रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत सांकराइल सांतरागाछी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने क्रिया योगा एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। इसमें ट्रेन संख्या 18616 हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 1 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18616 हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 5 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।
Author: shivam kumar
रांची। हत्या के तीन साल पुराने मामले में गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रसाद के अदालत ने आरोपी महिला राजिया खातून को अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी महिला को छह माह का अतिरिक्त सजा का एलान किया। वहीं आरोपी महिला राजिया खातून के पति अकबर अंसारी समेत चार लोगों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। 08हत्या का यह मामला गिरिडीह के खुखरा थाना इलाके के खरपोका से जुड़ा हुआ है। जहां तीन साल पहले इसी आरोपी महिला राजिया…
रांची। खूंटी पुलिस ने पीएलएफआइ के नवनियुक्त एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से भारी मात्रा में इंसास रायफल का गोली बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी में चाइबासा जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र स्थित ओलमोकोद निवासी पीएलएफआइ के नवनियुक्त एरिया कमांडर आंद्रियास कंडुलना उर्फ तुफान और बंदगांव थाना क्षेत्र के गंजना जुराटोली निवासी निमुस कंडीर का नाम शामिल है। इन उग्रवादी के पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम का 4 गोली, 5.56 एमएम का 356 गोली, .315 एमएम 15 गोली, 7 मोबाइल, एक बाइक और पीएलएफआइ का पांच पर्चा पुलिस ने…
रांची। ग्रामीण विकास सचिव ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत किसानों के लिए टपक सिंचाई योजना प्रारंभ करने पर जोर दिया है। इस कार्य के लिए पलाश, जेएसएलपीएस और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से सहायता ली जायेगी। जिन जिलों पर टपक सिंचाई प्रणाली उपलब्ध करायी गयी है, उससे संबंधित जानकारी एकत्र करने के लिए जिलों को पत्र भी इसके लिए लिखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना के जिला स्तर पर सफल क्रियान्वयन के लिए निरंतर तकनीकी परामर्श की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदान संस्था के द्वारा…
-सहकारिता की राज्य के विकास में भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय सहकारिता समागम का आयोजन -भारतीय लोक सहकारिता महासंघ ने झारखंड प्रदेश में चुनाव कराने की मांग झारखंड सरकार से की रांची। झारखंड प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को तेज किया जायेगा। इसके लिये भारतीय लोक सहकारिता महासंघ झारखंड प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह चुनाव कराने की मांग झारखंड सरकार से की। महासंघ ने इस विषय पर गुरुवार को रांची स्थित पुराना विधानसभा के सभागार में सहकारिता की राज्य के विकास में भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय सहकारिता समागम का आयोजन किया। समागम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय लोक…
रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कांके रोड स्थित आवास पर थाइलैंड से जीत कर आये पारा थ्रो बॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी। खिलाड़ियों ने विधायक को बताया कि लगातार पांच प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर टीम लौटी है, इससे पहले सभी खिलाड़ी नेपाल भूटान मलेशिया और र्थालैंड से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मिलने वालों में खिलाड़ी सनोज महतो, मुकेश कंचन, मुकेश कुमार, महावीर बिन, असुंता टोप्पो, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, पतरस तिर्की मौके पर मौजूद रहे।
रांची। भाजपा नेता प्रदीप वर्मा ने सांसद की शपथ गुरुवार को ली। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने बधाई दी।
किशनगंज। जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डूबाडांगी गांव के समीप से होकर बहने वाली कनकई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी में बने पुल का पाया धंस गया है। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर परीक्ष्यमान डीएसपी सह थानाध्यक्ष बहादुरगंज अभिनव परासर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करवाकर वाहनों के आवाजाही को तत्काल बंद करवाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल का निर्माण करीब 6 वर्ष पूर्व किया गया था, जहां कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पुल का पाया धंस गया।…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में 120 करोड़ की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही परिसर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण कर वहां पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री भारी बारिश के बीच प.चम्पारण के वाल्मिकिनगर पहुंचे। उन्होंने 120 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर के साथ अतिथि गृह का लोकार्पण किया। उनके साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कन्वेशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। नीतीश कुमार ने कन्वेशन…
देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे भारत के राजनीतिक इतिहास में जून का पूरा महीना आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। अगले दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए। आलम यह था कि समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन को व्यापक बताया और कहा कि इसमें प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी का संसद के दोनों सदनों में संबोधन व्यापक था और इसमें प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और भविष्य में आने वाली संभावनाओं को शामिल किया गया। उनके संबोधन में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया, जिन्हें हमें अपने नागरिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक…
