पलामू। व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसकी शुरुआत पूर्वाह्न 10.30 बजे से होगी और कोर्ट अवधि तक चलेगी। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मामलों के निस्तारण को लेकर 13 पीठ बनाए गए हैं। चेक बाउंस से संबंधित मामले, सुलहनीय, सभी तरह के दीवानी मामले, विद्युत अधिनियम, विवाहोतर प्रताड़ना, राजस्व न्यायालय में लंबित मामले, अंतिम प्रपत्र से सम्बंधित, श्रम, रेलवे न्यायालय में लंबित मामले, छोटे आपराधिक वाद, बैंक ऋण, बीएसएनएल, भूमि अधिग्रहण के मामले, एमएसीटी से सम्बंधित वाद, पारिवारिक विवाद,…
Author: shivam kumar
रांची। जमीन कारोबारी कमलेश से जुड़े मामले में इडी की टीम आज बुधवार को कांके अंचल के चामा गांव जांच के लिए पहुंची। गौरतलब है कि इडी ने 21 जून को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उसके ठिकानों से एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद इडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा ने पूरे मामले में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। रांची के कांके थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ था। इस मामले में इडी ने…
रांची। चतरा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदास्थापित कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अवैध वसूली की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने चतरा डीसी को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सूचित करने निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार काे ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा है कि इस मामले की जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर हमें सूचित करें। उल्लेखनीय है कि चतरा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदास्थापित कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही एक ही कार्यालय में वर्षों से कई कंप्यूटर…
रांची। झारखंड में दो सौ यूनिट फ्री बिजली के संबंध में कैबिनेट से फैसला पारित है। ऐसे में अब राज्य के घरेलू शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। कैबिनेट के प्रस्ताव के तहत योजना एक जुलाई से लागू की गयी है। जबकि इस संबध में तीन जुलाई को ऊर्जा विभाग की ओर से संकल्प जारी कर दिया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो अगस्त महीने से मिलने वाले बिजली बिल पर 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में कुल घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 45,77,616…
रांची। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार रांची जिला के मनरेगाकर्मियों ने राजभवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क के बाहर एक दिवसीय धरना सह मृत मनरेगा साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक की अध्यक्षता में रांची जिला के मनरेगाकर्मियों उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि अपने स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के मनरेगाकर्मियों ने सरकार को मांगपत्र सौंपा है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। जिसके तहत 02 जुलाई को मोरहाबादी मैदान बापू वाटिका…
-आप पार्टी की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची। आम आदमी पार्टी झारखंड की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनए सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 24 साल हो गये, सत्ता आयी और गयी लेकिन झारखंड में व्यवस्था नहीं बदली। प्रदेश…
पटना। रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल ने बुधवार को मतदान किया। मतदान के बाद उन्हाेने अपने जीत का दावा किया। कलाधर मंडल ने कहा कि मैं चुनाव आसानी से जीतने जा रहा हूं। ये मेरा नहीं जनता का विश्वास है। चुनाव प्रचार के दौरान ही जनता बोलती थी आप तो विधायक बन गये। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि हम यहां जीतेंगे। उपचुनाव में सांसद पप्पू यादव के राजद की बीमा भारती को समर्थन देने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि इस चुनाव में पप्पू यादव कोई फैक्टर नहीं है।…
पटना। देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव में बिहार के रूपाैली विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हाेते ही वोटर्स की संख्या उम्मीद से कम नजर आयी लेकिन दाे घंटेे बाद कुछ जगहों पर मतदान केन्द्रों पर वोटरों की लम्बी कतार भी देखी जा रही है। इस दाैरान कई प्रमुख सियासी और गैर सियासी लोगों ने भी मतदान किया। उप चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आयेंगे। रूुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आमने-सामने हैं। जदयू ने…
दक्षिण दिनाजपुर। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 91वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) काकोट के सीमा जवानों ने एक भारतीय नागरिक को शराब की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित का नाम सुनील सरकार (64) है। बीएसएफ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील सरकार को उस समय पकड़ा गया जब वह भारत-बांग्लादेश सीमा गेट से खेती के लिए अपनी जमीन पर जा रहा था। इस दौरान जब उसकी बीएसएफ के सीमा जवानों द्वारा गेट…
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खासमहल के एक सरकारी कर्मचारी, ओहदार तिर्की को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार दोपहर का है। बताया गया है कि ओहदार तिर्की सदर अंचल में कार्यरत था। ओहदार तिर्की पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से उसके कार्य को पूरा करने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी ने योजना बनाकर तिर्की को रिश्वत लेते हुए पकड़ने का निर्णय लिया। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उसके पास…
कटिहार। वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति पर 76.29% लक्ष्य प्राप्त कर कटिहार जिला साख जमा अनुपात में बिहार में 5वें स्थान पर है। मंगलवार देर शाम जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में डीएलसीसी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के बाद डीएम ने बताया कि कटिहार जिले का अनुपात 76.29% लक्ष्य प्राप्त कर बिहार में 5वें स्थान पर है तथा एसीपी में जिला की उपलब्धि 88% है। जबकि राज्य का औसत उपलब्धि 96.34% है। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 380 के विरुद्ध उपलब्धि 351, पीएमएफएमई में 249 के विरुद्ध 243, किसान क्रेडिट कार्ड…
