Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर के कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस के दिन गुरुवार को उन्हें हाई कोर्ट के वकीलों ने विदाई दी। हाई कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने विदाई समारोह आयोजित किया। विदाई समारोह में हाई कोर्ट के अन्य जस्टिस, महाधिवक्ता राजीव रंजन, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, काउंसिल के सदस्य, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और हाई कोर्ट के सभी अधिवक्ता मौजूद थे। एक्टिंग चीफ जस्टिस ने वकीलों द्वारा उनकी विदाई में दिए गए…

Read More

काठमांडू। नेपाल की केंद्रीय राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। अब उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री रवि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी प्रचंड सरकार में शामिल तीसरी बड़ी पार्टी है। इस पार्टी के सरकार में शामिल चारों मंत्रियों ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चारों ने सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद रवि लामिछाने ने कहा कि बदली हुई परिस्थिति के बीच हमने सरकार छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने साफ किया…

Read More

मास्को। हाथरस हादसे को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दुख जताया है। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। पुतिन ने अपने शोक संदेश में लिखा, हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मेरी सहानुभूति है, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्वयंभू बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 121 से लोगों की मौत हो गई। हाथरस भगदड़ में 100 से…

Read More

नई दिल्ली। सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। हालांकि चेन्नई में सोने के भाव में तेजी आई है, जिसके कारण यहां 24 कैरेट सोना एक बार फिर 73 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है। आज की गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 72,520 रुपये से लेकर 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में आज 66,490…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई से कारोबार की शुरुआत की। पहले एक घंटे के कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार मजबूती के नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा। निफ्टी ने ऊपर चढ़ते हुए पहली बार 24,400 अंक के स्तर को पार करने कामयाबी हासिल की। हालांकि बाजार में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक फिलहाल सर्वोच्च स्तर से थोड़ा नीचे खिसक कर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। साठ मिनट का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.38 प्रतिशत की मजबूती…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। सितंबर के महीने में ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचते ही उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी पर बैठक बुलायी। बैठक में उपचुनाव की दस सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी वाली सीटों पर फैसला होगा। विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को उपचुनाव में सभी दस सीटों पर मंथन करेंगे। बैठक में उपचुनाव वाले जनपद के नेताओं को बुलाया गया है। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपचुनाव में गठबंधन धर्म में…

Read More

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ हाईवे पर गुरुवार की सुबह टहलने निकले तीन लोगों की ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी लालबहादुर वर्मा (67), शुकालू यादव (56) व लल्लन वर्मा (55) प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह एक साथ टहलने निकले थे। दुर्गाजी मोड स्थित हाईवे पर आ रही एक तेजरफ्तार ट्रक तीनों को कुचलते हुए निकल गई। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व चुनार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार भिजवाया, जहां…

Read More

– एक से सांत जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण पर जोर मीरजापुर। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ संकल्प के साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। मीरजापुर और कैमूर वन्य जीव प्रभाग में कुल 44 लाख 90 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी एसडीओ से अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित वन महोत्सव में पौधरोपण संगोष्ठी के साथ ही लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगवाने पर जोर दिया। ये पौधे…

Read More

मीरजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1010 लाभार्थी अपात्र घोषित हो गए हैं। उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए आठ जुलाई तक का समय दिया गया है। अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें अपात्र मान लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परियोजना निदेशक डूडा शिव प्रताप शुक्ल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत अपात्र हुए नगर पालिका परिषद मीरजापुर के 622 लाभार्थी एवं नगर पंचायत कछवां के 59, नगर पालिका अहरौरा के 150 एवं चुनार के 179 लाभार्थियों ने आवास निर्माण नहीं कराया है। ऐसे कुल 1010 लाभार्थी अपात्र हो…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में भीड़ के हाथों हिंसा और हत्या की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को इसे लेकर फटकार लगाई है और प्रशासन को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने 11 बिंदुओं की एक निर्देशिका जारी की है, जिसमें पुलिस प्रशासन को खास तौर पर कुछ बातों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार रात जारी की गई इस निर्देशिका के मुताबिक पुलिस को जागरूकता फैलाने और ऐसी अफवाहें, जिनके फैलने से हिंसा फैल सकती…

Read More