रामगढ़। पुलिस ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सायल शिवाजी रोड निवासी शिवराज उर्फ शिवा और सायल पीपला सेंटर निवासी विक्रम कुमार शामिल हैं। एसपी डॉ बिमल कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पांच जुलाई को पोड़ा गेट के पास रात 9:00 बजे ओमप्रकाश शाह पर गोली चली थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी भी मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश शाह और शिवराज और शिवा के बीच आपसी रंजिश थी, जिसकी वजह से…
Author: shivam kumar
गिरिडीह। जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित धावाटांड़ में रविवार की सुबह एक नाले से एक ही परिवार के दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन हैं। इनकी पहचान बिशनपुर पंचायत के धावाटांड़ निवासी राधिका कुमारी और सचिन सोरेन के रूप में हुई है। घटना के बाद से दोनों बच्चों की मां सोना देवी दस माह के बच्चे के साथ गायब है। इस बाबत मासूमों के पिता सुखलाल सोरेन का कहना है कि रविवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण पशु चराने जंगल गये, तो देखा कि जंगल के नाले में दोनों बच्चों का शव फेंका…
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित हरिओम टावर से छलांग लगाकर छात्र अंकित ने आत्महत्या कर ली। लातेहार जिले का रहने वाला अंकित रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह रांची के पंडरा इलाके में रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। अंकित की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में बहुत कुछ स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन…
रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चाचा पराठा के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे बरियातू थाना की पुलिस जीप अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरायी। हादसे में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में ड्राइवर अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान शामिल है। सभी को रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
-एकांतवास के बाद भक्तों ने किया दर्शन रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा 7 जुलाई को निकाली जायेगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शनिवार को भगवान की प्रतिमा का अलौकिक शृंगार किया गया। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्रदान हुआ। इसके बाद भक्त भगवान का दर्शन कर सके। भगवान के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से भक्तों की भीड़ जुटने लगी। शाम चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान शुरू हुआ। फिर 108 दीपों से मंगल आरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता का द्वादश अध्याय पाठ और भगवान की स्तुति की गयी। भगवान जगन्नाथ को मालपुआ सहित अन्य मिष्ठान्नों का भोग…
रांची। टेंडर कमीशन मामले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट से विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। दरअसल, 8 जुलाई को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुमत साबित करेंगे। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए आलमगीर आलम ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। उनकी ओर से हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई आदेश का हवाला देकर विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी गयी है। बता दें कि पूर्व में विधानसभा के पटल पर बहुमत साबित करने के लिए…
-मुख्यमंत्री चैम्बर की सृजन स्टार्टअप कॉन्क्लेव में हुए शामिल रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित ‘सृजन’ स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग हैं और जो भी नए उद्योग आने वाले हैं, उसके प्रति सरकार की सकारात्मक सोच है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। हमारी सरकार उद्योगों और उद्योग स्थापित करने वालों को पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड चैंबर्स से…
-सरकार की प्राथमिकता काम करना नहीं, कमाई करना है -बड़कागांव के समाजसेवी और युवाओं ने थामा आजसू का दामन रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता काम नहीं, कमाई है। सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग और अवैध ट्रांसपोर्टिंग के उद्योग चल रहे हैं। भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। जनसेवा की शपथ लेने वाली सरकार के मुखिया जनता के बारे में सोचने के स्थान पर सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हंै। इससे झारखंडी जनमानस के बीच हताशा और निराशा है। सुदेश कुमार महतो शनिवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित…
-संगठन और जनता के बीच कार्यकर्ता ही सेतु -कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनेगी डबल इंजन सरकार -15 जुलाई तक विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मान सह विजय संकल्प सभा हजारीबाग। विधानसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा सह कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता ही हैं। पार्टी के नेता तो मंच, माला, माइक से जुड़े रहते हैं, लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता चुपचाप पार्टी के लिए असाधारण कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जमीनी लड़ाई बूथ…
रांची। प्रदेश भाजपा ने शनिवार को विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान एवं विजय संकल्प सभा की शुरुआत की। भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनकी जयंती छह जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के साथ जल स्रोतों के स्वच्छता का अभियान भी चलाया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने कभी भी राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया। नेहरू लियाकत समझौता का विरोध हो या फिर जम्मू-कश्मीर में लागू…
रांची। राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नेताओं ने हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि मुलाकात के दौरान जयप्रकाश नारायण यादव, अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यहित, जनहित में राजनीतिक-सामाजिक कार्यों सहित अन्य विषयों पर घंटो तक विस्तार पूर्वक चर्चा कीा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, महासचिव अभय सिंह, महिला…
