Author: shivam kumar

नई दिल्ली। विपक्ष के नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग के चलते शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष चाह रहा था कि सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा कराए जबकि संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर ही चर्चा होती है। लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। कार्यवाही की शुरुआत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट के मुद्दे पर अपनी बात रखने की मांग की। इसके चलते कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर…

Read More

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में विपक्ष एनईईटी (नीट) मुद्दे पर चर्चा कराने को लेकर गंभीर है। शुक्रवार को लोकसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट को गंभीर और जरूरी मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और इस बात पर सर्वसम्मति बनी कि आज संसद में नीट के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। इसलिए प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया गया है कि नीट युवाओं का मुद्दा है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है।यह तारीख सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरुकता पैदा करने के वास्ते बेहद खास है। भारत में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद रोजाना की जिंदगी और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र (पीसी) महालनोबिस की जन्मतिथि (29 जून, 1893) के अवसर पर मनाया जाता है। महत्वपूर्ण घटनाचक्र…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे न्याय की जीत बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि न्यायपालिका पर अभी भी जनता का भरोसा कायम है। साजिश कितनी भी गहरी हो न्यायपालिका दूध का दूध पानी का पानी कर देती है। हेमंत सोरेन को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया और झारखंड में सरकार गिराने और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश केंद्र सरकार के जरिये की गयी…

Read More

-भाजपा वोटरों में सेंधमारी करने का फुलप्रूफ प्लान बनाने में जुटा इंडी गठबंधन -विकास के रास्ते जनता का मत हासिल करेगा जेएमएम, कल्पना बनेंगी पार्टी की ताकत झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नवंबर-दिसंबर में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में हर दल जुट गये हैं। एक तरफ जहां भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है, तो लोकसभा में उसकी सहयोगी रही आजसू भी चुनावी एक्शन में है। लेकिन इन सभी दलों से इतर इंडी गठबंधन ने फ्रंट फुट पर खेलना शुरू कर दिया है। चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के लिए योजनाओं…

Read More

रांची। नयी दिशा के तत्वावधान मे 30 जून को अपराह्न. 12.15 बजे से 1.15 तक लालपुर रांची स्थित होटल लैंडमार्क के सभागार मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है। जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से होटल लैंडमार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के व्यवसायिक संस्थाए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावे शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को…

Read More

रांची। राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर न्याय और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ा है । झारखंड हाई कोर्ट में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। आदिवासी और पिछड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगा जबरन उन्हें जनता से दूर रखने के लिए जेल की सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। ताकि समाजवाद की लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर हो जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में केंद्र सरकार का षड्यंत्र…

Read More

-रिमांड अर्जी पर शनिवार को होगी चीफ कोर्ट में सुनवाई गोधरा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेज्युएट (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार चार आरोपितों को गोधरा चीफ कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने आरोपितों की चार दिनों की रिमांड मांगी। गोधरा चीफ कोर्ट रिमांड अर्जी पर शनिवार को सुनवाई करेगा। सीबीआई ने गोधरा चीफ कोर्ट में आरोपित आरीफ वोरा, तुषार भट्ट, विभोर आनंद और परषोत्तम शर्मा को 4 दिनों के रिमांड की मांग की है। सरकारी वकील राकेश ठाकोर ने कहा कि शुक्रवार को रिमांड अर्जी पर सुनवाई शुरू होने के बाद कोर्ट ने…

Read More

रांची। युवा आजसू ने जेनेटिक अस्पताल द्वारा सिर्फ पैसों के लिए एक मां को अपने बच्चे से दूर करने की अमानवीय घटना के विरोध में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उपायुक्त से मिलकर युवा आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में संचालित निजी अस्पतालों की मनमानी और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते आम लोगों को आ रही समस्यओं से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से युवा आजसू ने कहा कि निजी अस्पतालों की मनमानी से राज्य की जनता हताश है। निजी अस्पताल मनचाहा बिल बनाकर आमजनों पर जुल्म कर रहे हैं। मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों पर सख्त…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का निरीक्षण करने पहुंचे। इस टर्मिनल में तड़के हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और सात अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा छत का ऊपरी हिस्सा गिरने से हुआ। निरीक्षण के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने पत्रकारों को बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है। हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल संसद में दिए गए अभिभाषण पर आज धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र का आज पांचवां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में चर्चा के लिए 21-21 घंटे तय किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग ठाकुर लोकसभा और सुधांशु त्रिवेदी राज्यसभा में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामे की आशंका है। आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी बोलेंगे। इस दौरान नीट लीक का मुद्दा उठ सकता है। राष्ट्रपति के…

Read More