रांची। स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय में कार्य आवंटन और भुगतान प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निजी कंपनियों को दिए गए करोड़ों रुपये के कार्य और उनके भुगतान में हो रही देरी ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, Bitsphere Infosystem Pvt. Ltd. और Team Zoom Services Pvt. Ltd. को अप्रैल से जून 2023 के बीच विभिन्न कार्यों का जिम्मा दिया गया था, जिसे कंपनियों ने तय समय सीमा में पूरा कर लिया। कंपनियों ने जुलाई 2023 में अपने बिल जमा कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन…
Author: shivam kumar
बोकारो। बोकारो की 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वर्चुअली उपस्थित बोकारो एसपी से कई अहम सवाल पूछे। अदालत ने स्पष्ट रूप से जानना चाहा कि सनहा दर्ज होने के बाद FIR दर्ज करने में 10 दिन की देरी क्यों हुई और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए बोकारो एसपी को 23 मार्च को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश…
पटना। पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस आर.पी. मिश्रा की एकल पीठ ने गुरुवार को यह आदेश दिया, जिसके बाद अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को 1 नवंबर की रात चुनाव प्रचार के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश कर बेऊर जेल भेज दिया गया। करीब साढ़े चार महीने जेल में रहने…
किशनगंज। किशनगंज जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्डों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गार्डों का कहना है कि वेतन कटौती, फर्जी भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। क्या है गार्डों का आरोप नाम न छापने की शर्त पर गार्डों ने बताया कि एजेंसी से जुड़े लोग उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि विरोध न करें। सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को मजबूर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उनके खिलाफ उपयोग किया जा सके। विरोध करने…
विशेष कार्यकर्ताओं की जगह पेशेवरों की फौज बना रही पार्टियों की रणनीति जनता के मुद्दे नहीं, आक्रामक और भड़कीले विषय हैं इस चुनाव के केंद्र में अपनी उपेक्षा का चुपचाप तमाशा देख रहे हैं हाशिये पर खड़े पार्टी कार्यकर्ता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय उपमहाद्वीप में सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण का केंद्र माने जानेवाले बंगाल इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुका है। प्रदेश की विधानसभा के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले करीब डेढ़ महीने तक पश्चिम बंगाल के साथ पूरे देश का सियासी माहौल…
बुंडू नगर पंचायत में रवींद्र उरांव बने निर्विरोध उपाध्यक्ष, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिलाई महापौर एवं पार्षदों को शपथ रांची। रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत में नए जनप्रतिनिधियों के चुनाव और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया गुरुवार को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपमहापौर पद पर नीरज कुमार की शानदार जीत रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 38 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके…
रांची। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। भारत सरकार लाख कहे कि देश में गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग ही दिखती है। घरों तक सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। गैस गोदामों के पास सैंकड़ों लोगों की लाईन लग रही है। लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिन भर लग जा रहे हैं। इसी दौरान रांची के पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के सामने जब लोगों को गैस मिलने में दिक्कत होने लगी, तब लोगों ने सिलेंडर को सड़क पर रख कर पुंदाग रोड को जाम कर दिया।…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनियां सीमित और चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानों का संचालन कर रही हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा इंडिगो ने दुबई के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। टाटा की अगुवाई वाली एयरलानइ ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 19 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 उड़ानों का संचालन करेंगी।…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर गुरुवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की और से आयोजित प्रभात फेरी का चाईबासा शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक पर प्रभात फेरी में शामिल छात्रों के साथ अन्य लोगों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा चॉकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने “नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”,…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के समीप बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या( जेएच 05ईई 9903) में सवार तीन युवक चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर (जेएच-22 एफ 1986) के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी…
विशेष साबित हो गया कि पूरी तरह खोखला हो चुका है पार्टी का सांगठनिक ढांचा ना ही आलाकमान ही सीरियस है, जिसका नतीजा विधायक बेलगाम इस कमजोर ढांचे से चुनाव जीतना तो दूर, खड़ी भी नहीं हो सकती है पार्टी देश की संसद के ऊपरी सदन, यानी राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो गया और इसके नतीजे अप्रत्याशित रहे। भाजपा और एनडीए के उसके सहयोगी दलों ने 26 सीटें जीत कर सियासी रूप से अपनी श्रेष्ठता तो सिद्ध की ही, साथ ही विपक्ष, खास कर कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरियों को एक बार फिर बेपर्दा कर दिया। कांग्रेस…
