Author: shivam kumar

-टीम ने किया केंद्रीय कारा का निरीक्षण रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव की आत्महत्या पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल टीम गठित कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण करें और मृतक के परिजनों को उचित विधिक सहायता प्रदान करें। इस निर्देश के बाद झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव कमलेश बेहरा खुद निरीक्षण…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में कई निर्णय लिये गये। अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि संघ के आंदोलन के बावजूद कार्मिक विभाग और सरकार में बैठे वरीय पदाधिकारियों के नकारात्मक रवैये को देखते हुए मुख्यमंत्री से संवाद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में ही सचिवालय सेवा के उप सचिव और संयुक्त सचिव के पद सृजन की संचिका पर अनुमोदन दिया गया है, परंतु अब तक अंतिम आदेश निर्गत नहीं हो पाया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात…

Read More

रांची। समन का अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के पिटीशन पर एमपी-एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में इडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की। अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। हेमंत सोरेन ने कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के लिए याचिका दाखिल की है। दरअसल, पूर्व में सीजेएम कोर्ट ने यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है। सीजेएम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लिये जाने के बावजूद भी हेमंत सोरेन सीजेएम कोर्ट में…

Read More

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस में रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन अब तक कोर्ट को यह जानकारी नहीं मिली है कि राहुल गांधी को समन सर्व हुआ है या नहीं। क्योंकि कोर्ट को समन की सर्विस रिपोर्ट नहीं मिली है। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर किया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया है…

Read More

विशेष झारखंड में सुरसा की तरह फैल रहा है नशे का कारोबार अफीम से लेकर शराब और नशीली दवाओं की गिरफ्त में फंस रहे हैं युवा सरकारी प्रयास हो रहे बेअसर, कई जिले में फल-फूल रहा है नशे का रैकेट सरकार के लिए बन गयी है बड़ी चुनौती, अदालत तक से मिल रही फटकार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड इन दिनों एक नयी समस्या से जूझ रहा है। यह समस्या है नशा। तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद राज्य के कई जिलों में नशे का रैकेट खूब फल-फूल रहा है। इसलिए राज्य को…

Read More

-दुबई-हांगकांग में बैठ कर ठगी करने वाले के खिलाफ लुकआउट नोटिस -विदेश में बैठ कर झारखंड में ठगी कर रहे साइबर अपराधी -12 साइबर अपराधियों के खिलाफ नोटिस रांची। दुबई और हांगकांग में रह कर झारखंड में ठगी करनेवाले साइबर अपराधियों के खिलाफ सीआइडी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। दरअसल, झारखंड में बीते कुछ महीने के दौरान हुई साइबर ठगी की घटना में विदेशी कनेक्शन सामने आया है। साइबर अपराधी विदेश में बैठ कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सीआइडी ने विदेश में बैठे 12 साइबर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लुक…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट परिसर में एक कार में आग लग गयी। यह घटना शनिवार की शाम हुई है। कोर्ट परिसर में खड़ी एक कार में अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दमकल वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि कार में आग किस वजह से लगी। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम शुभम कुमार सिंह है। वह बिहार के भोजपुर का रहने वाले है। एएसआई शक्ति सिंह ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर लगातार ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नशा के समान के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 18624 सीटी के ऑन ड्यूटी एस्कॉर्ट पार्टी कुणाल पाठक ने सूचना दी कि कोच संख्या एस-1 में एक व्यक्ति संदिग्ध व्यवहार कर रहा है। सूचना के बाद…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। दोनों नाबालिगों को सीडब्ल्यूसी के मौखिक आदेश पर उनकी सुरक्षा के लिए प्रेमाश्रय रांची को सौंप दिया गया। निरीक्षक दिगंजय शर्मा ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन रांची पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के पास दो नाबालिग लड़कियों को एक पुरुष के साथ संदिग्ध स्थिति में…

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में चार्टर्ड एकाउंटेंट हृदया नंद तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट में हुई। मामले में इडी ने दो सप्ताह का समय जवाब दाखिल करने के लिए मांगा। कोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई निर्धारित की है। इससे पूर्व भी इडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह के समय की मांग की गयी थी। दरअसल, इडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में…

Read More

रांची। राजद के झारखंड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राजद-झामुमो और कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। नवंबर-दिसंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने तय किया है कि चुनाव से पहले राजद कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर काम करेंगे। यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता तेजस्वी यादव का अहम रोल रहा है। यादव ने कहा कि शुक्रवार को…

Read More