-राज्य सरकार जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी को सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित कराये: ब्रह्मदेव प्रसाद रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच ने झारखंड प्रदेश में जाति आधारित जनगणना कराने और जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी को सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी व भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग की। मंगलवार को इस संबंध में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय हरमू में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झामुमो के नव गठित हेमंत सोरेन सरकार एवं पूरे मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं और बधाई है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद है…
Author: shivam kumar
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार काे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे) पर पलटवार करते हुए कहा कि अब यह राजनीतिक मृत्यु शैय्या पर पड़े हैं और दिन में ही बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं l प्रतुल ने कहा कि इस सरकार के बारे में प्रचलित कहावत है कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं। प्रतुल ने कहा कि बेरोजगार, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग सब इस सरकार के गलत निर्णयों और भ्रष्टाचार का शिकार हुए हैं। यह सरकार अब दोबारा सत्ता में कभी नहीं आने वाली है। वैसे भी एनडीए को…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) ने बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से हुए फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर रांची में जमीन बेचने वाले जमीन दलाल अशोक सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने बताया कि जमीन कारोबारी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जमीन मामले में पूर्व में चंद्रशेखर, अभिषेक और समीर को गिरफ्तार कर चूकी है। रांची के पिठोरिया इलाके के जमुआरी मौजा में स्थित जमीन को बंगाल के पावर को आधार बना कर खरीद-बिक्री की गई है। इसका खाता नंबर…
रामगढ़। जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 25727 छात्रों ने आवेदन डाला है। इनमें 6507 आवेदकों की स्वीकृति मिल चुकी है। शेष आवेदकों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। यह बात मंगलवार को जिला छात्रवृत्ति समिति की बैठक में डीसी चंदन कुमार ने कही। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी निशा सिंह ने उपायुक्त एवं समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी कि वर्तमान में 19220 विद्यार्थियों को स्वीकृति दिए जाने के लिए आवेदन प्राप्त है, जिनका सत्यापन उपरांत विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा। उपायुक्त ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ…
रांची। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री के पद पर कामकाज संभाल लिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेस भवन पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। कांग्रेस प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व जिस भरोसे पर युवा नेतृत्व को झारखंड में मौका दिया है उस पर सरकार के चंद दिनों के कार्यकाल में खरा उतरेंगी। नेताओं ने कहा कि अभी चुनौतियों का समय है। लोकसभा चुनाव के कारण इस वित्तीय वर्ष में…
हजारीबाग। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता रॉय ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा इसके त्वरित समाधान से संबंधित मामले को अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान शहरी सहित विभिन्न प्रखंडों से दो दर्जन से अधिका आवेदन आए। आवेदकों ने रोजगार सृजन योजना से जोड़ने, अबुआ आवास, ऑनलाईन खेसरा चढ़ाने, बिना अनुमति चहारदीवारी देने, जबरन कब्जा, अतिक्रमण, सहायता राशि, धोखाधड़ी, भूमि विवाद, राशनकार्ड, दाखिल-खारिज, भू मुआवजा और सेविका चयन आदि से संबंधित आवेदन देकर समाधान की मांग की।
धनबाद। जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्षों में एक भी काम नहीं किया है। पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली। पांच वर्षों में कोयला, बालू समेत अन्य खनिज संपदा की लूट हुई है। क्राइम बढ़ा है। रंगदारी और हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। कारोबारी पलायन कर रहे हैं। आम जनता दहशत में है। झारखंड की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उक्त बातें झारखंड के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने टाउन हॉल में भाजपा का अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते…
गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुटिया के पास मंगलवार को विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो और नेक्सा कार में टक्कर हो गई। टक्कर में धनबाद की रहने वाली आशा देवी (40) की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अन्य लोगों को इलाज के लिए भी सदर अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि नेस्का…
-झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से एनआईओएस में करा सकेंगे नामांकन -नामांकन कराने के लिए गूगल फॉर्म में कराना होगा रजिस्ट्रेन रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा आउट ऑफ स्कूल या ड्रॉपआउट हो चुके 15-18 आयुवर्ग के बच्चों को अपनी पढ़ाई राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से जारी रखने का अवसर मिल रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना की पहल पर ऐसे बच्चे जो 15 से 18 आयुवर्ग के हैं और किन्ही कारणों से विद्यालय नहीं जा पाए हैं एवं ड्राप आउट हो चुके…
हजारीबाग। उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को मनरेगा योजना की समीक्षात्मक बैठक परियोजना पदाधिकारी और सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन, प्रति गांव पांच योजना का क्रियान्वयन, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान योजना को लक्ष्य के अनुसार लेने का निर्देश,बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अबुआ आवास में मानव दिवस सृजन करने, बिरसा हरित ग्राम योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित भूमि में पिट कार्य करने, एरिया ऑफिसर एप्प, एनएमएमएस,डीबीटी आदि कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा…
रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में रीजनल क्लिनिकल ट्रायल यूनिट खुलने का रास्ता साफ हो गया है। रांची में क्लिनिकल ट्रायल शुरू होने वाला है। रिम्स शासी परिषद की हुई बैठक में मंगलवार को ये फैसला लिया गया। इसमें आईसीएमआर इंटेंट को कमरा आवंटित करने समेत 37 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में 55वीं, 56वीं और 57वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के संपुष्टि भी की गई। रिम्स शासी परिषद ने बैठक में कहा कि प्रशासनिक भवन के पहले और दूसरे तल्ले पर बड़े-बड़े हॉल का एल्यूमिनियम पार्टीशन कर एक केबिन आईसीएमआर इंटेंट (इंडियन काउंसिल ऑफ…
