Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में कांके विधायक समरी लाल के जाति प्रमाण मामले में सुरेश बैठा और राज्य सरकार की अपील के अलावा समरी लाल की दाखिल अपील की सुनवाई गुरुवार को हुई। कोर्ट को बताया गया कि समरी लाल के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इसके बाद वादी और प्रतिवादी ने इस अपील को वापस ले लिया गया। सुरेश बैठा और राज्य सरकार की अपील वापस होने के साथ राज्य जाति छानबीन समिति को समरी लाल के मामले में अंतिम आदेश पारित करने की छूट मिल गयी है। अपील पर पूर्व के सुनवाई में कोर्ट…

Read More

रांची। झारखंड स्वीमिंग एसोसिएशन के द्वारा 14वीं झारखंड राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन रांची में किया जाएगा। रांची जिला तैराकी संघ की देख रेख में 26-27 जुलाई को इसका आयोजन वीर बुधू भगत एक्वेटिक स्टेडियम, खेलगांव में होना है। रांची जिला तैराकी संघ के महासचिव उपेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक इस चैंपियनशिप के लिए रांची जिला की टीम तैयार की जाएगी।सात जुलाई को सुबह 8:30 बजे से खेलगांव के एक्वेटिक स्टेडियम में इसका ट्रायल होगा। समूह 1-2 में ऐसे कैंडिडेट भाग लेंगे जिनका जन्म वर्ष 2007 से 2012 के बीच का हो। समूह 3-4 में…

Read More

-तापमान में दस डिग्री की गिरावट दर्ज रांची। राज्य में 5 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में लगभग 200 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन अब तक 93 एमएम ही बारिश हुई है। ऐसे में संभावनाओं से काफी कम बारिश इस दौरान राज्य में हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस दौरान सबसे अधिक मैथन में 111 और राजमहल…

Read More

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल कोे चालू वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही में माल ढुलाई से 6789.98 करोड़ और यात्री यातायात से 1171.10 करोड़ सहित अन्य सभी स्रोतों से कुल 8114.33 करोड़ की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई। पिछले वर्ष के जून माह तक प्राप्त प्रारंभिक आय 7516.57 करोड़ रुपये के तुलना में 7.95 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष कीप्रथम तिमाही में पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 6.07 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, जो पिछले वर्ष के इसी अवधि के दौरान पूर्व मध्य रेल से यात्रा किये गये 5.48 करोड़ यात्री की तुलना में 10.75 प्रतिशत अधिक…

Read More

रांची। जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे। चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायक दल की बैठक में बुधवार को हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर बड़ा निशाना साधा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा। बाबूलाल ने कहा कि पांच महीना पहले परिवारवाद से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले झामुमो का फिर असली चेहरा उजागर हो गया। उन्होंने कहा कि यह झामुमो के अन्य आदिवासी नेताओं के लिए यह…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली में केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी से मुलाकात की। एचइसी के पुनरुद्धार और अन्य समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक बातचीत हुई। इधर, सीएमडी कोप्पू सदाशिव मूर्ति ने नयी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। वर्तमान में एचइसी का कार्यभार भी इनके जिम्मे ही है। एचइसी से जुड़े कई विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।

Read More

कोलकाता। स्नातक स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले में कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है। झारखंड में जांच के दौरान न्यूटाउन स्थित एक फ्लैट के मालिक अमित कुमार का नाम सामने आया था। सीबीआई ने आज इस बंद फ्लैट पर छापेमारी की, लेकिन अमित का पता नहीं चल सका। देश भर में इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और नकल के आरोप लगे। सड़क से लेकर संसद तक में तूफान मच गया। केंद्र ने आखिरकार जून में सीबीआई जांच की सिफारिश की। केंद्रीय जांच एजेंसी…

Read More

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान दुखद भगदड़ पर बुधवार को शोक व्यक्त किया है। रूसी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। पोस्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर कृपया हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। कृपया मृतकों के निकट एवं प्रियजनों के प्रति मेरी सहानुभूति एवं समर्थन व्यक्त करें तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 4 जुलाई को सुबह 11 बजे टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिलेंगे। राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की देश वापसी पर यह जानकारी आज मीडिया को दी। राजीव शुक्ला ने कहा, “बीसीसीआई द्वारा किराए पर ली गई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से भारतीय टीम बारबाडोस से रवाना हो गई है।” उन्होंने कहा “जो भारतीय पत्रकार वहां (बारबाडोस) फंसे हुए थे, वे भी उसी फ्लाइट से आ रहे हैं। यह फ्लाइट कल 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली हवाई…

Read More

पटना। बिहार के सीवान जिले में बुधवार को पुल गिरने की घटना के बाद सारण जिले में एक और पुल धाराशायी हो गया। पुल टूटने की घटना सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में हुई है। सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में वर्ष 2010-11 में गंडक नदी पर बना यह पुल काफी पुराना था। बारिश के कारण नदी में बढ़ते जलस्तर के दबाव से पुल नदी में समा गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार जनता बाजार में दो समानांतर पुल बने हुए हैं। दोनों पुल काफी पुराने…

Read More