Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए नमन किया। राज्यपाल राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

Read More

ह्यूस्टन। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी का इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलना संदिग्ध है। अर्जेटीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी ने बुधवार को कहा कि वह इस बात पर अंतिम क्षण तक इंतजार करेंगे कि मेसी इक्वाडोर के खिलाफ कोपा अमेरिका क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे या नहीं। मेसी को चिली पर 1-0 की जीत में चोट लगी थी और शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में पेरू पर अपनी टीम की 2-0 की जीत में भी वह नहीं खेल पाए थे। टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में गुरुवार को होने वाले मुकाबले से…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस में टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को बधाई देने वाले तख्तियां पकड़े और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सैकड़ों प्रशंसक विजयी खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए। इस बीच, बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, “यह घर है #टीमइंडिया।” गुरुवार शाम को टीम के मुंबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इसके बाद टीम एक ओपन बस रोड शो में हिस्सा लेगी, जिसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। भारतीय टीम को आज…

Read More

रांची। कोयला कारोबारी सह पूर्व स्वास्थ्य कर्मी प्रमोद सिंह के घर पर ईडी की टीम ने गुरुवार को सुबह में छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति समेत कई मामलों को लेकर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि झरिया सह जोड़ापोखर स्वास्थ्य केंद्र में हुए लगभग सात करोड़ रुपये के एनआरएचएम घोटाले में सरकार 5 साल पहले रेस हुई थी। सरकार के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने इस संबंध में पूर्व सिविल सर्जन डा. शशि भूषण सिंह को 15 अक्टूबर 2021 तक विभाग के समक्ष प्रस्तुत होकर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा था। उन्होंने…

Read More

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जुलाई को मुंबई में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के वाले हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार मुंबई का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 13 जुलाई को मुंबई में प्रस्तावित गोरेगांव- मुलुंड लिंक रोड और बोरीवली- ठाणे लिंक रोड के सबवे की आधारशिला रखेंगे। मुंबई में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 6,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये की प्रस्तावित ऑरेंज गेट टू ग्रांट रोड एलिवेटेड रोड परियोजना…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करती हैं। उनका गहन ज्ञान और ज्ञान की निरंतर खोज भी बहुत प्रेरणादायी है। हम एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के उनके स्वप्न को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल में स्वामी विवेकानंद…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम अक्टूबर में वियतनाम में त्रिकोणीय राष्ट्र मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को उक्त घोषणा की। एआईएफएफ ने कहा कि भारतीय टीम त्रिकोणीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में मेजबान वियतनाम और लेबनान से भिड़ेगी। एआईएफएफ ने कहा, “वरिष्ठ भारतीय पुरुष टीम अक्टूबर 2024 फीफा विंडो के दौरान वियतनाम में त्रिकोणीय मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट खेलेगी। भारत और मेजबान वियतनाम के अलावा, इस प्रतियोगिता में तीसरी टीम लेबनान है। वियतनाम (116) और लेबनान (117) दोनों ही नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारत (124) से आगे हैं।” टूर्नामेंट का पहला मैच 9 अक्टूबर को वियतनाम और…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पानी बरसने से काफी हद तक लोगों को गरमी से राहत मिली है। आज भी पानी बरस रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज 26 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह आसमान में घिरे काले बादलों की वजह से कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 26 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देशभर में इस वक्त…

Read More

लंदन। गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को यहां अलेक्जेंडर वुकिक को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया। 21 वर्षीय अल्काराज ने पहले सेट में अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी की कड़ी चुनौती का सामना किया और दुनिया के 69वें नंबर के खिलाड़ी को 7-6(5), 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। यह मुकाबला एक घंटे 48 मिनट तक चला।। तीसरे वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी का सामना शुक्रवार को तीसरे दौर में अमेरिकी फ्रांसेस टियाफो से होगा। दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी टियाफो ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को सीधे सेटों में हराया। 2022…

Read More

रांची। सहायक पुलिस के जवानों का आंदोलन मोरहाबादी मैदान में बीते 2 जुलाई से शुरू हुआ है, जो तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश होने के बाद भी कई जिलों से आये सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में टेंट लगा कर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी राजभवन घेराव करने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया है। मांगों के समर्थन में सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को तय कार्यक्रम के तहत में मोरहाबादी मैदान से राजभवन घेराव के लिए निकले थे। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष) टी 20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह स्वदेश लौट आई। विश्व विजेता खिलाड़ी आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित शर्मा के हाथों पर टी 20 विश्व कप ट्रॉफी देखकर एयरपोर्ट में मौजूद लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उल्लेखनीय है कि भारत ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरा टी20 खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से सीधे आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे। टीम के अधिकांश सदस्य इसी होटल में ठहरे हैं।

Read More