Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने मुलाकात कर विवाह का निमंत्रण पत्र भेंट किया। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई, 2024 को मुंबई एंटीलिया में संपन्न होगा। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और…

Read More

रांची। झारखंड में टेंडर में कमीशनखोरी मामले की जांच कर रही इडी हर दिन बड़े खुलासे कर रही है। इडी की पूछताछ में चीफ इंजीनियर समेत अन्य इंजीनियरों ने बताया है कि पीएस संजीव लाल के जरिये मंत्री आलमगीर आलम के लिए राशि वसूली जाती थी। इडी का कहना है कि इस घोटाले में मंत्रियों से ज्यादा कमीशन अफसर खा जाते थे। मंत्री 1.35 फीसदी और अफसर-इंजीनियर 1.65 फीसदी कमीशन लिया करते थे। पूछताछ में इंजीनियरों ने यह भी बताया है कि मंत्री आलमगीर के लिए कमीशन राशि उनके पीएस संजीव लाल के जरिये वसूली जाती थी। बाकी कमीशन राशि…

Read More

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में वन विभाग ने बटरफ्लाई पार्क (तितली उद्यान) विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए कुलकुला जंगल का चयन किया गया है। शासन ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। वन विभाग योजना तैयार करने में जुट गया है। पार्क के विकसित हो जाने पर यह भी कुशीनगर आने वाले भारतीय व विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र हो जाएगा। सामाजिक वानिकी प्रभाग कसया रेंज के अंतर्गत कुलकुला जंगल में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे हैं जो तितलियों के लिए उपयुक्त है। यहां तितलियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। वन विभाग ने कुलकुला में…

Read More

– सीएम योगी ने सहजनवा के सिसवा अनंतपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कोई भी योगदान व्यर्थ नहीं जाता है। बच्चों की पढ़ाई पर किया जाने वाला खर्च समाज और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अत्यंत उपयोगी होता है क्योंकि शिक्षा व्यक्ति, समाज और देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। इसी ध्येय से यूपी के युवाओं को आगे बढने के अवसर प्रदान करने के लिए तमाम अभिनव कार्य हो रहे हैं। सरकार वर्तमान और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के…

Read More

-श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित प्रयागराज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की विचार धारा पर चलकर जनसंघ बनाया और फिर भाजपा का जन्म हुआ। जिसका सिद्धांत राष्ट्र प्रथम है। पार्टी के कार्यकर्ता इसी ध्येय के साथ देश के लिए काम करते हैं। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर के प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्हीं के परिश्रम से फूलपुर सीट पार्टी की झोली में आई। प्रशंसनीय…

Read More

कोलकाता। कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन-2 (हावड़ा मैदान-एस्प्लानेड) और ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया) के बीच अब तक लगभग 29 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा 15 मार्च को इस सेवा के शुरू होने से लेकर 30 जून तक का है। ग्रीन लाइन-2 के नदी के नीचे के हिस्से में वाणिज्यिक सेवाओं की शुरुआत से ही विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कोलकाता मेट्रो के बयान के अनुसार, इस कॉरिडोर का उपयोग यात्री बहुत अधिक कर रहे हैं। एस्प्लानेड स्टेशन, जो इन दो कॉरिडोर के बीच इंटरचेंज पॉइंट…

Read More

लखनऊ। लखनऊ की बक्शी का तालाब तहसील पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचें। ग्रामीण लोगों ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, तहसीलदार सतीश चन्द्र मिश्रा के सामने अपनी समस्याएं रखी। जिसे सुनकर, समझकर अधिकारियों ने निस्तारण के लिए प्रेषित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। बक्शी का तालाब क्षेत्र में सरकारी जमीन कब्जा करने की शिकायत मिल रही है। तहसीलदार सतीश चन्द्र मिश्रा इस तरह के मामलों पर विशेष ध्यान रखें।…

Read More

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के चौहाटी इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता, उनकी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में तीनों को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। भाजपा ने तृणमूल समर्थित अपराधियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय तृणमूल नेता ने इस आरोप को खारिज किया है। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता गोविंदा अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता और बेटे गौरव अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं। गोविंदा इस बार चुनाव में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। हमले के समय उनकी…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम में तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में दो दिनो से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश से हर जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। भारत-नेपाल का सीमाई शहर रक्सौल में तो स्थिति काफी नारकीय बन गई।नगर परिषद की अकर्मण्यता के कारण शहर के मुख्य मार्ग पर घुटनो तक पानी भर गया है,जबकि निचले इलाके में लोगो के घरो तक में बरसात का पानी भर गया है। बाजारो में बाढ जैसी हालात बन गई है। कई दुकानो में पानी भरने के बाद लोग बाल्टी से पानी निकालते दिख रहे है। जिस कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारत नेपाल…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था एमएस कॉलेज के बीबीए विभाग में हुए 85.45 लाख रुपये घोटाले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घोटाले को लेकर काॅलेज के प्राचार्य डॉ.अरूण कुमार द्धारा नगर थाना में सहायिका अंजू कुमारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सहायिका अंजू कुमारी ने शनिवार को मीडिया के सामने आयी और बड़ा आरोप लगाते कहा कि पैसे की पूरी गड़बड़ी विभाग के को-ऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल ने की है। मुझे बेवजह इसमें फंसाया जा रहा है। सहायिका ने कहा कि इस मामले को लेकर मार्च महीने में ही हमने कोर्ट में इन लोगो…

Read More