नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी नजर आ रही है। सोने के भाव में गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 73,720 रुपये से लेकर 73,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67,590 रुपये से लेकर 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 74 हजार रुपये के स्तर के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सोमवार को गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद से ही बीच बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में लगातार उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी उत्साह की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ…
नई दिल्ली। दुनिया के बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.22 डॉलर यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 85.53 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.24 डॉलर यानी 0.29 फीसदी लुढ़ककर 82.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट…
रांची। रांची की लेखिका डाॅ मेघा रानी को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने राष्ट्रीय शौर्य सम्मान से नवाजने के लिए चुना है। उनके समाजिक कार्यो और लेखन के जरिये लोगों तक उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे सम्मानित पद पर नियुक्त किया है, जिसकी चिठ्ठी अधिकारिक रूप से आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। नियुक्ति के बाद बिरसा चौक स्थित होटल पार्क इन में मंगलवार को डॉक्टर मेघा ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित की। मौके पर डाॅ मेघा रानी ने कहा कि मानवधिकार सुरक्षा के लिए समाज में…
गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना इलाके के द्वारपहरी में सोमवार की रात दूल्हे की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमेंं दूल्हे के बड़े बहनोई और धनबाद निवासी राजेश मंडल की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार पारा शिक्षक जग्गू मास्टर समेत तीन घायल हो गए। घटना में दूल्हे की डिजायर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि इसी द्वारपहरी के घनश्याम मंडल के बेटे मुकेश मंडल की शादी बगल गांव के ललिता देवी की बेटी के साथ होनी थी। शादी मंगलवार को है जबकि सोमवार की रात दूल्हे के गांव में विवाह के अन्य रस्म चल रहे…
इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिरला बिजासन फारेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंदौर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन की धरती है। जो हमेशा देश को प्रेरणा देता…
रांची। मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री के पद पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। जानकारी हो कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान बन्ना गुप्ता को एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदस्थापित किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। बता दें बन्ना…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में फुटपाथ दुकानदारों को हटाने के पूर्व उनका पुनर्वास करने को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार काे हुई। कोर्ट ने मौखिक रांची नगर निगम से कहा कि मेन रोड (महात्मा गांधी मार्ग), लालपुर, हीनू, बिरसा चौक आदि जगहों में फुटपाथ दुकानदार एवं सब्जी विक्रेताओं को अविलंब हटाएं और सोमवार यानी 15 जुलाई तक शपथ पत्र दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। कोर्ट ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार एवं सब्जी विक्रेताओं को सड़कों से हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रांची नगर निगम अभियान चलाए ताकि…
रांची। राज्य सरकार गिरिडीह के अरगा नदी पर पुल धंसने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पथ निर्माण विभाग ने वहां के कार्यपालक अभियंता सहित सहायक अभियंता व कनीय अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछा है। सरकार के स्तर पर गठित टीम भी लगातार इसकी जांच कर रही है। विगत दिनों में टीम का भ्रमण भी वहां हआ था, लेकिन अधिक पानी की वजह से पुल धंसने के कारणों की सही से जांच नहीं हो सकी। विभाग के वरीय पदाधिकारियों के अनुसार पुल धंसने का मामला गंभीर लापरवाही को दर्शाता है ऐसे में इंजीनियरों व ठेकेदार पर कार्रवाई…
-राहुल गांधी के रायबरेली आगमन पर लगे ‘राहुल गांधी जबाब दो’ पोस्टर रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन पर शहर में विभिन्न जगहों पर ‘राहुल गांधी जवाब दो’ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं पर दिए गए बयान का उल्लेख किया गया है और उनके धर्म पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। रायबरेली में मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहा के पास जिस रास्ते से राहुल गांधी अपने सांसद…
