रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 10, 12 और 14 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मूरी होकर चलेगी। वहीं, दक्षिण रेलवे में ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 13352 अलपुझा धनबाद एक्सप्रेस 9, 10,13, 14, 15,16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28 और 30 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर इरुगूर सुरतकल होकर चलेगी।…
Author: shivam kumar
पलामू। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता लवली गुप्ता के सुदना स्थित घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने 31 लाख रुपये की संपत्ति गायब कर दी है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस डॉग स्क्वॉड के सहारे छानबीन में जुट गई है। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। घटना के वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। किराए पर रहने वाले बैंक मैनेजर भी घर से बाहर थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया और सारी संपत्ति गायब कर दी। ज्यादातर…
पटना। बिहार में बेगूसराय जिले के बीहट गांव के रत्न चौक के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। यह हादसा कार और ऑटो की टक्कर से हुआ। यह टक्कर इतनी जोरदार रही कि ऑटो सवार 11 लोगों में से पांच की जान चली गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पांच लोग हाथीदह जंक्शन से बेगूसराय के लिए ऑटो से निकले थे। राष्ट्रीय उच्च पथ मर्ग-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास कार और ऑटो…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और राज्य के बाकी हिस्सों में इस पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
पूर्वी चंपारण। एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद उनके द्वारा गठित टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई थाना के राज सिंह उर्फ बाबू साहेब को गिरफ्तार कर पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाने के दो बड़ी कांडो का पटाक्षेप कर दिया है। इस संबंध में एसपी श्री मिश्र ने बताया कि सूचना मिली की टॉप टेन अपराधी में शामिल राज सिंह मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। नतीजतन त्वरित कार्रवाई के तहत मधुबन थानाध्यक्ष शैलैश कुमार एवं एसटीएफ की टीम…
रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतराटोली में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पुलिस ने खेत से बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त कैलाश ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह खेत में कैलाश ठाकुर का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। कैलाश ठाकुर के शरीर पर जख्म के निशान पाये गये हैं। जख्म देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर राजधानी मॉस्को पहुंच गये। वे मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मास्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत कियाा। प्रधानमंत्री को सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दियाा।
अजय शर्मा रांची। झारखंड की राजनीति में सोमवार का दिन याद रखा जायेगा। इस दिन सीएम हेमंत सोरेन ने न सिर्फ विश्वास मत जीता, बल्कि कैबिनेट में जिन चेहरों को शामिल किया है, उसका संदेश दूर तक जायेगा। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन पर विपक्ष द्वारा बार-बार परिवारवाद का आरोप लगाया जा रहा था। कैबिनेट विस्तार में हेमंत सोरेन ने उन सभी पर पूर्णविराम लगा दिया। सबसे अधिक चर्चा पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर थी। चर्चा थी कि वे कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे और कहीं न कहीं विपक्षी पार्टियां चंपाई को लेकर कई तरह-तरह के…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। ऐसे में इंडिया के सहयोगी दल कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि राजद को सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद 81 विधानसभा सीट पर मजबूत होगी तो इसका लाभ महागठबंधन को ही मिलेगा। गौरतलब है कि बीते दिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। क्या था राजद के प्रदेश अध्यक्ष का बयान 6 जुलाई…
रांची। लोकसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने विश्वास मत के प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन सरकार के समर्थन में वोट दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में चमरा लिंडा ने लोहरदगा में और लोबिन हेंब्रम ने राजमहल संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके लिए पार्टी ने दोनों ही विधायकों पर कार्रवाई की थी। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। चमरा और लोबिन निर्दलीय चुनाव लड़े थे लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ चमरा…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को फिर नवगठित हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयीं। अपराध बढ़े और विधि व्यवस्था की हालत खराब है। मरांडी सदन में विश्वास मत के लिए आहूत विशेष सत्र के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है। यह सरकार केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य को केवल लूटा है। खान…
