Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जल्द ही एक नए और आधुनिक पर्यटन केंद्र की साक्षी बनेगी। राज्य सरकार ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की स्मृति में धुर्वा डैम के समीप एक अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित होने वाली गुरुजी की विशाल प्रतिमा होगी, जिसे गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर योजना को गति दे दी है। पर्यटन विभाग को सौंपी गई इस…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को घोषणा की कि ट्वेंटी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज विश्व कप जीत के बाद भारत की पहली ट्वेंटी-20 श्रृंखला होगी। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने पिछले आठ वर्षों में (2018, 2022 और 2023) तीन बार आयरलैंड का दौरा किया है। वहीं, 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में मुकाबला खेलेगी।…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नवरोज के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नवरोज का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और…

Read More

काठमांडू। नेपाल के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश, हिमपात और भूस्खलन के कारण प्रमुख राजमार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं। रुकुम पूर्व में भारी हिमपात के चलते मध्यपहाड़ी लोकमार्ग का लुकुम–पातिहाल्ना खंड अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रहरी कार्यालय के अनुसार, इस मार्ग पर 7 बसें, 1 जीप और 5 मोटरसाइकिल फंसी हुई हैं, जबकि 250 से अधिक यात्री फंसे पड़े हैं। काठमांडू से चली रात्रि बसें भी इसी क्षेत्र में फंसी हुई हैं। लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण सड़क संचालन बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका खतरनाक लुक दर्शकों को चौंका रहा है। इसी बीच उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ एक भव्य पैन-इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ शीर्षक से बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल विलेन के दमदार किरदार…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप प्रशासन ने ईरान के तेल की खरीद पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिनों की छूट दी है। यह छूट केवल समुद्र में मौजूद ईरानी तेल के टैंकरों की खरीद के लिए दी गई है, ताकि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़े और कीमतों का दबाव कम किया जा सके। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अमेरिकी ट्रेजरी मिनिस्टर स्कॉट बेसेंट ने इसकी घोषणा की। ट्रेजरी विभाग की वेबसाइट के मुताबिक यह अस्थायी छूट 20 मार्च से 19 अप्रैल…

Read More

पटना। बिहार में शुक्रवार देर रात तेज आंधी-पानी के साथ वज्रपात से 02 लोगों की मौत हो गई और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पटना सहित राज्य के 13 जिलों में हुई आंधी-बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गयाजी में 02 लोगों की मौत हो गई। देर रात राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पटना के बाढ़ इलाके में ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से…

Read More

रांची। प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर झारखंड में उत्साह का माहौल है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है।  यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर गाज गिरी है। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ। रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान दे रहे हैं। बीते गुरुवार भी उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था। इस मामले को अनुशासन समिति ने गंभीरता से…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इस दौरान पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। लोकभवन में प्रातः लगभग 10:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में राजपुर (देहरादून) से खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठता एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों…

Read More

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एक ओर प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर आम लोग आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। समाहरणालय के समीप बड़ी संख्या में लोगों ने गैस सिलेंडर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा…

Read More