंसी पेलोसी ने कहा है कि बाइडेन को जल्द इस बात पर फैसला लेना चाहिए कि उन्हें व्हाइट हाउस की रेस में रहना है या नहीं। पेलोसी की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि बाइडेन को साथी डेमोक्रेट नेताओं की ओर से संदेह की नई लहर का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन को कल पद छोड़ने के लिए दबाव की नई लहर का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेट्स ने चिंता व्यक्त की है कि वह नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप से हार सकते…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में कल राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। 66 वर्षीय मुर्मू ने कई बेहतरीन शॉट लगाए। साइना उनके स्मैश शॉट देख दंग रह गईं। राष्ट्रपति भवन ने एक्स हैंडल पर इस मौके की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्स हैंडल के मुताबिक पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान शृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी। साइना नेहवाल ने…
रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के जरिये विश्व जनसंख्या दिवस पर संकल्प सभा सह जागरूकता रैली का आयोजन रांची यूनिवर्सिटी के बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने की। मौके पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भारत दुनिया मे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जो एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी लगभग आठ अरब से ज्यादा होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव दुनिया भर में पर्यावरण पर तेजी से पड़ रहा है एवं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया का दौरा पूरा कर आज सुबह स्वदेश लौट आए। उनका विशेष विमान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री रात को ऑस्ट्रिया से स्वदेश रवाना हुए थे। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। ऑस्ट्रिया से रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री…
