Author: shivam kumar

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट के एक न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणी की। अदालत ने अपने आदेश में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को आदेश पारित करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करने पर जोर देने के साथ रविवार और अन्य छुट्टियों पर मजिस्ट्रेट के लिए प्रशिक्षण का सुझाव दिया है। दरअसल, जमशेदपुर सिविल कोर्ट ने दुष्कर्म के एक आरोपी के खिलाफ कुर्की का इश्तेहार और वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ आरोपी ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की…

Read More

रांची। लिंक रेक के रद्द होने की वजह से ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन पांच और छह जुलाई को रद्द रहेगी।

Read More

लोहरदगा। आकांक्षी प्रखण्ड किस्को में तीन माह तक चलने वाले संपूर्णता अभियान की आज शुरुआत हुई। इस दौरान उच्च विद्यालय किस्को एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ बनुश्री वेल पांडियन ने कहा कि जनता के सहयोग से ही आकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आकांक्षी प्रखण्ड अंतर्गत चयनित किस्को प्रखण्ड में निर्धारित इंडिकेटर्स को लेकर किए गए कार्यों को बताया। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यों की रूपरेखा की…

Read More

पलामू। प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आनन-फानन में स्कूल पहुंचकर बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की। स्कूल में ही…

Read More

रांची। 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार दस्ते के दो नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार को पलामू रेंज के डीआइजी, डीसी, एसपी ओर सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। पुलिस की दबिश और से सरकार के आत्मसमर्पण नीति नयी दिशा से प्रभावित होकर सक्रिय जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी नीरज सिंह खरवार उर्फ संजय खरवार और 10 सलमान उर्फ लेकेश उर्फ राजकुमार गोंझू ने सरेंडर किया है। वर्ष 2002 संगठन में शामिल सक्रिय जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी सलमान उर्फ लोकेश उर्फ राजकुमार गोंझू करीब 22 वर्षों तक संगठन से जुड़ा रहा। माओवादी संगठन का…

Read More

रांची। नवनियुक्त जस्टिस डॉ बीआर षाड़ंगी 5 जुलाई को झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 9.45 बजे होगा। इसकी जानकारी हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दी।

Read More

रांची। राज्य के कुछ हिस्से में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जानकारी दी गयी है कि 5 और 6 जुलाई को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भाग में भारी बारिश होगी। इसमे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। वहीं राज्य में 8 जुलाई तक बारिश की जानकारी दी गयी है। जहां कुछ हिस्सों में दो या इससे अधिक बार…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के पहले एक वीडियो संदेश जारी किया। पांच मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने देश और झारखंड की जनता को याद दिलाया कि 31 जनवरी को उन्होंने इसी जगह से लोगों को एक संदेश दिया था। इस संदेश में उन्होंने कहा था कि विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उसमें कामयाब भी हुए। हेमंत ने कहा कि पांच महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया। हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना।…

Read More

रांची। केनरा बैंक करेंसी चेस्ट के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार की ओर से सिक्का-नोट मेला का आयोजन किया गया। सिक्का मेला कैनरा बैंक चुटिया शाखा के नजदीक लगाया गया। मेले में ग्राहकों को पांच, 10 और 20 रुपये के सिक्के और नोट दिये गये। इस मेला में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इसका लाभ उठाया। दीपक कुमार ने बताया कि केनरा बैंक की ओर से आयोजित सिक्का मेला ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए लगाया गया है। बैंक की ओर से भविष्य में भी सिक्का मेला लगाया जायेगा। मौके पर भारतीय रिजर्व के प्रबंधक चंद्रेश यादव, सहायक प्रबंधक सौरभ रस्तोगी,…

Read More

रांची। जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान की शुरूआत गुरुवार को की गयी। नीति आयोग के संयुक्त सलाहकार डॉक्टर उपदेश कुमार शर्मा और रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि भारत सरकार ने 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत देश के 112 जिलों को शामिल किया था। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम का उद्घाटन जनवरी 2023 में किया गया, जिसमें देश के 500 प्रखंडों को शामिल किया गया। इसमें रांची जिला से मांडर प्रखंड का चयन किया गया है। दोनों कार्यक्रम आम…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे सहित अन्य पार्टी नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले नेताओं में लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, रमेश उरांव और फिरोज रिजवी सहित अन्य शामिल थे। सभी ने संगठन के कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मीर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। नेताओं ने कहा कि गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। हेमंत…

Read More