कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट से दो बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गई। इनकी पहचान परिमल सिंह की 9 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीया पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। बच्चियों के परिजनों ने बताया कि घर में रिश्तेदार की शादी थी। बुधवार की सुबह बच्चियां घर के तीसरे तल्ले पर खेल रही थी। घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था। हाई वोल्टेज करंट के झटके…
Author: shivam kumar
रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से 11 अगस्त को बाल कांवड़ यात्रा निकालेगी। भोलेनाथ के अनोखे भक्तों के द्वारा 11 अगस्त को पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत बच्चे ही एक न्यूनतम शुल्क के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। सबका ड्रेस, पूजा सामग्री, कांवड़, दूध, फूल माला, लोटा एवं सभी प्रकार की पूजन सामग्री महासमिति के द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसमें शिव-पार्वती के स्वरूप होंगे, ढोल- ताशे एवं डीजे धुन पर मनमोहक दृश्यों एवं झांकी के साथ बाल कांवड़ यात्रा निकलेगा। महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि रांची शहर एवं आसपास…
मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणि, जालना और वाशिम जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। ये झटके सुबह 7 से 7.14 बजे के बीच महसूस किए गए। भूकंप के कारण कुछ घरों में दरार पड़ गई है, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हिंगोली कलेक्टर जीतेंद्र पापलकर ने बताया कि भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के औंधा नागनाथ, वासमत तहसील के कई…
नई दिल्ली। देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इन सीटों पर उपचुनाव मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या उनके इस्तीफे के कारण कराया जा रहा है। 14 जून को इन सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हो रहे इस उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की किस्मत दांव पर लगी है। पश्चिम बंगाल के रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब के जालंधर पश्चिम, हिमाचल…
चंडीगढ़। पंजाब एवं ने हरियाणा हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को यह आदेश दिए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा कि हरियाणा सरकार एक हफ्ते में रोड क्लियर करे और वहां से बैरिकेड हटाए। हाईकोर्ट ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। किसानों की मांग केंद्र सरकार से है और इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने कहा कि अगर वे शंभू बॉर्डर से बैरिकेड…
गिरिडीह। जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के डांडीडीह में बुधवार को तीन सगे मामा ने दो भांजों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने मामला शांत कराया। हालांकि, इस हमले में मोहम्मद कलीम और मोहम्मद ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावार अफरोज, एकानन खान और गिलानी खान फरार हो गये। जानकारी के अनुसार डांडीडीह में विवादित जमीन पर एक पक्ष काम करने पहुंच गया, तो दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने…
रांची। देवघर में 21 जुलाई से बाबाधाम में मेला शुरू हो जायेगा। इसकी तैयारी जाेर-शाेर से हाे रही है। इसके मद्देनजर ऊर्जा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ऊर्जा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसमें ऊर्जा विभाग की ओर से अभियंताओं की एक टीम श्रावणी मेला में नियुक्त की गयी है। ऊर्जा विभाग की ओर से बहाल ये टीम मेला से पूर्व विद्युत उपकरणों का जायजा लेगी। साथ ही मेला के दौरान विद्युत सज्जा और उपकरणों की निगरानी करेगी। इसके लिये उर्जा विभाग की ओर से वासुकीनाथ में भी अभियंताओं की…
वेलिंगटन। रचिन रविन्द्र, बेन सियर्स, विल ओ’रूर्के और जैकब डफी को न्यूजीलैंड के पहले केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की गई है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल की सूची में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ अनुबंध अस्वीकार कर दिया है तथा ब्लेयर टिकनर को 20 खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है। रविंद्र 2023 वनडे विश्व कप के ब्रेकआउट स्टार थे, जहां उन्होंने 578 रन बनाए और फिर माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनाया, जिसे उन्होंने 240 में बदल दिया। वह…
काठमांडू। रूस की सेना में अवैध रूप से भर्ती किए गए नेपाल के युवाओं की भी स्वदेश वापसी की अनुमति मिल गई है। मास्को स्थित नेपाली दूतावास के सहयोग से अब तक 138 नेपाली युवाओं की नेपाल वापसी हो रही है। करीब एक दर्जन और नेपाली युवकों ने स्वदेश वापसी के लिए दूतावास में संपर्क किया है। काठमांडू स्थित विदेश मंत्रालय की सचिव सेवा लम्साल ने बुधवार को बताया कि 138 युवाओं का ट्रेवल डॉक्यूमेंट बनाया जा चुका है और उनकी वापसी के लिए विशेष विमान की बात चल रही है। धीरे-धीरे नेपाल वापस होने वाले युवाओं की संख्या बढ…
नई दिल्ली। भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
पलामू। उमस भरी गर्मी के चलते जिले के हुसैनाबाद में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। किन्तु स्थिति अभी सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया से निपटने हेतु स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मुक्कमल व्यवस्था की गयी है। फिलहाल अस्पताल में नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला अख्तरी बेगम भर्ती है जिसका इलाज किया जा रहा है, जबकि एक मरीज को ठीक कर उसे छुट्टी दे दी गयी है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बुधवार को कहा कि इस समय हर…
