नोट..संपादक गण कृपया स्टोरी कोड 27 HNAT24 से जारी खबर के स्थान पर इस संशोधित खबर को लेने का कष्ट करें। नई दिल्ली। 18 वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आरके चौधरी की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग तूल पकड़ती जा रही है। इस तरह की अजीबोगरीब मांग से देश हतप्रभ है तो अधिकांश सांसद इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका मान रहे हैं। दरअसल, सपा के सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने कहा कि नादप्रभु केम्पेगौड़ा आर्थिक खुशहाली, कृषि, सिंचाई और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने में अग्रणी थे। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ‘स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जो अपनी दूरदर्शिता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते थे। वे आर्थिक खुशहाली, कृषि, सिंचाई और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने में अग्रणी थे। बेंगलुरु, जिस शहर को उन्होंने विकसित किया, वह अपनी गतिशीलता,…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को संसद भवन में राज्य सभा के छह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। आज शपथ ग्रहण करने वालों में बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड से डॉ. सरफराज अहमद और प्रदीप कुमार वर्मा, मध्य प्रदेश से बंशीलाल गुर्जर, माया नरोलिया और बालयोगी उमेशनाथ शामिल हैं।
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई है। देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन से राजमार्ग भी अवरूद्ध होने की जानकारी मिली है। मॉनसून के प्रवेश के साथ ही नेपाल के अधिकांश हिस्सों में बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक स्यांग्जा जिले में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि लमजुंग और कास्की जिले में पांच लोगों की मौत हो…
मुंबई। बजट से पूर्व महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष की अर्थव्यवस्था में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जो देश की अनुमानित वृद्धि 7.6 प्रतिशत के समान है। इसी तरह कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 1.9 प्रतिशत और उद्योग क्षेत्र में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि सेवा क्षेत्र में 8.8 प्रतिशत का विस्तार दर्ज होने की संभावना है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार वित्त विभाग भी संभालते हैं। उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा मानसून सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया। राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार…
नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर एक सितंबर से ए-350 विमान का उपयोग करेगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन दो उड़ानों में ए-350-900 विमान को शामिल किया जायेगा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया आपके उड़ान अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। एक सितंबर से ए-350 विमान दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) मार्ग पर पहली बार उड़ान भरेगा। ये उड़ानें हफ्ते में 14 बार होंगी। इसमें अपग्रेडेड केबिन और अपडेटेड सुविधाओं के साथ एयर इंडिया का नया अनुभव होगा। इस विमान में बिल्कुल नया प्रीमियम इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास भी होगा। एयर…
-चंपाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राज्यवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही कहा कि निजी क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का खुलना स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से निश्चित तौर पर राज्य के विकास को एक…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दो जुलाई को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। बता दें कि पासवा राज्य से जैक, सीबीएसइ, आइसीएसइ बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए 15 हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा।
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस साल अगस्त से नवंबर तक कई पदों पर भर्ती की जायेगी। जेएसएससी की मानें तो इस दौरान लगभग 37,477 पदों पर बहाली की जायेगी। इसमें राज्य के अधिकांश खाली पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया हैण् जेएसएससी ने बुधवार को नियुक्ति परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगस्त से नवंबर तक नौ नियुक्ति परीक्षाओं के माध्यम से 37,477 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें तीन नियुक्ति परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जायेगी। वहीं, छह नियुक्ति परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जायेगी। सबसे अधिक प्रारंभिक…
भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विपक्ष की ओर से के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। भाजपा ने ओम बिरला को स्पीकर बनाने का फैसला करके साफ कर दिया कि सरकार जैसे पहले चलती थी, वैसी ही अब भी चलेगी। वहीं कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट उतारकर साबित करने की कोशिश की है कि विपक्ष अब कमजोर नहीं है। ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में लोगों के उत्साह को बरक़रार रखते हुए ‘खुदाया’ गाना रिलीज किया है। यह एवोकेटिव क़व्वाली है, जो उनके प्यार और स्ट्रगलर्स को बखूबी दर्शाता है। अक्षय कुमार और राधिका मदन का यह सोलफुल ट्रैक है। निश्चित रूप से आपके दिलों को छू लेगा। ‘खुदाया’ अब सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। सुहित अभ्यंकर, सागर भाटिया और नीति मोहन की शानदार तिकड़ी ने इसे गाया है। यह गाना प्रेम की शक्ति को रेखांकित करता है। श्रोताओं को याद दिलाता है कि सच्चा प्यार सभी परीक्षणों और…
