रांची: झारखंड विधानसभा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए जा रहे VB-GRAM-G अधिनियम के खिलाफ सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने यह प्रस्ताव पेश करते हुए साफ कर दिया कि झारखंड गरीबों के रोजगार के अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। देश में संभवतः यह पहला राज्य है जिसने विधानसभा से इस नई योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में केंद्र से मांग की गई है कि मनरेगा को ही जारी रखा जाए और रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन…
Author: shivam kumar
रांची। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राकेश रंजन ने जिले में 5 इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग की है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, नितिन कुमार सिंह को डेली मार्केट थाना, लवकुश कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना और सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने थानों में योगदान दें। बताया…
रांची: झारखंड में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए एक नई पहल की गई है। तदाशा मिश्र के नेतृत्व में अब राज्य के हर थाना क्षेत्र में मुहल्ला स्तर पर WhatsApp ग्रुप बनाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। डीजीपी ने बताया कि इन WhatsApp ग्रुप्स में संबंधित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप का एडमिन थाना प्रभारी (थानेदार) होगा, जबकि इसमें जिले के एसपी, डीएसपी, पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद और…
रांची। राज्य में लंबे समय से खाली पड़े संवैधानिक पदों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त टिप्पणी की है। लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति नहीं होने को लेकर दायर जनहित याचिका और अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को तय की गई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि पिछले चार वर्षों से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस और वीरता के महत्व को देश को बताया। उन्होंने कहा कि एक साहसी व्यक्ति अपने पराक्रम से पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि वीरता और पराक्रम ऐसी पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी भावना की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित भी साझा किया- एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्। क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा ॥ इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे सूर्य अपनी तेजस्वी…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बंगाली चौराहा के पास स्थित एक कॉलोनी में आज सुबह करीब 4 बजे एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे छह लोग जिंदा जल गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के भीतर फैल गई। बताया जा रहा…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास से राज्य की 294 में से 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इस बार की सूची में सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री की सीट को लेकर है। भवानीपुर में होगा ‘महासंग्राम’: सुवेंदु बनाम ममता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम के बजाय अपनी पुरानी और पारंपरिक सीट कोलकाता के भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी। दिलचस्प…
विशेष असम में सत्ता बरकरार रखना है भगवा पार्टी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज पश्चिम बंगाल में मतदाताओं का दिल जीत कर सरकार बनाने का है लक्ष्य तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पार्टी के विस्तार को गति देने की चुनौती अप्रैल में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गयी है, वहां भाजपा के लिए चुनौती बड़ी तो है ही, अलग-अलग किस्म की है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लिए असम में जहां सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीं पश्चिम बंगाल में उसे अब भी सत्ता का इंतजार है। पार्टी के लिए असली कसौटी पश्चिम बंगाल…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई खेल वेबसाइट कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दोनों खिलाड़ी फिलहाल अपनी चोटों की वजह से पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बैंगलुरु टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एड़ी की नस से जुड़ी समस्या के कारण लंबे समय से बाहर हैं। माना जा रहा है कि वह कम से कम टीम के शुरुआती…
कुआलालंपुर। एएफसी एशियन कप 2027 की दौड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एशियाई फुटबॉल महासंघ की अनुशासन एवं नैतिकता समिति के फैसले के बाद मलेशिया को बाहर कर दिया गया, जबकि वियतनाम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह फैसला मलेशिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है, जबकि वियतनाम के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जहांगीर बगलारी की अध्यक्षता वाली एशियाई फुटबॉल महासंघ की अनुशासन एवं नैतिकता समिति ने पाया कि मलेशिया फुटबॉल संघ ने नियमों का उल्लंघन किया है। जांच में सामने आया कि टीम ने क्वालीफायर मुकाबलों…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि तंबाकू सेवन के विभिन्न तरीकों के कारण देश में हर साल करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। इसके कारण सरकार तंबाकू की खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। कृषि मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान घोषी से समाजवादी पार्टी के सदस्य राजीव राय के प्रश्न के उत्तर में स्पष्ट किया कि सरकार ने किसानों से तंबाकू की खेती छोड़ने के लिए नहीं कहा है, बल्कि उनके लिए विकल्प तैयार किए हैं।…
