Author: shivam kumar

लोहरदगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम समेकित जनजाति विकास अभिकरण अंतर्गत एमएसडीपी में ली गई योजनाओं, साईकिल वितरण, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, अल्पसंख्यक छात्रावास, चिकित्सीय अनुदान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि में अल्पसंख्यक समुदाय को दिये गये लाभ की जानकारी ली गई और निर्देश दिये गये। आपूर्ति विभाग अंतर्गत राशनकार्डधारियों की संख्या व उसके अंतर्गत अल्पसंख्यकों को वितरण किये गये राशन कार्ड, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना में दिये गये लाभ की जानकारी दी…

Read More

रांची। राजधानी समेत राज्य के लगभग सभी हिस्से में मानसून का असर देखा जा रहा है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि जून में मानूसन देर से आने पर राज्य में बारिश कम ही हुई है। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 2 और 3 जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश होगी। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत मोहम्मद इजहार अंसारी और अन्य के मामले में इजहार अंसारी से संबंधित 9.67 करोड़ रुपये मूल्य की 62 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इडी ने झारखंड पुलिस द्वारा आईपीसी और कोयला खदान अधिनियम, 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत मोहम्मद इजहार अंसारी, उनके ट्रक चालक सैय्यद सलमानी और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। झारखंड पुलिस द्वारा मोहम्मद इजहार अंसारी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। इस मामले में उक्त ट्रक समेत…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए गए वक्तव्य और आचरण को अपरिपक्व बताया है और कहा कि राहुल गांधी ने संसद की गरिमा को गिराया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद बहुत ही ज़िम्मेदारी का पद होता है। इस पद की अटलजी, आडवाणीजी, सुषमाजी ने ज़िम्मेदारी संभाली है। आज राहुल गांधी ने पहली बार कोई पद संभाला है और बहुत ही गैर ज़िम्मेदाराना आचरण किया है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, किरेन रिजिजू और सुधांशु त्रिवेदी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता…

Read More

-राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिंसक बताने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राहुल गांधी का बयान हिंदू समाज को अपमानित करने वाला है। राहुल गांधी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व विरोधी रही है। हिंदुत्व को सदैव अपमानित करने वाली कांग्रेस का चरित्र आज फिर से देखने को मिला। उनके नेता राहुल गांधी ने सदन में हिंदुत्व और हिंदुओं को हिंसा से जोड़कर अपनी मानसिकता का…

Read More

ग्वालियर। देश में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही इन कानूनों पर अमल भी शुरू हो गया है। नए कानून के तहत देश भर में पहला मामला ग्वालियर के हजीरा थाने में दर्ज किया गया है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। भारतीय न्याय संहिता लागू होते ही ग्वालियर के हजीरा थाने में रात 12.24 बजे जिले की पहली एफआईआर बाइक चोरी की दर्ज हुई। हालांकि, अमित शाह ने नए कानून के तहत एफआईआर दर्ज करने का समय रात 12.10 बजे का बताया…

Read More

– नए कानून लागू होते ही भोपाल के हनुमानगंज थाने में दर्ज हुई पहली प्रदेश की एफआईआर भोपाल। देशभर में एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हो चुके हैं। एडीजी लॉ एण्ड आर्डर जयदीप प्रसाद ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि नए कानूनों के क्रियान्चयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में नए कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यही वजह है कि पहले ही दिन नए…

Read More

-विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी राहुल के बयान पर किया कटाक्ष नई दिल्ली। लोक सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी भूमिका संसद में रचनात्मक नहीं, बल्कि विनाशकारी है। पिछले 60 वर्षों में कभी भी किसी विपक्ष को लगातार जनता ने तीन बार खारिज नहीं किया। वे जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, आने वाले समय में वे अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल…

Read More

‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी सफल फिल्मों के बाद करीना कपूर खान और एकता कपूर ने फिल्म मेकर हंसल मेहता की अगली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के लिए हाथ मिलाया है। यह जोड़ी पहले कॉमेडी ड्रामा के जरिए दिल जीत चुकी है, वह अब एक मर्डर मिस्ट्री के साथ आ रही है। इस फिल्म के जरिए काम करीना कपूर खान को बतौर को-प्रोड्यूसर भी इंट्रोड्यूस किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 सितंबर को रिलीज की जाने वाली है। फिल्म ने अपने दिलचस्प पोस्टर के साथ एक्साइटमेंट का माहौल बना दिया है, जो इसकी गहरी और थ्रिल से भरी…

Read More

बॉलीवुड में कई कलाकारों को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा है। इनमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी हैं। संघर्ष के दौरान शाहरुख की कार भी जब्त कर ली गई थी। शाहरुख खान की करीबी दोस्त एक्ट्रेस जूही चावला ने ये किस्सा सुनाया है। यह जोड़ी पहली बार फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ में भी साथ नजर आई थी। इन दोनों ने न सिर्फ कई फिल्मों में काम किया है, बल्कि आज बिजनेस पार्टनर भी हैं। जूही चावला शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर का भी हिस्सा हैं। शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए जूही चावला…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पाकुड़ में व्याप्त जनसमस्याओं और क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर अकिल अख्तर ने क्षेत्र की समस्याओं से सुदेश कुमार महतो को अवगत कराते हुए कहा कि पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद ही दयनीय है। क्षेत्र में ढंग का अस्पताल न होने के कारण यहां की जनता को मजबूरन बेहतर इलाज के लिए बंगाल जाना पड़ता है। साथ ही बीड़ी रोजगार प्रभावित…

Read More