Author: shivam kumar

किशनगंज। आगामी 13 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की अपेक्षा है। अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो को लेकर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर द्वारा कई बैठक की गई। प्रथम बैठक अभियोजन पदाधिकारिगण के साथ हुई। द्वितीय बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीगण के साथ हुई तथा अंतिम बैठक पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के साथ हुई। बैठक में सभी संबंधितों को राष्ट्रिय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया गया तथा पुलिस उपाधीक्षक (मु.) को…

Read More

सहरसा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय मत्स्यगंधा रोड स्थित बसहा बैल चौक से ऑटो में ले जा रहे 160 लीटर अवैध कोडिंग युक्त कफ सिरफ बरामद किया है।साथ ही मौके पर दो कोरेक्स कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि सदर थाना को सूचना मिली कि कुछ लोग ऑटो से भारी मात्रा में अवैध कोडिंग युक्त कफ सिरफ ले जा रहे है। सूचना के आधार पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद,जिला आसूचना इकाई के…

Read More

-रजौली अनुमंडल के लोगों ने कहा- बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर जरूरी नवादा। जन सुराज के जरिए बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर का आगमन एक बड़े और आंदोलनकारी राजनीति की शुरुआत है, जिस बेबाकी और बुनियादी सोच के साथ जन समस्याओं को सामने लाते हैं, यह प्रशांत किशोर का अंदाज बिहार जनमानस को छू जाता है। लिहाजा आज लाखों की संख्या में इनके चाहने वाले हैं। यह बातें सोमवार को नवादा के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के समीप 3डी क्लासेस कैंपस में आयोजित एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखर समाजवादी अजय शंकर…

Read More

भागलपुर। बिहार सहित देश भर में तीन नए आपराधिक कानून बीती आधी रात के बाद से लागू हो गए है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बीएसए 2023 को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए राज्य में 25 हजार पुलिस कर्मियों को नए कानून का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसको लेकर सोमवार को भागलपुर और भागलपुर के आसपास के सभी थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार…

Read More

बिहारशरीफ। नालंदा के जिलाधिकारी शुशांक शुभंकर ने सोमवार को जनता दरबार में 21 लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आवेदक द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जबरदस्ती मेरे मकान का रास्ता सभी तरफ से कर दिया गया है जिसके कारण मैं अपने मकान में प्रवेश नहीं कर पा रही हूं।जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण के लिए अंचलाधिकारी बिहारशरीफ एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। बराह ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया की सरकारी गली में दरवाजा खोलने की मंजूरी प्रदान की जाये। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या निष्पादन के लिए…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिये गये हिंदू विरोधी बयान की कड़ी निंदा की। श्री मरांडी ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं को झूठा और नफरती बताकर राहुल गांधी ने फिर से हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का संसद भवन के अंदर ऐसा वक्तव्य देना बहुत ही गंभीर विषय है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अविलंब इस शर्मनाक हरकत के लिए पूरे देश से माफी मांगे। कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण में अंधे हो चुके राहुल गांधी का यह बयान हिंदू धर्म के खिलाफ खतरनाक…

Read More

रांची। हाइकोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, मानवाधिकार आयोग सहित अन्य संवैधानिक संस्थानों में पदों को राज्य सरकार द्वारा नहीं भरे जाने पर मौखिक कहा है कि सरकार कछुआ की गति से क्यों चल रही है। लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक संस्थाओं के पद तीन से पांच साल से खाली पड़े हैं, लेकिन इन्हें अब तक इसे नहीं भरा जा सका है। शपथ पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त सहित कई संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर एक टाइम फ्रेम दिया जा रहा है, जो एक माह से ज्यादा का समय है। सरकार को…

Read More

रांची। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘हिंदू’ बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी की घेराबंदी शुरू कर दी है। झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राहुल गांधी पर नेता विपक्ष की पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया और कहा कि पहली बार वह कोई जिम्मेदारी का पद संभाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने बहुत गैर जिम्मेदार बयान दिए हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि हिंदुओ को गाली देना,नीचा दिखाना और हिन्दू देवी देवताओं को नकारना कांग्रेस के डीएनए में है। आज राहुल गांधी ने सदन में ने पूरे हिंदू…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि युवाओं को सपने दिखा कर और राज्य की जनता को झुठ बोल कर सत्ता में आयी जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ अब युवा आक्रोशित हैं। वर्तमान सरकार ने आज तक जो भी परीक्षाएं ली हैं, उन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आयी हैं। ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वो युवाओं के हित में इन सभी परीक्षाओं के गड़बड़ियों की जांच सीबीआइ से कराये। अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि शनिवार को जेएसएससी पीजीटी…

Read More

रांची। पत्नी की आत्महत्या के मामले में फंसे तत्कालीन जिला कार्यपालक दंडाधिकारी महुआडांड़ लातेहार जीतेंद्र कुमार गुप्ता को दोबारा निलंबित कर दिया गया है। लातेहार जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित जीतेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार किये गये हैं। उपायुक्त लातेहार ने यह सूचना दी थी, यह घटना रांची की है। इसके बाद सरकार ने रांची डीसी और एसएसपी से जांच प्रतिवेदन मांगा था। मामले पर अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि जीतेंद्र गुप्ता ने यह सूचना बाद में दी कि कोतवाली थाना में केस दर्ज है और इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

Read More

रांची। राज्य के सभी जिला के मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद अब तक रिक्त हैं। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी सालों से कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी जा रही है। इसमें रांची जिला में 294 प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं, जबकि नवंबर 2023 में ही स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग ने राजकीयकृत स्कूलों में के शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए मार्गदर्शन जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया था। इस संबध में हाइकोर्ट की ओर से भी आदेश दिया गया है। जानकारी हो कि राज्य में साल 2000 से कार्यरत शिक्षकों को अब तक ग्रेड के अनुसार…

Read More