Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल ने झारखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुर्नगठन किया है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे। वहीं सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष और अनुसूचित, जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है और पूर्व की अधिसूचना को विलोपित कर दिया है।

Read More

रांची। राजधानी रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपनियन ट्रॉफी 2023 के आयोजन में गड़बड़ी के आरोप में घिरे में खेल निदेशक सुशांत गौरव को हटाये जाने के बाद अब खेल निदेशालय सह साझा के अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

Read More

रांची। सहायक पुलिस के जवानों का आंदोलन फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य भर में सहायक पुलिस के जवान सामूहिक अवकाश पर रहे और मंगलवार को रांची में जमा होंगे। मंगलवार को सहायक पुलिस के जवान रांची में मुख्यमंत्री आवास पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर रविवार को सभी जवान अपने-अपने जिला मुख्यालय में जमा हुए और आंदोलन की रणनीति तय की। सहायक पुलिस के जवानों का कहना है कि वे लोग पिछले सात वर्षों से 10 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं। 10 हजार रुपये में परिवार का पालन पोषण करना…

Read More

रांची। आपराधिक कानून की जगह 1 जुलाई से नये कानून की व्यवस्था लागू हो गयी है। भारतीय न्याय संहिता के तहत अब थानों में मामले दर्ज किये जा रहे थे। राजधानी रांची में कोतवाली थाना में पहला मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत दर्ज किया गया है, जो चोरी से जुड़ा मामला है। जानकारी के अनुसार अपर बाजार इलाके के श्रद्धानंद रोड में दवा दुकान है, जिसका संचालन रश्मि नाम की महिला करती हैं। सोमवार को जब वह दुकान खोलने पहुंची तो पाया कि दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह दुकान…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष के इन आरोपों को कि तीनों नए आपराधिक कानून बिना चर्चा के पारित कर दिए गये, इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि इन्हें राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। संसदीय शौध में केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने आज नए आपराधिक कानूनों पर पत्रकारवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि करीब चार साल के विमर्श के बाद कानून लाया गया है और संसद की गृह मामलों की समिति में इस पर विस्तार से विचार किया गया। विपक्षी सांसदों सहित सदस्यों ने सुझाव दिए और कुछ राजनीतिक सुझावों को छोड़कर…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंग्रेजों के सबसे दुश्मन भारत के महान क्रांतिवीर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के लिए खास है। साल 1940 में हिटलर ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। हिटलर के लड़ाकू विमान लंदन पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहे थे। ब्रिटिश सरकार ने सुभाष चंद्र बोस को कलकत्ता की प्रेसिडेंसी जेल में कैद कर रखा था। उनपर देशद्रोह और विद्रोह भड़काने का आरोप लगा। अंग्रेज सरकार ने बोस को 02 जुलाई, 1940 को गिरफ्तार किया था। आखिर अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों…

Read More

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक तेज रफ्तार वाहन के एक ट्रेलर ट्रक से टकराकर पलट जाने से चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी कराची में उस समय हुई जब ट्रेलर ट्रक ने यू-टर्न लिया और पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकराकर पलट गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी हॉक्सबे समुद्र तट पर घूमने गए थे। उन्होंने बताया, जिस…

Read More

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। वित्त मंत्रालय ने सातवें जीएसटी दिवस का थीम सशक्त व्यापार समग्र विकास रखा है। इसको लोगो के द्वारा सटीक रूप से दर्शाया गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि जीएसटी के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। जीएसटी ने 7 साल में अप्रत्यक्ष कर पारिस्थितिकी तंत्र को सुधार से लचीलेपन में बदल दिया। इसके साथ ही इसने करदाताओं, अन्य हितधारकों और आम जनता को लाभान्वित भी किया है। उल्लेखनीय है कि जीएसटी को एक जुलाई, 2017…

Read More

मुंबई। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है। इस उड़ान प्रशिक्षण संस्थान का लक्ष्य सालाना 180 वाणिज्यिक पायलट को प्रशिक्षित करना है। यह प्रशिक्षण संस्थान अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तैयार हो जाएगा। एयरलाइन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। इस संस्थान का मकसद उड़ान के लिए प्रशिक्षित करना होगा, जिसकी सलाना क्षमता 180 वाणिज्यिक पायलटों की होगी। बेलोरा हवाई अड्डे पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) लाइसेंस प्राप्त उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) दक्षिण…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित मानसिकता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी नई सोच और नए समाधानों के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रपति ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के अधिकारियों के एक समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा को एक स्वप्निल करियर (ड्रीम जॉब) माना जाता है। उन्होंने कहा कि लाखों महत्वाकांक्षी युवा आईएएस अधिकारी बनने का सपना…

Read More

रांची। गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत विधायक चुनी गईं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से हर दिन कई लोग मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में आज कांके रोड स्थित आवास पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से राज्य के विभिन्न जिÞलों से आये हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। साथ ही गांडेय उपचुनाव में जीत पर बधाई दी।

Read More